logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूरजपुर डबल मर्डर केस: चार आरोपी दोषी करार, हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या की थी, हंसते हुए बाहर आया कुलदीप साहू Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 13 अक्टूबर 2024 की रात हुए डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा।

2 hrs ago
user_Shailendra Patel
Shailendra Patel
Local News Reporter सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

सूरजपुर डबल मर्डर केस: चार आरोपी दोषी करार, हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या की थी, हंसते हुए बाहर आया कुलदीप साहू Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 13 अक्टूबर 2024 की रात हुए डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Sandeep kushwaha
    1
    Post by Sandeep kushwaha
    user_Sandeep kushwaha
    Sandeep kushwaha
    सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सूरजपुर डबल मर्डर केस: चार आरोपी दोषी करार, हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या की थी, हंसते हुए बाहर आया कुलदीप साहू Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 13 अक्टूबर 2024 की रात हुए डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा।
    1
    सूरजपुर डबल मर्डर केस: चार आरोपी दोषी करार, हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या की थी, हंसते हुए बाहर आया कुलदीप साहू
Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 13 अक्टूबर 2024 की रात हुए डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा।
    user_Shailendra Patel
    Shailendra Patel
    Local News Reporter सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सर्व आदिवासी समाज ने पूजा पैकरा के न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेरा दिनांक 26 सितम्बर 2026दिन शनिवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज के लोग स्व.पूजा पैकरा के न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का हजारों कि संख्या में घेराव किया
    1
    सर्व आदिवासी समाज ने पूजा पैकरा के न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेरा
दिनांक 26 सितम्बर 2026दिन शनिवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज के लोग स्व.पूजा पैकरा के न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का हजारों कि संख्या में घेराव किया
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • 8 साल की शानदार उपलब्धि का जश्न: पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन ने मनाया भव्य स्थापना दिवस, बिजनेस पार्टनर्स का किया सम्मान रायपुर। विश्वास, सेवा और निरंतर सफलता के 8 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने पर पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन ने भव्य 8th Anniversary Celebration का आयोजन किया। समारोह में सामाजिक, व्यावसायिक एवं संस्थागत क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों, बिजनेस पार्टनर्स और टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संस्था की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को यादगार बनाया। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। JCI Raipur Capital सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन की सफलता की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह रहा खास आकर्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण Award Ceremony रहा, जिसमें संस्था के साथ निरंतर सहयोग, विश्वास और बेहतर व्यावसायिक सहभागिता के लिए बिजनेस पार्टनर्स देवेंद्र पांडे जी एवं करण साहू जी को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि 8 वर्षों की यह यात्रा विश्वास, मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। संस्था का उद्देश्य आने वाले समय में भी बेहतर सेवाओं के साथ अपने ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स का भरोसा मजबूत करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करना है। पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन की 8 वर्षों की उपलब्धि ने सेवा, विश्वास और मजबूत साझेदारी की एक नई मिसाल पेश की।
    1
    8 साल की शानदार उपलब्धि का जश्न: पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन ने मनाया भव्य स्थापना दिवस, बिजनेस पार्टनर्स का किया सम्मान
रायपुर। विश्वास, सेवा और निरंतर सफलता के 8 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने पर पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन ने भव्य 8th Anniversary Celebration का आयोजन किया। समारोह में सामाजिक, व्यावसायिक एवं संस्थागत क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों, बिजनेस पार्टनर्स और टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संस्था की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को यादगार बनाया।
समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। JCI Raipur Capital सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन की सफलता की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह रहा खास आकर्षण
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण Award Ceremony रहा, जिसमें संस्था के साथ निरंतर सहयोग, विश्वास और बेहतर व्यावसायिक सहभागिता के लिए बिजनेस पार्टनर्स देवेंद्र पांडे जी एवं करण साहू जी को सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि 8 वर्षों की यह यात्रा विश्वास, मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। संस्था का उद्देश्य आने वाले समय में भी बेहतर सेवाओं के साथ अपने ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स का भरोसा मजबूत करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करना है।
पारस इंश्योरेंस सॉल्यूशन की 8 वर्षों की उपलब्धि ने सेवा, विश्वास और मजबूत साझेदारी की एक नई मिसाल पेश की।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    1 hr ago
  • *MD NEWS - अंबिकापुर - SCRIPT* *हेडलाइन: ग्राम पंचायत सरगांव में गबन का आरोप, रतन मिस्त्री ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार* *एंकर स्क्रिप्ट:* नमस्कार, आप देख रहे हैं MD NEWS. खबर अंबिकापुर जिले के ग्राम पंचायत सरगांव से है, जहाँ के निवासी *रतन मिस्त्री* आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन देने पहुंचे। रतन मिस्त्री का कहना है कि इससे पहले भी वे कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कोई सुनवाई नहीं हुई। बयान के दौरान रतन मिस्त्री ने सरपंच और सचिव पर राशि गबन का गंभीर आरोप लगाया। उनका आरोप है कि मरम्मत कार्य के नाम पर 1 लाख 29 हजार रुपये का गबन किया गया है। रतन मिस्त्री ने बताया कि हिसाब मांगने पर उन्हें 44,600 रुपये का एक ऐसा बिल दिया गया, जिस दुकान में यह सामान बेचा ही नहीं जाता। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर फर्जी पंचनामा बनाया गया है और बिना जानकारी के लोगों से हस्ताक्षर ले लिए गए हैं। रतन मिस्त्री ने अपने सारे सबूत MD NEWS के कैमरे के सामने दिखाए हैं और चैनल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    *MD NEWS - अंबिकापुर -  SCRIPT*
*हेडलाइन: ग्राम पंचायत सरगांव में गबन का आरोप, रतन मिस्त्री ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार*
*एंकर स्क्रिप्ट:*
नमस्कार, आप देख रहे हैं MD NEWS.
खबर अंबिकापुर जिले के ग्राम पंचायत सरगांव से है, जहाँ के निवासी *रतन मिस्त्री* आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन देने पहुंचे।
रतन मिस्त्री का कहना है कि इससे पहले भी वे कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कोई सुनवाई नहीं हुई।
बयान के दौरान रतन मिस्त्री ने सरपंच और सचिव पर राशि गबन का गंभीर आरोप लगाया। उनका आरोप है कि मरम्मत कार्य के नाम पर 1 लाख 29 हजार रुपये का गबन किया गया है।
रतन मिस्त्री ने बताया कि हिसाब मांगने पर उन्हें 44,600 रुपये का एक ऐसा बिल दिया गया, जिस दुकान में यह सामान बेचा ही नहीं जाता।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर फर्जी पंचनामा बनाया गया है और बिना जानकारी के लोगों से हस्ताक्षर ले लिए गए हैं।
रतन मिस्त्री ने अपने सारे सबूत MD NEWS के कैमरे के सामने दिखाए हैं और चैनल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला अमरपुर के आश्रित ग्राम केवादंड में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत ।
    1
    कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला अमरपुर के आश्रित ग्राम केवादंड में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत ।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • जब जनप्रतिनिधि ने समझी जिम्मेदारी, तो बदली वार्ड की तस्वीर, सफाई अभियान से वार्ड नंबर 4 में लौटी स्वच्छता की मुस्कान मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 4 में आज स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में वार्ड की निर्दलीय पार्षद श्रीमती सुषमा कुशवाहा ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए स्वयं पहल की और साथियों के सहयोग से वार्ड में फैली झाड़ियों एवं कचरे की सफाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया। किसी भी वार्ड की सुंदरता केवल सड़कों और गलियों से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से निखरती है। वार्ड क्रमांक 4 में चलाया गया यह सफाई अभियान इसी सोच की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है। पार्षद श्रीमती सुषमा कुशवाहा की पहल से सफाई कार्य को गति मिली और गंदगी से प्रभावित स्थानों को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया। “स्वस्थ वार्ड-यही हमारा लक्ष्य” के संकल्प के साथ चलाए गए इस अभियान ने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि जब अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और लोगों के साथ मिलकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो उसका सकारात्मक असर पूरे वार्ड पर दिखाई देता है। इस अवसर पर आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें। स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ परिवार और सुंदर नगर इसी सामूहिक प्रयास से नई लेदरी को और बेहतर बनाया जा सकता है।
