भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19अपैल दिन रविवार अपराह्न 2बजे से प्रारंभ हुआ, शुक्ल यजुर्वेद रुद्राष्टाध्याई की वेद ध्वनि के पश्चात केन्द्रीय महासचिव विपिन दीक्षित द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया गया, सुप्रीम लीडर राजा कृष्णकांत तिवारी सहा प्रोफेसर इतिहास द्वारा आए गए अतिथियों का अभिनंदन किया गया, अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष द्विवेदी द्वारा की गई सुन्दर काण्ड का मंगल पाठ हुआ,दयाराम रैकवार एंड कंपनी द्वारा भगवान परशुराम की आरती गाई गई, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला जी द्वारा ब्राह्मणों को एकमत होने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहां कि लोकतंत्र में एकजुटता के बगैर संकट बना रहेगा, प्रदुम्न दुबे लालू भइया ने कहा कि ब्राह्मणों को प्रचीन वैदिक संस्कृति के अनुसार न्याय धर्म की रक्षा करनी चाहिए वह एक राजनैतिक पार्टी पर आश्रित हो गया है जो ठीक नहीं, वह आत्म विश्वास खो रहा है, दिल्ली से सभा में सीधे पधारे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आयोजक राजा कृष्णकांत तिवारी ने सभी समाजों को आमंत्रित किया है क्योंकि ब्राह्मण सभी को साथ लेकर प्राचीन काल से चलता रहा है ब्राह्मणत्व एक श्रेष्ठ जीवन पद्धति है अन्य लोग भी उस पद्धति पर चल श्रेष्ठता को प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि यह समन्वय राष्ट्र उन्नयन की दिशा में एक असाधारण कदम है उन्होंने कहा कि मैंने अपने 9वर्षो के कार्यकाल में सबकी सुनी है विभेद नहीं किया, उनके करकमलों से श्रीमंत पेशवा बाजीराव प्रथम सम्मान 2026 वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रयाग दत्त अवस्थी, किसान नेता श्री बलराम तिवारी एवं चिकित्सक श्री अनुराग द्विवेदी को प्रदान किया गया, संगीत कार एवं भाजपा नेता दयाराम रैकवार, एवं चेयरमैन प्रतिनिधि नरैनी श्री हरिश्चंद्र सोनकर को गौ ब्राह्मण रक्षक की उपाधि से सम्मानित किया गया श्री ऋषभ देव त्रिपाठी जी को वेदमार्ग प्रतिष्ठापक की गरिमामय उपाधि से सम्मानित किया गया, सुप्रीम लीडर राजा कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि सरकार कोई भी आए वह वोट बैंक पर आधारित राजनीति करती है उन्होंने कहा कि न्याय आधारित व्यवस्था होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि संसद पर बैठे लोग आखिर माइनस 40नम्बर वालें से इलाज क्यों नहीं करवाना चाहते, उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए ताकि राष्ट्र की गरीबी को खत्म किया जा सके, उन्होंने कहा कि श्रीमंत पेशवा बाजीराव प्रथम ने भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चल मुगल आताताइओ से पीड़ित हिन्दुओं को मुक्त कराया था,वहीं कार्य ब्राह्मणों को करना चाहिए था, संचालन केन्द्रीय उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने किया, विपिन दीक्षित जी ने कहा ब्राह्मण राष्ट्र और वैदिक संस्कृति की आत्मा को, आत्मा को नष्ट कर राष्ट्र रुपी शरीर कैसे बचा पाएंगे, सेमिनार में भगवताचार्य यज्ञेश मिश्रा, बजरंग विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथलेश पाण्डेय,लालू दुबे पनगरा, अशोक पाण्डे अतर्रा, कालींजर से दिनेश मिश्र, केन्द्रीय सचिव भोलानाथ मिश्रा, केन्द्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र जिला महासचिव विजय शंकर शुक्ल, जिला सचिव मनीष तिवारी, विधान सभा अध्यक्ष सुशील द्विवेदी, तिन्दवारी विधान सभा अध्यक्ष राजीव शुक्ला, राज नारायण तिवारी, श्याम बाबू त्रिपाठी,आर पी त्रिपाठी, आदि चार सौ लोग उपस्थित रहे

- *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* *बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।3
- Post by Shubham Singh1
- बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।1
- *आभूषण चोरी करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनिता ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 17अप्रैल26 को जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है।गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा की निवासी हैं।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव से पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव हुआ मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पंच पुत्र व दो पुत्री थी।1
- मामला मौदहा थाना स्थित साजन तालाब हुसैनगंज कब्रिस्तान का है जहां लोग कब्रिस्तान की जमीन इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी गाय भैंस बंध रहे हैं और वही कब्रिस्तानों के ऊपर अपना गोबर व कांदे पाठ रहे हैं4
- माननीय अध्यक्ष महोदय नरैनी विधानसभा से मै दिलीप कुमार भारती अध्यक्ष महोदय हमारी नरैनी विधानसभा केविधानसभा के लोगो को बढ़िया शिक्षा प्राप्त करने मे सहायता होगी धन्यवाद1
- आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित भगवान परशुराम जंयती समारोह में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोग।3