logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार इटावा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीलू उर्फ शीलेन्द्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी परोख, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को आवश्यक बल प्रयोग के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमा संख्या 47/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शीलू उर्फ शीलेन्द्र के खिलाफ सिविल लाइन और फ्रेंड्स कॉलोनी थानों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इटावा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

6 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
57ea4322-f6d3-4079-b7d3-c6fc691643e6

25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार इटावा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीलू उर्फ शीलेन्द्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी परोख, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को आवश्यक बल प्रयोग के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमा संख्या 47/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शीलू उर्फ शीलेन्द्र के खिलाफ सिविल लाइन और फ्रेंड्स कॉलोनी थानों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इटावा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    1
    लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार।
लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है।
ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।
    1
    प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश
भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए। शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    1
    योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय
औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए।
शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत
    1
    क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत 
क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत
    user_Vishnu baghel
    Vishnu baghel
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* *आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।* *सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।* *आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।* *सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏
    1
    *आदरणीय सर,*
*आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
*आदरणीय सर,*
*आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।*
*आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।*
*सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।*
*आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।*
*सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    1
    कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू
कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है।
फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    1
    औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* औरैया - रजनीश कुमार *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ l बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने किया था प्रयास। पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त स्लिप हुई थी बाइक। मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर की थी फायरिंग। पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में लगी गोली वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक हुआ फरार। पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था मनोज। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आंगे हुई मुठभेड़।
    4
    *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल*
*औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी*

औरैया  - रजनीश कुमार 
*अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल*
*औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी*
जनपद औरैया के अजीतमल थाना   क्षेत्र में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ l
बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।
चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने किया था प्रयास।
पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त स्लिप हुई थी बाइक।
मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर की थी फायरिंग। 
पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में लगी गोली वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक हुआ फरार।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। 
बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था मनोज।
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आंगे हुई मुठभेड़।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.