सैंज: सड़क सुरक्षा नियमों पर नन्ही छात्रा के जोरदार वक्तव्य ने लूटी महफ़िल, सैंज के शेंशर स्कूल में मनाया गया सुरक्षा दिवस रिपोर्ट 19 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी (कुल्लू): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेंशर में 'वीरवार क़ो सड़क सुरक्षा दिवस' का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। खास आकर्षण: कार्यक्रम के दौरान एक नन्ही छात्रा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों पर दिया गया ओजस्वी भाषण आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र ने अपने वक्तव्य में न केवल नियमों की जानकारी दी, बल्कि समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुधार के उपाय भी सुझाए। छात्र के इस शानदार भाषण की पूरे स्कूल और उपस्थित अतिथियों के बीच खूब चर्चा हो रही है। मुख्य संदेश: बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन न चलाएं। सड़क संकेतों का पालन करना जीवन बचाने के लिए अनिवार्य है। युवा पीढ़ी ही समाज में यातायात जागरूकता की नई मिसाल पेश कर सकती है।
सैंज: सड़क सुरक्षा नियमों पर नन्ही छात्रा के जोरदार वक्तव्य ने लूटी महफ़िल, सैंज के शेंशर स्कूल में मनाया गया सुरक्षा दिवस रिपोर्ट 19 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी (कुल्लू): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेंशर में 'वीरवार क़ो सड़क सुरक्षा दिवस' का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। खास आकर्षण: कार्यक्रम के दौरान एक नन्ही छात्रा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों पर दिया गया ओजस्वी भाषण आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र ने अपने वक्तव्य में न केवल नियमों की जानकारी दी, बल्कि समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुधार के उपाय भी सुझाए। छात्र के इस शानदार भाषण की पूरे स्कूल और उपस्थित अतिथियों के बीच खूब चर्चा हो रही है। मुख्य संदेश: बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन न चलाएं। सड़क संकेतों का पालन करना जीवन बचाने के लिए अनिवार्य है। युवा पीढ़ी ही समाज में यातायात जागरूकता की नई मिसाल पेश कर सकती है।
- गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी गौ धन की सेवा करना है Himachal Update 24 News Himachal update Bhajan Bhakti #कुल्लू #kullu #mandishivratri1
- Post by Dev Raj Thakur1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश की बदहाल वित्तीय स्थिति को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर जोरदार निशाना साधा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से लगातार आम जनता पर टैक्स का बोझ डालकर उनकी जेबें ढीली करने का काम कर रही है, जबकि सरकार की अपनी वित्तीय सेहत दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 25,000 मेगावाट जलविद्युत क्षमता होने के बावजूद सरकार केवल करीब 11,000 मेगावाट परियोजनाओं को ही शुरू कर पाई है और पिछले तीन वर्षों में निवेशकों ने नई पावर परियोजनाओं में कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की बदली हुई नीतियों और भारी टैक्स व्यवस्था के कारण निवेशक हिमाचल से दूरी बना रहे हैं, जिससे प्रदेश को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक समय पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी रहे हिमाचल प्रदेश में आज निवेशकों के लिए माहौल खराब हो चुका है। हिमाचल पर्यटन निगम के लाभ में चल रहे होटलों को निजी हाथों में देने की तैयारी और होमस्टे रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने जैसे फैसलों ने स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन क्षेत्र में भी अनावश्यक पाबंदियों, एजेंट सिस्टम और कथित भ्रष्टाचार के कारण निवेशक दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी सरकार की नीतियां विफल साबित हुई हैं। बल्क ड्रग पार्क जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में भी सरकार की भूमिका संदिग्ध रही है और उद्योग लगाने के लिए अनुमति प्रक्रिया में कथित दलाली और दबाव की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उद्योगपति हिमाचल के बजाय अन्य राज्यों में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि हिमाचल पर लगभग 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है और करीब 10,000 करोड़ रुपये ठेकेदारों की देनदारियां लंबित हैं। उन्होंने कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और बघाट बैंक के मामलों का हवाला देते हुए सरकार पर पक्षपात और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। राणा ने कहा कि प्रदेश की सत्ता ऐसे व्यक्ति के हाथों में चली गई है, जिसका शासन जिद्दी और विफल प्रशासन के रूप में इतिहास में दर्ज होगा और जनता भविष्य में ऐसी सरकार से मुक्ति की कामना कर रही है।1
- प्रदेश में भाजपा और विपक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर एक्सपोज़ हो चुका है, यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का। उन्होंने कहा कि बीते कल जिस तरह से विधानसभा में रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर (सरकारी संकल्प) प्रस्ताव पारित किया गया उसने विपक्ष का व्यवहार हिमाचल की जनता के प्रतिकूल था। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट का बंद किया जाना और प्रदेश में भाजपा और विपक्ष का उस ग्रांट को बंद किए जाने के पक्ष में खड़े होना साबित करता है प्रदेश भाजपा और विपक्ष को प्रदेश की जनता से कुछ लेना देना नहीं है, सिर्फ जनता को वोट लेने तक सीमित कर दो। संदीप सांख्यान ने कहा आज तक हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताने वाले प्रधानमंत्री ने अपने ही घर की ग्रांट बंद कर दी इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है, उन्होंने कहा कि शर्मनाक तो यह हो गया कि प्रदेश भाजपा और विपक्ष इस ग्रांट को बंद करने का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह भी साबित होता है कि प्रदेश भाजपा और विपक्षी नेताओं को हिमाचल के लोगों के हित से ज्यादा अपने केंद्र में बैठे आकाओं को खुश करने में दिलचस्पी है। संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने पर भाजपा खुशी मना रही है जबकि यह हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ सीधे तौर पर धोखा है और हिमाचल प्रदेश की जनता का हक मारा गया है तो इस बात पर भाजपा और विपक्षी नेताओं की भूमिका हिमाचल की जनता के सामने नग्न ही चुकी है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के सत्ताधारी दल जो रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर प्रस्ताव (सरकारी संकल्प) पारित किया है वह एक सराहनीय कार्य और प्रदेश की जनता और विकासात्मक योजनाओं को आगे बढाने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति न्यायोचित कदम है। संदीप सांख्यान ने भाजपा नेताओं पर यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भाजपा और विपक्षी नेताओं को हजम नहीं हुआ तो ऐसे में प्रदेश का अधिकार और प्रदेश को मिलने वाली रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट ही बंद करवा दी, जिसके कारण प्रदेश को करीब 40 से 50 हज़ार करोड़ का नुकसान हुआ है और भाजपा बजाए इस ग्रांट को दिलाने में मदद करने की बजाए केंद्र सरकार की तारीफ कर रही है, जबकि यह सर्वविदित है इससे प्रदेश की जनता को अत्यधिक नुकसान हुआ है, ओर सच्चाई यह भी इस मसले पर भाजपा पूरी तरह एक्सपोज़ भी हुई है।1
- वहीं, RDG पर जारी राजनीतिक टकराव के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने के बजाय RDG पर लाए गए संकल्प पर चर्चा कराई गई। सत्ता पक्ष की ओर से तथ्यों से परे राजनीतिक लहजे में बात रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जवाब में जो आंकड़े दिए, वे वित्त सचिव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से अलग थे। यह संकल्प केवल भाजपा तथा केंद्र सरकार को कोसने की मंशा से लाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG न मिलने के लिए राज्य सरकार अधिक जिम्मेदार है। 15वें और 16वें वित्त आयोग के सामने जो स्टैंड था, वह आज भी बरकरार है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार प्रदेश की मदद कर रही है और सबसे अधिक RDG मोदी सरकार के कार्यकाल में मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हिमाचल के हित में खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी, लेकिन कांग्रेस की राजनीतिक मंशा के लिए साथ नहीं हो सकती। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन में गलत आंकड़े रखे और विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उनका कहना था कि विपक्ष ने संकल्प का विरोध नहीं किया, बल्कि बोलने का अवसर न मिलने पर सदन में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए राजनीतिक माहौल में उसके साथ केंद्र जाना संभव नहीं है, हालांकि भाजपा हिमाचल के हित में अपनी बात रखने में सक्षम है और प्रदेश में पहले ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली। बाइट-- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2
- Har har Mahadev1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है। 2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ। 2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली। वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं। प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।1
- सुजानपुर सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रियांश पुत्र स्वरूप कुमार ने जेईई मेंस की परीक्षा के प्रथम अटेम्प्ट में 93% अंक प्राप्त करके अपना अपने परिजनों सहित शहर का नाम रोशन किया है छात्र के शानदार परिणाम पर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौर में उन्हें फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया है अपनी इस कामयाबी पर प्रियांशु ने इसका शेयर एस्पायर हमीरपुर की टीम उनके प्राध्यापक सहित अपने परिजनों को दिया है उसने कहा कि मेहनत और परिश्रम करके हर पायदान को हासिल किया जा सकता है यह उसी का परिणाम हैं।1
- RDG पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन RDG के मुद्दे पर अजब–गजब स्थिति देखने को मिली. सदन की कार्रवाई पूरी होने के बाद माहौल और अधिक गरमा गया। सदन के बाहर पक्ष और विपक्ष आमने–सामने आ गए। विधानसभा परिसर में दोनों दलों के सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। सत्तापक्ष ने विपक्ष को हिमाचल विरोधी बताया, तो विपक्ष ने सरकार पर हिमाचल की लूट के आरोप लगाए। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के हित में लाए गए संकल्प का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है और आज का दिन भाजपा के लिए इतिहास में हिमाचल विरोधी के रूप में दर्ज होगा। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि RDG प्रदेश सरकार का नहीं बल्कि हिमाचल की जनता का अधिकार है, लेकिन भाजपा नेता अपनी ही सरकार के सामने हिमाचल हित की बात रखने से डर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने हिमाचल के हित में प्रोटोकॉल छोड़कर भाजपा के साथ केंद्र जाने का फैसला किया था। बावजूद इसके विपक्ष ने साथ नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र हिमाचल के संसाधनों से पैसा कमा रही है, लेकिन प्रदेश को उसका अधिकार नहीं दे रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अदालत में भाजपा को जवाब देना होगा और राज्य सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाते हुए हर स्तर पर हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ती। बाइट--- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश2