logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी झील में सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल ✈️पर्यटन को होगा लाभ। 📍 टिहरी झील में सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल ✈️ टिहरी/उत्तराखंड से बड़ी खबर हैं _ टिहरी झील में 19-सीटर सी-प्लेन का लगातार तीसरे दिन सफल ट्रायल किया गया। गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सी-प्लेन शाम करीब 5 बजे कोटी कॉलोनी में सुरक्षित लैंड हुआ। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि तीन सफल लैंडिंग क्षेत्र के लिए खुशी की बात है और इससे टिहरी को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने में मदद मिलेगी। 👉 इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

1 day ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
1 day ago

टिहरी झील में सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल ✈️पर्यटन को होगा लाभ। 📍 टिहरी झील में सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल ✈️ टिहरी/उत्तराखंड से बड़ी खबर हैं _ टिहरी झील में 19-सीटर सी-प्लेन का लगातार तीसरे दिन सफल ट्रायल किया गया। गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सी-प्लेन शाम करीब 5 बजे कोटी कॉलोनी में सुरक्षित लैंड हुआ। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि तीन सफल लैंडिंग क्षेत्र के लिए खुशी की बात है और इससे टिहरी को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने में मदद मिलेगी। 👉 इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

  • user_User7938
    User7938
    Dharchula, Pithoragarh
    🙏
    2 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • देहरादून देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
    1
    देहरादून 
देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक
SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला
घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल
SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • 🔥 PACIFIC GOLF KE PICHE 793 GAJ COMMERCIAL PLOT – FUTURE GOLD LOCATION! 😳💰 📍 Location: Nagal, Sahastradhara Road, Dehradun 📌 Just Back of Pacific Golf Estate 📐 Plot Size: 793 Gaj 📏 Front: 70 Ft | Depth: 102 Ft 🛣 Road Width: 30 Ft 💎 PROPERTY HIGHLIGHTS: ✔️ Premium Commercial Plot ✔️ Wide Front – High Visibility Business Location ✔️ Hotel / Resort / Cafe / Shops ke liye Perfect ✔️ Elite Surroundings + High ROI 📈 🌟 PRIME CONNECTIVITY: 📌 Sahastradhara – 5 Min 📌 IT Park Dehradun – 10 Min 📌 Rajpur Road – 10 Min 📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min 📌 ISBT Dehradun – 20 Min 📌 Mussoorie – 25 Min 🎯 NEARBY FACILITIES: 🏫 Schools, Colleges & Coaching Hubs 🪖 Army Area – Safe & Premium Zone 🏢 IT Crowd & Tourist Flow – High Business Potential 🚨 “Aaj nahi liya toh kal double rate pe bhi nahi milega!” 📲 CALL NOW: 📞 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📞 8077606460 #PacificGolfEstate #CommercialPlot #DehradunProperty #SahastradharaRoad #InvestmentDeal #HighReturn #PropertyForSale #LuxuryLocation #RealEstateIndia #DehradunInvest #HotDeal #ViralReels #PropertyDealer #EliteLocation #BusinessGrowth
    1
    🔥 PACIFIC GOLF KE PICHE 793 GAJ COMMERCIAL PLOT – FUTURE GOLD LOCATION! 😳💰
📍 Location: Nagal, Sahastradhara Road, Dehradun  
📌 Just Back of Pacific Golf Estate  
📐 Plot Size: 793 Gaj  
📏 Front: 70 Ft | Depth: 102 Ft  
🛣 Road Width: 30 Ft  
💎 PROPERTY HIGHLIGHTS:  
✔️ Premium Commercial Plot  
✔️ Wide Front – High Visibility Business Location  
✔️ Hotel / Resort / Cafe / Shops ke liye Perfect  
✔️ Elite Surroundings + High ROI 📈  
🌟 PRIME CONNECTIVITY:  
📌 Sahastradhara – 5 Min  
📌 IT Park Dehradun – 10 Min  
📌 Rajpur Road – 10 Min  
📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min  
📌 ISBT Dehradun – 20 Min  
📌 Mussoorie – 25 Min  
🎯 NEARBY FACILITIES:  
🏫 Schools, Colleges & Coaching Hubs  
🪖 Army Area – Safe & Premium Zone  
🏢 IT Crowd & Tourist Flow – High Business Potential  
🚨 “Aaj nahi liya toh kal double rate pe bhi nahi milega!”  
