logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई: सुल्तानपुर में 50 हजार के इनामी आरोपी पर पुलिस से मिलीभगत का आरोप सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर निवासी सचिन अग्रहरि ने पुलिस अधीक्षक से 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी प्रदीप पटेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सचिन अग्रहरि ने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8:30 बजे गोसैसिंहपुर बाजार में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुराने मुकदमे की रंजिश में प्रदीप पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में दोस्तपुर थाने में मुकदमा संख्या 297/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 191(2), 103(1), 61(2) और 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी प्रदीप पटेल फरार चल रहा है। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ लगातार तीन पेशियों से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी करीब 19 महीने से फरार है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित का दावा है कि यह सब पुलिस की मिलीभगत के कारण हो रहा है। सचिन का यह भी कहना है कि जब भी वह कार्रवाई के लिए थाने जाते हैं, तो स्थानीय पुलिस उन्हें धमकाती है। पुलिस कहती है कि "ज्यादा प्रार्थना पत्र दोगे तो तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे।" स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित सचिन अग्रहरि ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने 50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप पटेल को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

1 hr ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई: सुल्तानपुर में 50 हजार के इनामी आरोपी पर पुलिस से मिलीभगत का आरोप सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर निवासी सचिन अग्रहरि ने पुलिस अधीक्षक से 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी प्रदीप पटेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सचिन अग्रहरि ने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8:30 बजे गोसैसिंहपुर बाजार में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुराने मुकदमे की रंजिश में प्रदीप पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में दोस्तपुर थाने में मुकदमा संख्या 297/2024 के तहत बीएनएस की धाराओं 191(2), 103(1), 61(2) और 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी प्रदीप पटेल फरार चल रहा है। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ लगातार तीन पेशियों से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी करीब 19 महीने से फरार है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित का दावा है कि यह सब पुलिस की मिलीभगत के कारण हो रहा है। सचिन का यह भी कहना है कि जब भी वह कार्रवाई के लिए थाने जाते हैं, तो स्थानीय पुलिस उन्हें धमकाती है। पुलिस कहती है कि "ज्यादा प्रार्थना पत्र दोगे तो तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे।" स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित सचिन अग्रहरि ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने 50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप पटेल को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना. • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    1
    प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना.
यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है 
• प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना.
• अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"
कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया.
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • हिमाचल की पूजा गुलेरिया ने पेड़ पर चढ़कर दिखाई गजब की प्रतिभा हिमाचल प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलैरिया का अनोखा अंदाज इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील में पूजा बेहद आसानी से एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पेड़ की चोटी को देखने के लिए लोगों की नजरें थम जाती हैं और यह हुनर देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। पूजा की इस अनोखी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। वाकई, प्रतिभा जब हुनर के साथ सामने आती है तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है।
    1
    हिमाचल की पूजा गुलेरिया ने पेड़ पर चढ़कर दिखाई गजब की प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलैरिया का अनोखा अंदाज इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील में पूजा बेहद आसानी से एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पेड़ की चोटी को देखने के लिए लोगों की नजरें थम जाती हैं और यह हुनर देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है।
पूजा की इस अनोखी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। वाकई, प्रतिभा जब हुनर के साथ सामने आती है तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *अमेठी में बसपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, 30 लोगों ने ली सदस्यता* *भेंटुआ, अमेठी।* विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और कानून का राज केवल बसपा शासन में ही कायम हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
    2
    *अमेठी में बसपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, 30 लोगों ने ली सदस्यता*
*भेंटुआ, अमेठी।* विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और कानून का राज केवल बसपा शासन में ही कायम हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और वे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है। पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी। घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    1
    ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। 
भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। 
तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है।
पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी।
घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
    1
    अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।
    1
    गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार
गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार
गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया।
आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम सुल्तानपुर में एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह समेत सैकड़ों रहे मौजूद। लगे आनंद प्रकाश अमर रहे के नारे। छत्तीसगढ़ में गोली लगने से गई है सूबेदार आनंद प्रकाश की जान।
    2
    एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम
सुल्तानपुर में एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह समेत सैकड़ों रहे मौजूद। लगे आनंद प्रकाश अमर रहे के नारे। छत्तीसगढ़ में गोली लगने से गई है सूबेदार आनंद प्रकाश की जान।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तुम्हें जिला बदर किया गया है न्यायालय के आदेश पर. 6 माह तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करोंगे" ये बात कहते हुए मेरठ पुलिस ने गुंडा एक्ट के अपराधी हरिश को जिला बदर करते हुए जिले की सीमा से बहार कर दिया. हरिश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. Copy paste
    1
    तुम्हें जिला बदर किया गया है न्यायालय के आदेश पर. 6 माह तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करोंगे"
ये बात कहते हुए मेरठ पुलिस ने गुंडा एक्ट के अपराधी हरिश को जिला बदर करते हुए जिले की सीमा से बहार कर दिया. हरिश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Copy paste
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • सिंचाई विभाग का घोटाला आया सामने, विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट सुल्तानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र विकास खंड कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र में खंड 49 शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच महेश्वर गंज से उचगांव होते हुए मुसाफिरखाना तक सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 25 किलोमीटर नहर की पटरी की सड़क का निर्माण पिछले कुछ महीनो पूर्व कराया गया था, पहली बारिश आते ही जगह-जगह नहर की पटरी की सड़क धंस गई, रामापुर पुल से लेकर नरही के पुल तक तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है आए दिन दो पहिया वाहन और पैदल सवार गिरकर चोटिल होते हैं | ऐसे में सवाल उठता है कि इसौली विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला, और सिंचाई विभाग के करोड़ों के बजट में बनी सड़क का बुरा हाल है स्थानीय जगदंबा प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, ताज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिजवान अहमद आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवक्ता पूर्ण से नहीं किया गया, इसी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है सड़क बनने से क्या फायदा हुआ, इससे भी पूर्व तो लोग गड्ढे और तालाब युक्त सड़क पर चलने को मजबूर थे, अब सड़क बनने के कुछ दिन बाद भी इस तरह से चलने को मजबूर हैं
    1
    सिंचाई विभाग का घोटाला आया सामने, विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट
सुल्तानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र विकास खंड कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र में खंड 49 शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच महेश्वर गंज से उचगांव होते हुए मुसाफिरखाना तक सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 25 किलोमीटर नहर की पटरी की सड़क का निर्माण पिछले कुछ महीनो पूर्व कराया गया था, पहली बारिश आते ही जगह-जगह नहर की पटरी की सड़क धंस गई, रामापुर पुल से लेकर नरही के पुल तक तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है,  जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है आए दिन दो पहिया वाहन और पैदल सवार गिरकर चोटिल होते हैं |
ऐसे में सवाल उठता है कि इसौली विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला, और सिंचाई विभाग के करोड़ों के बजट में बनी सड़क का बुरा हाल है स्थानीय 
जगदंबा प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा,  संजय मिश्रा,  ताज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिजवान अहमद आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवक्ता पूर्ण से नहीं किया गया, इसी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है सड़क बनने से क्या फायदा हुआ,  इससे भी पूर्व तो लोग गड्ढे और तालाब युक्त सड़क पर चलने को मजबूर थे, अब सड़क बनने के कुछ दिन  बाद भी इस तरह से चलने को मजबूर हैं
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.