logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। *आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। थाना कोखराज पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना कोखराज में एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ने सुरेन्द्र गौतम पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर के उकसाने पर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा संख्या 135/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान 16 मार्च 2026 को कोखराज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

1 hr ago
user_पत्रकार गणेश कश्यप
पत्रकार गणेश कश्यप
Social Media Manager कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। *आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। थाना कोखराज पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना कोखराज में एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ने सुरेन्द्र गौतम पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर के उकसाने पर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा संख्या 135/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान 16 मार्च 2026 को कोखराज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। थाना कोखराज पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना कोखराज में एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ने सुरेन्द्र गौतम पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर के उकसाने पर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा संख्या 135/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान 16 मार्च 2026 को कोखराज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    1
    *आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार* 
*कौशांबी संदेश*
कौशांबी। थाना कोखराज पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना कोखराज में एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ने सुरेन्द्र गौतम पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर के उकसाने पर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा संख्या 135/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान 16 मार्च 2026 को कोखराज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #UGCRollBack #पत्रकार_शुभम_पांडेय #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #सवर्ण_एकता_मिशन #सवर्ण_आर्मी #सवर्ण_आर्मी_ #ठाकुर_शिवम_सिंह
    1
    #UGCRollBack
#पत्रकार_शुभम_पांडेय #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #सवर्ण_एकता_मिशन #सवर्ण_आर्मी #सवर्ण_आर्मी_ #ठाकुर_शिवम_सिंह
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह व एसएसआई विनोद यादव ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, किया गश्त वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक* रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी*.... थानाध्यक्ष विकास सिंह थानाध्यक्ष पिपरी ने लोगो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट लगाने की दी सलाह ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/मनौरी/कौशाम्बी.... आगामी पर्व के मद्देनजर 16 मार्च सोमवार को थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह और एसएसआई विनोद यादव ने मयफोर्स एसपी राजेश कुमार के निर्देशन, सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है।इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है।पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं।समाज मे अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    1
    थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह व एसएसआई विनोद यादव ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, किया गश्त 
वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक*
रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी*.... थानाध्यक्ष विकास सिंह 
थानाध्यक्ष पिपरी ने लोगो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट लगाने की दी सलाह
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
चायल/मनौरी/कौशाम्बी.... आगामी पर्व के मद्देनजर 16 मार्च सोमवार को थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह और एसएसआई विनोद यादव ने मयफोर्स एसपी राजेश कुमार के निर्देशन, सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है।इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है।पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं।समाज मे अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    1
    Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    user_ओम प्रकाश पत्रकार
    ओम प्रकाश पत्रकार
    Media house मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दीवाना पश्चिम शरीरा कौशांबी गांव में नाली न होने की वजह से पूरे रास्ते में गंदा पानी फैला हुआ है यहां का प्रधान ध्यान नहीं दे रहा है पाइप लाइन वालों ने गड्ढा खोद के छोड़ दिया अभी तक इसको मरम्मत नहीं करवाया ना अभी तक पानी चालू किया गया ना नए रास्ते का मरम्मत करवाया गया कृपया करके इसको देखा जाए यहां टीम भेज कर जान करवाया जाए ऐसी इसको ठीक करवाया जाए
    1
    दीवाना पश्चिम शरीरा कौशांबी गांव में नाली न होने की वजह से पूरे रास्ते में गंदा पानी फैला हुआ है यहां का प्रधान ध्यान नहीं दे रहा है पाइप लाइन वालों ने गड्ढा खोद के छोड़ दिया अभी तक इसको मरम्मत नहीं करवाया ना अभी तक पानी चालू किया गया ना नए रास्ते का मरम्मत करवाया गया कृपया करके इसको देखा जाए यहां टीम भेज कर जान करवाया जाए ऐसी इसको ठीक करवाया जाए
    user_Raj Saroj
    Raj Saroj
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी चरवा मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कोल्ड स्टोरेज के समीप कल शाम लगभग 6 बजे 2 बाइक आमने-सामने से टकराई जिसमें 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत । गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का चल रहा इलाज । कौशाम्बी एवं अपने आसपास के जनपदों की खबर को पाने के लिए हमारे साथ जुड़े अभी सब्सक्राइब करें इंडियन नेशनल न्यूज़ चैनल को । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार ) #kaushambinews
    1
    कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी चरवा मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कोल्ड स्टोरेज के समीप कल शाम लगभग 6 बजे 2 बाइक आमने-सामने से टकराई जिसमें 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत । गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का चल रहा इलाज  । 
कौशाम्बी एवं अपने आसपास के जनपदों की खबर को पाने के लिए हमारे साथ जुड़े अभी सब्सक्राइब करें इंडियन नेशनल न्यूज़ चैनल को ।
रिंकू राज Rinku Raaz 
Founder : Indian National News " सच की खोज " 
( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
#kaushambinews
