Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित सिविल लाइन के गांधी पार्क में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान "चंदा चोर, चढ़ावा चोर" और "जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है" जैसे नारे लगाए गए। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
Dharmendra Chaurasia
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित सिविल लाइन के गांधी पार्क में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान "चंदा चोर, चढ़ावा चोर" और "जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है" जैसे नारे लगाए गए। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कैथी में प्राइमरी स्कूल के सामने की गली बदहाल, ग्रामीण खुद कर रहे मरम्मत जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी कैथी में प्राइमरी स्कूल के सामने की गली बदहाल, ग्रामीण खुद कर रहे मरम्मत 📍चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित ग्रामीण गली लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। यह गली गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन इसकी जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गली में कीचड़ और जलभराव होने से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से गली की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने अब स्वयं ही पहल करते हुए गली के गड्ढों को मिट्टी और अन्य सामग्री से भरकर अस्थायी मरम्मत शुरू कर दी है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। यदि जल्द ही गली का स्थायी निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई, तो बरसात के दौरान समस्या फिर गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित को देखते हुए गली का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।1
- मिर्जापुर के चुनार स्थित नगर न्यायालय परिसर और सड़कों पर NEET परीक्षा विवाद को लेकर अधिवक्ताओं ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी वकीलों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना था कि NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। इस दौरान चुनार का पूरा इलाका "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" और "NEET में पारदर्शिता लाओ" के नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि NEET परीक्षा में हुई तमाम गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदार दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। वकीलों के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने चुनार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। न्यूज टू इंडिया के उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- चंदौली के सकलडीहा में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर SDM आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान उनके साथ लेखपाल और जनता भी मौजूद रही।1
- उत्तर प्रदेश के पिंडरा स्थित सावित्री लान में आयोजित अपना दल (कमेरवादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिराथू विधायक व पार्टी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को पहुंचाएं, सरकार विरोधी कार्यों को उजागर करें तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने बड़ा ऐलान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरवादी) 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें वाराणसी जिले की पिंडरा, रोहनिया और सेवापुरी सीटें भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में शामिल होना या न होना समय बताएगा, लेकिन वे विपक्ष की राजनीति करेंगे और जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर प्रथम चरण में 26 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रजनीश पटेल ने की तथा संचालन श्रीप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिवा पाटिल को अपना दल (कमेरवादी) युवा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी राजेश पटेल, देवराज पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, पंकज सेठ, सुरजीत पटेल, शमशेर पटेल, हरिनारायण पटेल, प्रभु पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम, उर्मिला विश्वकर्मा, अनीता पटेल, सुरजीत सिंह, श्यामजी यादव और राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- जौनपुर में एक डांसर के हाथ में लाइसेंसी असलहा होने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।1
- इलाहाबाद में छात्रों ने बड़ा अल्टीमेटम जारी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर 24 तारीख तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ, तो फिर 25 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।1
- चहनिया बाजार में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित व्यापारी विजय गुप्ता और उनके परिवार की मदद के लिए सहयोग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में चहनिया व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। व्यापारियों ने इस मदद को महज धनराशि न मानकर भगवान का प्रसाद बताया है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने विश्वास जताया है कि महादेव की कृपा से विजय गुप्ता जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटेंगे।1
- भदोही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस ने एक पेशेवर जमानतदार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी माननीय न्यायालय को गुमराह कर फर्जी और कूट-रचित दस्तावेजों के आधार पर गंभीर अपराधों के अभियुक्तों की जमानत करवाता था। इस मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्री चमन चावड़ा ने विस्तृत जानकारी दी है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर चकिया में भी साफ देखने को मिला, जहाँ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान भाजपा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रोटेस्ट किया गया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के नाम पत्रक सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विकासखंड चकिया के सेक्टर नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी युवा नेता शैलेश कुमार ने किया, जिनके साथ एस सोनकर जी भी मौजूद रहे। जंतर-मंतर दिल्ली के आंदोलन के असर से चकिया में भी नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने अपनी तीव्र नाराजगी दर्ज कराई।1