logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास प्रदेश के मा० जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। मा० मंत्री जी ने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी कुल परियोजना लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी परियोजना लागत 329.53 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 678.72 लाख रुपये है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को आधुनिक एवं सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बेतवा नहर प्रखण्ड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि इनका लाभ शीघ्र ही आमजन और किसानों को मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी धर्म घोष अधिशासी अभियंता, वसीम राजा सहायक अभियंता,अंकित कुमार सिंह सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास प्रदेश के मा० जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। मा० मंत्री जी ने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी कुल परियोजना लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी परियोजना लागत 329.53 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 678.72 लाख रुपये है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को आधुनिक एवं सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बेतवा नहर प्रखण्ड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि इनका लाभ शीघ्र ही आमजन और किसानों को मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी धर्म घोष अधिशासी अभियंता, वसीम राजा सहायक अभियंता,अंकित कुमार सिंह सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 8 मार्च को चमारी में होगा माता प्रसाद की स्मृति में पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण समारोह देश की हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां करेंगे सहभागिता देश के चर्चित पत्रकार के अथक प्रयासों से आयोजन हुआ संभव इस अवसर पर देश के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें शामिल हैं: डॉ. कुमार विश्वास (प्रसिद्ध कवि और वक्ता)कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता, बाल अधिकार कार्यकर्ता)bहरिवंश (वरिष्ठ पत्रकार) विकास दिव्यकीर्ति (प्रसिद्ध शिक्षक और UPSC मेंटर)और अन्य कई नामचीन शख्सियतें जाकिर खान कमेडियन सोनाली वेंन्द्रे यह सिर्फ एक पुस्तकालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के प्रति एक बड़ी पहल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय हजारों किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री और पढ़ने-सुनने की व्यवस्था से लैस होगा। गांव चमारी अब ज्ञान की रोशनी से जगमगाएगा!
    1
    8 मार्च को चमारी में होगा माता प्रसाद की स्मृति में पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण समारोह देश की हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां  करेंगे सहभागिता देश के चर्चित पत्रकार के अथक प्रयासों से आयोजन हुआ संभव इस अवसर पर देश के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:
डॉ. कुमार विश्वास (प्रसिद्ध कवि और वक्ता)कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता, बाल अधिकार कार्यकर्ता)bहरिवंश (वरिष्ठ पत्रकार)
विकास दिव्यकीर्ति (प्रसिद्ध शिक्षक और UPSC मेंटर)और अन्य कई नामचीन शख्सियतें जाकिर खान कमेडियन सोनाली वेंन्द्रे यह सिर्फ एक पुस्तकालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के प्रति एक बड़ी पहल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय हजारों किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री और पढ़ने-सुनने की व्यवस्था से लैस होगा। गांव चमारी अब ज्ञान की रोशनी से जगमगाएगा!
    user_Ptrkaar
    Ptrkaar
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रदेश के मा० जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। मा० मंत्री जी ने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी कुल परियोजना लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी परियोजना लागत 329.53 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 678.72 लाख रुपये है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को आधुनिक एवं सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बेतवा नहर प्रखण्ड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि इनका लाभ शीघ्र ही आमजन और किसानों को मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी धर्म घोष अधिशासी अभियंता, वसीम राजा सहायक अभियंता,अंकित कुमार सिंह सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    प्रदेश के मा० जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। मा० मंत्री जी ने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी कुल परियोजना लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी परियोजना लागत 329.53 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 678.72 लाख रुपये है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को आधुनिक एवं सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बेतवा नहर प्रखण्ड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि इनका लाभ शीघ्र ही आमजन और किसानों को मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी  धर्म घोष अधिशासी अभियंता, वसीम राजा सहायक अभियंता,अंकित कुमार सिंह सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिशन शक्ति केन्द्र थाना डकोर जनपद जालौन द्वारा मानसिक रूप से कमजोर 01 अन्तर्जनपदीय(कौशाम्बी के) व्यक्ति के परिजनों का पता लगाकर व्यक्ति को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया!!
    1
    मिशन शक्ति केन्द्र थाना डकोर जनपद जालौन द्वारा मानसिक रूप से कमजोर 01 अन्तर्जनपदीय(कौशाम्बी के) व्यक्ति के परिजनों का पता लगाकर व्यक्ति को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अनिल कुदारी
    1
    Post by अनिल कुदारी
    user_अनिल कुदारी
    अनिल कुदारी
    Orai, Jalaun•
    8 hrs ago
  • भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे। इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश 📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
    2
    भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे।
इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश
📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला* *परिजनों ने जताई हत्या की आशंका* गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    *30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला*
*परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*
गोहन, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम बीते लगभग 30 घंटे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला।
बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन 7 मार्च । रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुई तथा मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 12 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया जबकि कुछ शिकायतें पंजीकृत नहीं हुई ।फिर भी फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 5 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस 4, विकास विभाग 2, नगर पालिका परिषद 2, जिला कृषि विभाग, लघु सिचाई, आबकारी समेत 19 शिकायतें पंजीकृत हुई।पंजीकृत शिकायतों में 4 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 15 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके तहसीलदार अमित शेखर, बी डी ओ अरुण कुमार , नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डां राजीव दुबे , पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आर ई एस वर्षा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    जालौन 7 मार्च । 
रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार 
जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुई तथा मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। 
उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 12 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया जबकि कुछ शिकायतें पंजीकृत नहीं हुई ।फिर भी फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 5 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस 4, विकास विभाग 2, नगर पालिका परिषद 2, जिला कृषि विभाग, लघु सिचाई, आबकारी समेत 19 शिकायतें पंजीकृत हुई।पंजीकृत शिकायतों में 4 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 15 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके तहसीलदार अमित शेखर, बी डी ओ अरुण कुमार , नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डां राजीव दुबे , पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आर ई एस वर्षा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार
जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.