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काला मोतिया (ग्लूकोमा) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और विशेषज्ञों ने समय पर जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली के साथ हुई। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं और मेडिकल स्टाफ ने बैनर व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को “दृष्टि के मूक चोर” कहे जाने वाले ग्लूकोमा के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि काला मोतिया ऐसी बीमारी है जिसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के कम होती जाती है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला रंजन ने बताया कि ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते और जब तक व्यक्ति को इसका एहसास होता है, तब तक आंखों को काफी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच बेहद जरूरी है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप या परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रखने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों ने बताया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए अंधापन रोकने के लिए नियमित जांच ही सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर आचार्य डॉ. सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश, सह आचार्य डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य डॉ. अंकित कुमार तिवारी, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आत्मिक सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. अरुण पांडेय सहित सीनियर व जूनियर रेजिडेंट तथा एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय बैच के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काला मोतिया (ग्लूकोमा) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और विशेषज्ञों ने समय पर जांच कराने की अपील की।
कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली के साथ हुई। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं और मेडिकल स्टाफ ने बैनर व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को “दृष्टि के मूक चोर” कहे जाने वाले ग्लूकोमा के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली के बाद कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि काला मोतिया ऐसी बीमारी है जिसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के कम होती जाती है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला रंजन ने बताया कि ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते और जब तक व्यक्ति को इसका एहसास होता है, तब तक आंखों को काफी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच बेहद जरूरी है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप या परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रखने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विशेषज्ञों ने बताया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए अंधापन रोकने के लिए नियमित जांच ही सबसे प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर आचार्य डॉ. सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश, सह आचार्य डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य डॉ. अंकित कुमार तिवारी, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आत्मिक सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. अरुण पांडेय सहित सीनियर व जूनियर रेजिडेंट तथा एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय बैच के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • काला मोतिया में आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है... प्राचार्य डॉ हरिओम सिंह मेडिकल कॉलेज कौशांबी मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर हुआ रैली का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के तत्वावधान में सोमवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को काला मोतिया के प्रति सचेत करना और समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा जागरूकता रैली कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर में एक जागरूकता रैली के साथ हुई। एम0बी0बी0एस0 छात्रों और स्टाफ ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को दृष्टि के मूक चोर (ग्लूकोमा) के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के पश्चात कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि काला मोतिया दृष्टि का मूक चोर है। इसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है, इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। इसके पश्चात विशेषज्ञों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्लूकोमा के वैज्ञानिक पहलुओं और इससे बचाव के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की।नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 मृदुला रंजन ने बताया कि काला मोतिया के लक्षण शुरुआत में महसूस नहीं होते। जब तक व्यक्ति को दृष्टि कम होने का एहसास होता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच कराना अनिवार्य है एवं जिन लोगों को मधुमेह,उच्च रक्तचाप है या जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है,उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथही यह भी बताया गया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान लाइलाज है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। अंधापन रोकने के लिए प्रारंभिक जांच ही एकमात्र उपाय है।कार्यक्रम में आचार्य, डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता,डा0 सुरभि प्रकाश, सह आचार्य, डा0 राकेश कुमार शक्ला, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 शारदा सिंह, डा0 हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार डा0 पंकज तिवारी, डा0 अरूण पाण्डेय एवं सीनियर व जूनियर रेजीडेन्ट तथा एम0बी0बी0एस0 प्रथम व द्वितीय बैच के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    1
    काला मोतिया में आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है... प्राचार्य डॉ हरिओम सिंह 
मेडिकल कॉलेज कौशांबी मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर हुआ रैली का आयोजन 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के तत्वावधान में सोमवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को काला मोतिया के प्रति सचेत करना और समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा जागरूकता रैली कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर में एक जागरूकता रैली के साथ हुई। एम0बी0बी0एस0 छात्रों और स्टाफ ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को दृष्टि के मूक चोर (ग्लूकोमा) के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के पश्चात कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि काला मोतिया दृष्टि का मूक चोर है। इसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है, इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। इसके पश्चात विशेषज्ञों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्लूकोमा के वैज्ञानिक पहलुओं और इससे बचाव के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की।नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 मृदुला रंजन ने बताया कि काला मोतिया के लक्षण शुरुआत में महसूस नहीं होते। जब तक व्यक्ति को दृष्टि कम होने का एहसास होता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच कराना अनिवार्य है एवं जिन लोगों को मधुमेह,उच्च रक्तचाप है या जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है,उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथही यह भी बताया गया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान लाइलाज है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। अंधापन रोकने के लिए प्रारंभिक जांच ही एकमात्र उपाय है।कार्यक्रम में आचार्य, डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता,डा0 सुरभि प्रकाश, सह आचार्य, डा0 राकेश कुमार शक्ला, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 शारदा सिंह, डा0 हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार डा0 पंकज तिवारी, डा0 अरूण पाण्डेय एवं सीनियर व जूनियर रेजीडेन्ट तथा एम0बी0बी0एस0 प्रथम व द्वितीय बैच के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.