Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम सुल्तानपुर में एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह समेत सैकड़ों रहे मौजूद। लगे आनंद प्रकाश अमर रहे के नारे। छत्तीसगढ़ में गोली लगने से गई है सूबेदार आनंद प्रकाश की जान।
BREAKINGNEWS
एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम सुल्तानपुर में एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह समेत सैकड़ों रहे मौजूद। लगे आनंद प्रकाश अमर रहे के नारे। छत्तीसगढ़ में गोली लगने से गई है सूबेदार आनंद प्रकाश की जान।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई: सुल्तानपुर में 50 हजार के इनामी आरोपी पर पुलिस से मिलीभगत का आरोप सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर निवासी सचिन अग्रहरि ने पुलिस अधीक्षक से 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी प्रदीप पटेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सचिन अग्रहरि ने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8:30 बजे गोसैसिंहपुर बाजार में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुराने मुकदमे की रंजिश में प्रदीप पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में दोस्तपुर थाने में मुकदमा संख्या 297/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 191(2), 103(1), 61(2) और 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी प्रदीप पटेल फरार चल रहा है। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ लगातार तीन पेशियों से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी करीब 19 महीने से फरार है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित का दावा है कि यह सब पुलिस की मिलीभगत के कारण हो रहा है। सचिन का यह भी कहना है कि जब भी वह कार्रवाई के लिए थाने जाते हैं, तो स्थानीय पुलिस उन्हें धमकाती है। पुलिस कहती है कि "ज्यादा प्रार्थना पत्र दोगे तो तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे।" स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित सचिन अग्रहरि ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने 50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप पटेल को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।1
- 271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन* *आलापुर/अम्बेडकरनगर।* *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।* *पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।* *मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका* *कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।* *नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*1
- भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी* उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। *अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*1
- अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।1
- बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर ,एक की हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के बधुआ कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, जहां पर मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई,इसके संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है। पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी। घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव1
- अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।1
- एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम सुल्तानपुर में एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह समेत सैकड़ों रहे मौजूद। लगे आनंद प्रकाश अमर रहे के नारे। छत्तीसगढ़ में गोली लगने से गई है सूबेदार आनंद प्रकाश की जान।2