📲 CALL NOW:  
📞 9528242511 (Miss Ritu Singh)  
📞 8077606460  
#PacificGolfEstate #CommercialPlot #DehradunProperty #SahastradharaRoad #InvestmentDeal #HighReturn #PropertyForSale #LuxuryLocation #RealEstateIndia #DehradunInvest #HotDeal #ViralReels #PropertyDealer #EliteLocation #BusinessGrowth
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • आज बिजनौर में किसान परिवारों की समस्याएं सुनी सभी को संगठन में सदस्यता दिलाई किसानों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया
    1
    आज बिजनौर में किसान परिवारों की समस्याएं सुनी सभी को संगठन में सदस्यता दिलाई
किसानों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer Dehradun, Uttarakhand•
    19 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त की दौरान सहदेवपुर को जाने वाला मार्ग शान्तरशाह पहुचे तो सूचना पर आरोपी कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद को अवैध चाकू के साथ पकड लिया ,जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। आरोपित थाना बहादारबाद का हिस्ट्रीशीटर भी है। पकडें गये आरोपित के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया *नाम पता आरोपित* 1 कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर कोतवाली बहादराबाद। *बरामदगी* 01अदद नाजायज चाकू *पुलिस टीम* कानि0 वीरेन्द्र शर्मा हो0गा0 कासिफ,
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। 
जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त की दौरान सहदेवपुर को जाने वाला मार्ग शान्तरशाह पहुचे तो सूचना पर आरोपी कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद को अवैध चाकू के साथ पकड लिया ,जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। 
आरोपित थाना बहादारबाद का हिस्ट्रीशीटर भी है। पकडें गये आरोपित के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया *नाम पता आरोपित*
1 कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर कोतवाली बहादराबाद।  
*बरामदगी*
01अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
कानि0 वीरेन्द्र शर्मा 
हो0गा0 कासिफ,
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 min ago
  • पंजाब के फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला, जो खुद सब-इंस्पेक्टर है, उसने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी को घर के बाहर गेट से बांध दिया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पड़ोसियों की सतर्कता के चलते मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
    1
    पंजाब के फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक महिला, जो खुद सब-इंस्पेक्टर है, उसने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी को घर के बाहर गेट से बांध दिया।
बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पड़ोसियों की सतर्कता के चलते मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कहा जाता है कि 'जल ही जीवन है ' लेकिन जब विभाग ही 'जीवन' बहाने में लगा हो तो फिर कोई क्या कर सकता है।कल हमें जल संरक्षण में लगे कुछ स्वयंसेवियों द्वारा सूचना दी गई थी कि सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास के नीचे पेयजल लाइन फटी हुई है जिससे गैलनों पानी बर्बाद हो रहा है।खबर के बाद इसका संज्ञान तो लिया गया लेकिन विभाग ने केवल जुगाड़ व्यवस्था की जिसके कारण पानी अब भी लगातार बर्बाद हो रहा है जो सर्विस लेन में फैलकर आवागमन भी प्रभावित कर रहा है।
    1
    कहा जाता है कि 'जल ही जीवन है ' लेकिन जब विभाग ही 'जीवन' बहाने में लगा हो तो फिर कोई क्या कर सकता है।कल हमें जल संरक्षण में लगे कुछ स्वयंसेवियों द्वारा सूचना दी गई थी कि सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास गुरुकुल कांगड़ी अंडरपास के नीचे पेयजल लाइन फटी हुई है जिससे गैलनों पानी बर्बाद हो रहा है।खबर के बाद इसका संज्ञान तो लिया गया लेकिन विभाग ने केवल जुगाड़ व्यवस्था की जिसके कारण पानी अब भी लगातार बर्बाद हो रहा है जो सर्विस लेन में फैलकर आवागमन भी प्रभावित कर रहा है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • "ऋषिकुल मैदान से खुला आस्था का मार्ग” — पहले दिन ही श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, हुआ भव्य स्वागत “अतिथि देवो भव की परंपरा” — प्रशासन ने फूल-मालाओं से किया तीर्थयात्रियों का अभिनंदन ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार—जिसे कोई “हरि का द्वार” तो कोई “हर का द्वार” कहकर पुकारता है—आज एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष मार्ग का केंद्र बन गया। वैशाख अमावस्या के पावन स्नान के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया और इसके बाद चारधाम यात्रा की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। इसी पावन क्रम में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर आज से विधिवत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पहला पंजीकरण कराया। “गंगा स्नान से चारधाम तक — आस्था का दिव्य संगम” वैशाख अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की चमक और आत्मिक संतोष स्पष्ट झलक रहा था। 