Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांचौर सिटी के अंदर कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर दो पक्षों मारपीट सांचौर सिटी में मटकी फोड़ ने को लेकर दो पक्षों मारपीट
डुगर दरजी बागली
सांचौर सिटी के अंदर कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर दो पक्षों मारपीट सांचौर सिटी में मटकी फोड़ ने को लेकर दो पक्षों मारपीट
More news from राजस्थान and nearby areas
- विधानसभा क्षेत्र के हरसाणी में अपनों से आत्मीय संवाद के दौरान मिले स्नेह और अपनत्व ने मन को नई ऊर्जा से भर दिया। अपनों का स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। हरसाणी में अपनों से आत्मीय संवाद, स्नेह और आशीर्वाद से नई ऊर्जा मिली1
- कांग्रेस के 1000 दिनों का छलावा: बीआरएस का 'पोरू बाटा' आंदोलन, पूर्व मंत्री हरीश राव ने सरकार पर साधा निशाना बेल्लमपल्ली: कांग्रेस सरकार के कथित "1000 दिनों के धोखे भरे शासन", 6 गारंटियों और 420 चुनावी वादों की विफलता के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आयोजित 'पोरू बाटा' कार्यक्रम के तहत बेल्लमपल्ली के 13वें वार्ड में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के साथ एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बेल्लमपल्ली के पूर्व विधायक दुर्गम चिन्नय्या ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तन्नीरु हरीश राव शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे, जिन्हें अब पूरी तरह भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का हर वर्ग—विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग—मौजूदा सरकार की उपेक्षा और नीतियों के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। बीआरएस नेताओं ने संकल्प जताया कि जब तक सरकार अपने सभी वादे पूरे नहीं करती, जनता के हकों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।1
- जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ शोभा यात्रा भारत माता चौक से रवाना होते हुए तिलक द्वार जोशी सर्कल पंचायत समिति सदर बाजार मानक चौक पूरा मोहल्ला बाईपास अस्पताल चौराहा होते हुए तिलक द्वार के अंदर बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान कृष्ण की महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में राधे कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के दौरान गोविंदा की टोली ने विभिन्न स्थानों पर लगी हुई मटकियों को फोड़ा2
- मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *आज मंडवाड़ा में भील समाज की महिलाओं ने कई वर्षों बाद परंपरागत *आठम पूजन किया* महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कर्णेश्वर डेरी नाड़ी पहुंची। इस बार नाड़ी में पानी कम होने से ग्रामीण चिंतित हैं। महिलाओं ने वहीं पर विधि-विधान से आठम का पूजन किया और भगवान से हाथ जोड़कर *अच्छी बरसात आने की प्रार्थना की*, ताकि नाड़ी फिर से पानी से भर जाए, खेत-खलिहान हरे-भरे रहें और पशुओं को पानी की कमी न हो4
- ठाकुरजी मंदिरों में गूंजा ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’: जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु सुमेरपर: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को सुमेरपुर, तखतगढ़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा।तखतगढ़ के ठाकुरजी मंदिर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात्रि में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव की रस्म पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। कान्हा को पालने में झूला झुलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में मौजूद रहे। इसी प्रकार सुमेरपुर के स्टेशन रोड स्थित द्वारकाधीश मंदिर, जोधेश्वर महादेव मंदिर, रोकड़िया हनुमान मंदिर, साईं उद्यान सहित अन्य मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर आधारित झांकियां सजाई गईं। महिलाओं ने कृष्ण भक्ति के भजनों पर नृत्य कर जन्माष्टमी का उत्साह मनाया।वहीं नोवी के राधे-कृष्ण मंदिर में भी मंदिर समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और देर रात तक पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।1
- भूमिपुत्र किसानों ने महा पड़ाव की चेतावनी की चेतावनी दी बालोतरा। भूमिपुत्र किसानों ने महा पड़ाव की चेतावनी की चेतावनी दी1
- हैदराबाद जेएनटीयू हॉस्टल में तीजोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प हैदराबाद: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) परिसर में तीजोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। गुरुवार देर रात शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात हॉस्टल परिसर में तीज का त्योहार मनाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ छात्रों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और 'गौतमी' तथा 'मंजीरा' हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच पूरी रात रुक-रुक कर हंगामा और मारपीट चलती रही। हंगामे की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जेएनटीयू के कर्मचारियों ने घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। परिसर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।1
- सांडेराव-दुजाना मार्ग पर निजी बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल सुमेरपुर: सांडेराव-दुजाना मार्ग पर शुक्रवार को निजी खालसा कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब दर्जनभर यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार खालसा कंपनी की बस सांडेराव बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर तखतगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दुजाना मार्ग पर अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही सांडेराव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।सांडेराव पुलिस के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का संतुलन बिगड़ने से बस पलटी है। वहीं, एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस चालक ड्राइविंग के दौरान नाश्ता कर रहा था और इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया।हादसे के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी जुटा रही है।2
- नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ बच्चे का भावुक वीडियो, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर एक छोटे बच्चे को लेकर सड़क पर चलता दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का दावा है कि बच्चा नेपाल की बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया और अपनी छोटी बहन को लेकर उन्हें तलाश रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया और इसे नेपाल की बाढ़ त्रासदी से जोड़कर बड़े पैमाने पर शेयर किया जाने लगा। लेकिन वायरल दावे की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और सामने आई। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि भावुक करने वाली किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी वास्तविक जगह और समय की पुष्टि करना कितना जरूरी है।1