    4
    जब जनप्रतिनिधि ने समझी जिम्मेदारी, तो बदली वार्ड की तस्वीर, सफाई अभियान से वार्ड नंबर 4 में लौटी स्वच्छता की मुस्कान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 4 में आज स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में वार्ड की निर्दलीय पार्षद श्रीमती सुषमा कुशवाहा ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए स्वयं पहल की और साथियों के सहयोग से वार्ड में फैली झाड़ियों एवं कचरे की सफाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया।
किसी भी वार्ड की सुंदरता केवल सड़कों और गलियों से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से निखरती है। वार्ड क्रमांक 4 में चलाया गया यह सफाई अभियान इसी सोच की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है। पार्षद श्रीमती सुषमा कुशवाहा की पहल से सफाई कार्य को गति मिली और गंदगी से प्रभावित स्थानों को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया।
“स्वस्थ वार्ड-यही हमारा लक्ष्य” के संकल्प के साथ चलाए गए इस अभियान ने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि जब अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और लोगों के साथ मिलकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो उसका सकारात्मक असर पूरे वार्ड पर दिखाई देता है।
इस अवसर पर आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें। स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ परिवार और सुंदर नगर इसी सामूहिक प्रयास से नई लेदरी को और बेहतर बनाया जा सकता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • एसीबी निरीक्षक की टीम के द्वारा बड़ी कार्यवाही बलरामपुर जिला में रिश्वतखोर की खैर नही लोकेशन बलरामपुर 29/09/2026 की घटना स्लग...बिल भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते प्रबंधक रंगे हाथ गिरफ्तार। .बलरामपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को ₹22 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिल भुगतान के एवज में ट्रांसपोर्टर से कमीशन की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। बीओ...दरअसल, अंबिकापुर निवासी ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए ट्रांसपोर्टिंग का काम किया गया था। ट्रांसपोर्टर का करीब ₹11 लाख 30 हजार का बिल भुगतान लंबित था। आरोप है कि इसी बिल के भुगतान के एवज में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल ने 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर को दी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक ट्रांसपोर्टर ₹22 हजार की रिश्वत लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचा, जहां ACB की टीम पहले से मौजूद थी। जैसे ही प्रबंधक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB की कार्रवाई के बाद आरोपी जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाइट...1 शरद सिंह, निरीक्षक, ACB अंबिकापुर।
    1
    एसीबी निरीक्षक की टीम के द्वारा बड़ी कार्यवाही बलरामपुर जिला में रिश्वतखोर की  खैर नही 
लोकेशन बलरामपुर 
29/09/2026 की घटना 
स्लग...बिल भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते प्रबंधक रंगे हाथ गिरफ्तार।
.बलरामपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को ₹22 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिल भुगतान के एवज में ट्रांसपोर्टर से कमीशन की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
बीओ...दरअसल, अंबिकापुर निवासी ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए ट्रांसपोर्टिंग का काम किया गया था। ट्रांसपोर्टर का करीब ₹11 लाख 30 हजार का बिल भुगतान लंबित था। आरोप है कि इसी बिल के भुगतान के एवज में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल ने 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर को दी।
शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक ट्रांसपोर्टर ₹22 हजार की रिश्वत लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचा, जहां ACB की टीम पहले से मौजूद थी। जैसे ही प्रबंधक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
ACB की कार्रवाई के बाद आरोपी जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बाइट...1  शरद सिंह, निरीक्षक, ACB अंबिकापुर।
    user_जनता की ख़बर
    जनता की ख़बर
    Local News Reporter वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.