👉 गंगा स्नान के पश्चात 👉 चारधाम यात्रा का संकल्प यह दृश्य दर्शाता है कि हरिद्वार केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि मोक्ष की ओर बढ़ने का पहला पवित्र द्वार है। “अतिथि देवो भव” — प्रशासन ने निभाई सनातन परंपरा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने 👉 फूल-मालाओं से स्वागत 👉 टिका-चंदन लगाकर अभिनंदन करते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो—इसकी कामना की। यह दृश्य केवल स्वागत नहीं, बल्कि देवभूमि की आत्मा और संस्कृति का जीवंत रूप था, जहां श्रद्धालु ही भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। “देशभर से उमड़ रही श्रद्धा” — पंजीकरण केंद्र बना आस्था का केंद्र ऋषिकुल मैदान में 👉 देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु 👉 बड़ी संख्या में पंजीकरण कराते नजर आए जिससे स्पष्ट है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होने जा रही है। “स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि” — हर यात्री की हो रही स्क्रीनिंग चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 👉 स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण 👉 स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाव सुनिश्चित हो सके। “व्यवस्थाओं से संतुष्ट श्रद्धालु” — सरकार को मिला आशीर्वाद मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा—  पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं स्वागत से मन अत्यंत प्रसन्न हुआ “प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद” — हर स्तर पर मजबूत तैयारी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान , एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे, जो यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। “हरिद्वार — जहां से शुरू होता है मोक्ष का मार्ग” “चारधाम यात्रा: आस्था, तप और मोक्ष की दिव्य यात्रा” चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह सनातन आस्था, आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का दिव्य मार्ग है। सदियों से श्रद्धालु अपने जीवन के पापों का क्षय करने, आत्मिक शांति पाने और भगवान के साक्षात्कार की अनुभूति के लिए इस पावन यात्रा पर निकलते हैं। चारधाम यात्रा क्या है और कौन-कौन से धाम शामिल हैं? उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्थित चार प्रमुख धाम— 👉 यमुनोत्री – मां यमुना का उद्गम स्थल 👉 गंगोत्री – मां गंगा का अवतरण स्थल 👉 केदारनाथ – भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग 👉 बद्रीनाथ – भगवान विष्णु का दिव्य धाम इन चारों धामों के दर्शन को ही चारधाम यात्रा कहा जाता है। कब से शुरू हुई यह परंपरा? चारधाम यात्रा की परंपरा आदि गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मानी जाती है। 8वीं शताब्दी में उन्होंने सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के लिए इन धामों की स्थापना और यात्रा परंपरा को व्यवस्थित किया। तब से लेकर आज तक, यह यात्रा अटूट आस्था और परंपरा का प्रतीक बनी हुई है। चारधाम यात्रा क्यों की जाती है? 1. पापों का नाश और आत्मशुद्धि धार्मिक मान्यता है कि 👉 चारधाम के दर्शन और गंगा-यमुना में स्नान करने से 👉 व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं 👉 आत्मा शुद्ध और पवित्र हो जाती है 2. मोक्ष प्राप्ति का मार्ग सनातन धर्म में यह विश्वास है कि चारधाम यात्रा करने से जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। 👉 जीवन के अंतिम समय में इस यात्रा का विशेष महत्व माना गया है 3. तप, त्याग और साधना का प्रतीक हिमालय की कठिन व दुर्गम यात्रा 👉 व्यक्ति को धैर्य, संयम और सहनशीलता सिखाती है 👉 यह यात्रा केवल शरीर की नहीं, बल्कि आत्मा की परीक्षा भी है 4. प्रकृति और परमात्मा का संगम चारधाम यात्रा के दौरान 👉 हिमालय की ऊँची चोटियाँ 👉 गंगा-यमुना की पवित्र धारा 👉 और शांत वातावरण मनुष्य को प्रकृति के माध्यम से परमात्मा के करीब ले जाता है चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक संदेश 👉 “जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन आत्मा अमर है” 👉 “अहंकार छोड़कर भक्ति में लीन होना ही सच्चा मार्ग है” 👉 “सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है” हरिद्वार से क्यों शुरू होती है यात्रा? हरिद्वार को ‘हरि का द्वार’ और ‘हर का द्वार’ कहा जाता है। 👉 यहीं से चारधाम यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ होता है 👉 मां गंगा के आशीर्वाद के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं भावनात्मक संदेश जब श्रद्धालु चारधाम की ओर कदम बढ़ाता है, तो वह केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं करता… वह अपने भीतर की अशुद्धियों, अहंकार और मोह को पीछे छोड़ते हुए ईश्वर की ओर बढ़ता है। “चारधाम की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह आत्मा को परमात्मा तक पहुंचाती है…  हर कदम पर तप है, हर मोड़ पर भक्ति… और हर धाम में बसती है मोक्ष की अनुभूति।” 🖋️ “गंगा स्नान से शुरू होती है आत्मा की शुद्धि… और हरिद्वार से प्रारंभ होती है मोक्ष की यात्रा।” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    4
    "ऋषिकुल मैदान से खुला आस्था का मार्ग” — पहले दिन ही श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, हुआ भव्य स्वागत
“अतिथि देवो भव की परंपरा” — प्रशासन ने फूल-मालाओं से किया तीर्थयात्रियों का अभिनंदन
✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026।
तीर्थ नगरी हरिद्वार—जिसे कोई “हरि का द्वार” तो कोई “हर का द्वार” कहकर पुकारता है—आज एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष मार्ग का केंद्र बन गया। वैशाख अमावस्या के पावन स्नान के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया और इसके बाद चारधाम यात्रा की ओर अपने कदम बढ़ा दिए।
इसी पावन क्रम में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर आज से विधिवत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पहला पंजीकरण कराया।
“गंगा स्नान से चारधाम तक — आस्था का दिव्य संगम”
वैशाख अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की चमक और आत्मिक संतोष स्पष्ट झलक रहा था।
👉 गंगा स्नान के पश्चात
👉 चारधाम यात्रा का संकल्प
यह दृश्य दर्शाता है कि हरिद्वार केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि मोक्ष की ओर बढ़ने का पहला पवित्र द्वार है।
“अतिथि देवो भव” — प्रशासन ने निभाई सनातन परंपरा
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने
👉 फूल-मालाओं से स्वागत
👉 टिका-चंदन लगाकर अभिनंदन
करते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो—इसकी कामना की।
यह दृश्य केवल स्वागत नहीं, बल्कि देवभूमि की आत्मा और संस्कृति का जीवंत रूप था, जहां श्रद्धालु ही भगवान का स्वरूप माने जाते हैं।
“देशभर से उमड़ रही श्रद्धा” — पंजीकरण केंद्र बना आस्था का केंद्र
ऋषिकुल मैदान में
👉 देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु
👉 बड़ी संख्या में पंजीकरण कराते नजर आए
जिससे स्पष्ट है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होने जा रही है।
“स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि” — हर यात्री की हो रही स्क्रीनिंग
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए
👉 स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण
👉 स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था
की गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाव सुनिश्चित हो सके।
“व्यवस्थाओं से संतुष्ट श्रद्धालु” — सरकार को मिला आशीर्वाद
मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा—  पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं
स्वागत से मन अत्यंत प्रसन्न हुआ
“प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद” — हर स्तर पर मजबूत तैयारी
इस अवसर पर
अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान , एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह
सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे, जो यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं।
“हरिद्वार — जहां से शुरू होता है मोक्ष का मार्ग”
“चारधाम यात्रा: आस्था, तप और मोक्ष की दिव्य यात्रा”
चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह सनातन आस्था, आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का दिव्य मार्ग है। सदियों से श्रद्धालु अपने जीवन के पापों का क्षय करने, आत्मिक शांति पाने और भगवान के साक्षात्कार की अनुभूति के लिए इस पावन यात्रा पर निकलते हैं।
चारधाम यात्रा क्या है और कौन-कौन से धाम शामिल हैं?
उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्थित चार प्रमुख धाम—
👉 यमुनोत्री – मां यमुना का उद्गम स्थल
👉 गंगोत्री – मां गंगा का अवतरण स्थल
👉 केदारनाथ – भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग
👉 बद्रीनाथ – भगवान विष्णु का दिव्य धाम
इन चारों धामों के दर्शन को ही चारधाम यात्रा कहा जाता है।
कब से शुरू हुई यह परंपरा?
चारधाम यात्रा की परंपरा आदि गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मानी जाती है।
8वीं शताब्दी में उन्होंने सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के लिए इन धामों की स्थापना और यात्रा परंपरा को व्यवस्थित किया।
तब से लेकर आज तक, यह यात्रा अटूट आस्था और परंपरा का प्रतीक बनी हुई है।
चारधाम यात्रा क्यों की जाती है?
1. पापों का नाश और आत्मशुद्धि
धार्मिक मान्यता है कि
👉 चारधाम के दर्शन और गंगा-यमुना में स्नान करने से
👉 व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं
👉 आत्मा शुद्ध और पवित्र हो जाती है
2. मोक्ष प्राप्ति का मार्ग
सनातन धर्म में यह विश्वास है कि चारधाम यात्रा करने से जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।
👉 जीवन के अंतिम समय में इस यात्रा का विशेष महत्व माना गया है
3. तप, त्याग और साधना का प्रतीक
हिमालय की कठिन व दुर्गम यात्रा
👉 व्यक्ति को धैर्य, संयम और सहनशीलता सिखाती है
👉 यह यात्रा केवल शरीर की नहीं, बल्कि आत्मा की परीक्षा भी है
4. प्रकृति और परमात्मा का संगम
चारधाम यात्रा के दौरान
👉 हिमालय की ऊँची चोटियाँ
👉 गंगा-यमुना की पवित्र धारा
👉 और शांत वातावरण
मनुष्य को प्रकृति के माध्यम से परमात्मा के करीब ले जाता है
चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक संदेश
👉 “जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन आत्मा अमर है”
👉 “अहंकार छोड़कर भक्ति में लीन होना ही सच्चा मार्ग है”
👉 “सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है”
हरिद्वार से क्यों शुरू होती है यात्रा?
हरिद्वार को ‘हरि का द्वार’ और ‘हर का द्वार’ कहा जाता है।
👉 यहीं से चारधाम यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ होता है
👉 मां गंगा के आशीर्वाद के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं
भावनात्मक संदेश
जब श्रद्धालु चारधाम की ओर कदम बढ़ाता है, तो वह केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं करता… वह अपने भीतर की अशुद्धियों, अहंकार और मोह को पीछे छोड़ते हुए ईश्वर की ओर बढ़ता है।
“चारधाम की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह आत्मा को परमात्मा तक पहुंचाती है…  हर कदम पर तप है, हर मोड़ पर भक्ति… और हर धाम में बसती है मोक्ष की अनुभूति।”
🖋️ “गंगा स्नान से शुरू होती है आत्मा की शुद्धि… और हरिद्वार से प्रारंभ होती है मोक्ष की यात्रा।”
— रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • The Aman Times 🎯 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संविधान संशोधन) के कार्यान्वयन में आई बाधाओं पर गहरा दुख जताया है। ⚫ “यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस” उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अवसर बन सकता था, लेकिन यह मौका हाथ से निकल गया। 👩‍⚖️ महिलाओं के सम्मान का सवाल ऋतु खंडूरी ने इसे सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा बताया। 🤝 पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2014 से केंद्र सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। 📊 33% आरक्षण की उम्मीद उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही देश की 50% महिला आबादी को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे महिलाओं की नीति निर्धारण में भागीदारी और मजबूत होगी।
    1
    The Aman Times 
🎯 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संविधान संशोधन) के कार्यान्वयन में आई बाधाओं पर गहरा दुख जताया है।
⚫ “यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस”
उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अवसर बन सकता था, लेकिन यह मौका हाथ से निकल गया।
👩‍⚖️ महिलाओं के सम्मान का सवाल
ऋतु खंडूरी ने इसे सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा बताया।
🤝 पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा
उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2014 से केंद्र सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।
📊 33% आरक्षण की उम्मीद
उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही देश की 50% महिला आबादी को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे महिलाओं की नीति निर्धारण में भागीदारी और मजबूत होगी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.