logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद में बच्चों के विवाद में मारपीट, दो बच्चियां घायल फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव छतरियापुरा में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें दो बच्चियां घायल हो गईं। बुधवार को बच्चों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि परिवार की कुछ महिलाओं ने रितिका उम्र लगभग 10 वर्ष व किरण उम्र लगभग 9 वर्ष पुत्रियां धर्मवीर के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। परिजनों का आरोप है कि मामूली बच्चों के झगड़े को लेकर बच्चियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
eb7fbd19-f588-4ce8-ba90-afbaa96b2af0
f7b39425-d282-4e51-b80f-1f82b579e1d2

फतेहाबाद में बच्चों के विवाद में मारपीट, दो बच्चियां घायल फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव छतरियापुरा में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें दो बच्चियां घायल हो गईं। बुधवार को बच्चों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि परिवार की कुछ महिलाओं ने रितिका उम्र लगभग 10 वर्ष व किरण उम्र लगभग 9 वर्ष पुत्रियां धर्मवीर के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। परिजनों का आरोप है कि मामूली बच्चों के झगड़े को लेकर बच्चियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    2
    Post by फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात को 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। यह घटना 6 मार्च को अई मोड़ पर हुई थी। किसान बैनामा कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर मिर्च पाउडर डालकर 8 लाख रुपये लूट लिए थे। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, 8 लाख रुपये की लूट के तीनों आरोपी सर्विस रोड के रास्ते से निकलने वाले थे। फतेहाबाद, डौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की। भरापुर अंडरपास के पास रात करीब 2:40 बजे अपाचे बाइक पर जा रहे तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर बदमाशों की गाड़ी फिसल गई। एक बदमाश, वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे दो अन्य आरोपी श्याम पुत्र नेमीचंद और रविंद्र पुत्र पप्पू, निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई 4 लाख 500 रुपये की रकम के साथ-साथ डौकी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक भी बरामद की है।
    1
    फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात को 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं।
यह घटना 6 मार्च को अई मोड़ पर हुई थी। किसान बैनामा कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर मिर्च पाउडर डालकर 8 लाख रुपये लूट लिए थे।
एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, 8 लाख रुपये की लूट के तीनों आरोपी सर्विस रोड के रास्ते से निकलने वाले थे।
फतेहाबाद, डौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की।
भरापुर अंडरपास के पास रात करीब 2:40 बजे अपाचे बाइक पर जा रहे तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर बदमाशों की गाड़ी फिसल गई। एक बदमाश, वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे दो अन्य आरोपी श्याम पुत्र नेमीचंद और रविंद्र पुत्र पप्पू, निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई 4 लाख 500 रुपये की रकम के साथ-साथ डौकी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक भी बरामद की है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • योगी सरकार द्वारा गांवो तक बस सेवा चालू करने का प्रस्ताव गांव और शहर को जोड़ने का कार्य करेंगे। आज भी तमाम गांव ऐसे है। जहां जाना विदेश जाने से भी ज्यादा कठिन है। वहां पहुंचने के लिए घंटों तक पैदल चलना एक सामान्य समस्या है। इस योजना से ऐसी समस्याओं से निजात मिलेगी। यह ग्रामीणों के लिए सौगात से कम नहीं। #shrikantryv #ग्रामीण_बस_योजना #योगी_सरकार
    1
    योगी सरकार द्वारा गांवो तक बस सेवा चालू करने का प्रस्ताव गांव और शहर को जोड़ने का कार्य करेंगे। 
आज भी तमाम गांव ऐसे है। जहां जाना विदेश जाने से भी ज्यादा कठिन है। वहां पहुंचने के लिए घंटों तक पैदल चलना एक सामान्य समस्या है। इस योजना से ऐसी समस्याओं से निजात मिलेगी। 
यह ग्रामीणों के लिए सौगात से कम नहीं। 
#shrikantryv #ग्रामीण_बस_योजना #योगी_सरकार
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 13 मार्च को जस्सी गिल और बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जिसमें पंजाबी सुपरस्टार अपने हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। 6 से 20 मार्च तक पुराना बस स्टैंड सिरसागंज में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम देखने को मिलेगा। विशालकाय झूले और अन्य आकर्षण भी शामिल हैं! #तीजमहोत्सव #सिरसागंज
    2
    13 मार्च को जस्सी गिल और बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जिसमें पंजाबी सुपरस्टार अपने हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। 6 से 20 मार्च तक पुराना बस स्टैंड सिरसागंज में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम देखने को मिलेगा। विशालकाय झूले और अन्य आकर्षण भी शामिल हैं! #तीजमहोत्सव #सिरसागंज
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। जहां पहले लोग घर बैठे फोन या ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कर लेते थे, वहीं अब उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के असर अब धीरे-धीरे भारत के कई शहरों में दिखाई देने लगे हैं। फिरोजाबाद में भी इसका असर घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ता नजर आ रहा है।
    1
    फिरोजाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है।
जहां पहले लोग घर बैठे फोन या ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कर लेते थे, वहीं अब उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के असर अब धीरे-धीरे भारत के कई शहरों में दिखाई देने लगे हैं।
फिरोजाबाद में भी इसका असर घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ता नजर आ रहा है।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    1
    इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ❤️❤️
    1
    ❤️❤️
    user_Satish Goswami
    Satish Goswami
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फतेहाबाद: फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव महाराजपुर में मंगलवार को त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर दावत का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जगराजपुर निवासी रामबरन पुत्र कालीचरन, उनकी बेटी गोलू, मनीष पुत्र बलवीर सिंह, किट्टू पुत्र भोगेंद्र सिंह, खुशबू पुत्री भूरी सिंह, रूची पुत्री कामराज और अमित पुत्र मनोज मैक्स गाड़ी से महाराजपुर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग मैक्स गाड़ी से वापस अपने गांव जगराजपुर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी मैक्स गाड़ी फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार और थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    फतेहाबाद:
फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव महाराजपुर में मंगलवार को त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर दावत का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जगराजपुर निवासी रामबरन पुत्र कालीचरन, उनकी बेटी गोलू, मनीष पुत्र बलवीर सिंह, किट्टू पुत्र भोगेंद्र सिंह, खुशबू पुत्री भूरी सिंह, रूची पुत्री कामराज और अमित पुत्र मनोज मैक्स गाड़ी से महाराजपुर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग मैक्स गाड़ी से वापस अपने गांव जगराजपुर लौट रहे थे।
बताया गया है कि जैसे ही उनकी मैक्स गाड़ी फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार और थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।
बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.