Shuru
Apke Nagar Ki App…
सफाई कर्मचरियों की मनमनी यह वीडियो अमोढ़ा खास बस्ती जिले का है इस गांव में काई जगह कुडोन का अंबर लगा हुआ सड़क पर नलिया भारी हुई हैं लेकिन सफाई कर्मचारी साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं इनको काई बार अवगत करवाया गया
Shivaji khatik
सफाई कर्मचरियों की मनमनी यह वीडियो अमोढ़ा खास बस्ती जिले का है इस गांव में काई जगह कुडोन का अंबर लगा हुआ सड़क पर नलिया भारी हुई हैं लेकिन सफाई कर्मचारी साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं इनको काई बार अवगत करवाया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by हरिशंकर पांडेय1
- यह वीडियो अमोढ़ा खास बस्ती जिले का है इस गांव में काई जगह कुडोन का अंबर लगा हुआ सड़क पर नलिया भारी हुई हैं लेकिन सफाई कर्मचारी साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं इनको काई बार अवगत करवाया गया3
- अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट: मेरठ, उत्तर प्रदेश मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस जहाँ एक ओर अपनी छवि सुधारने के लिए ‘मित्र पुलिस’ का नारा बुलंद कर रही है, वहीं मेरठ के दिल्ली-मेरठ बाईपास पर खाकी को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक दरोगा और उसके सहयोगियों ने न केवल एक गरीब युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि दबंगई दिखाते हुए उसकी जेब से ₹5000 भी जबरन छीन लिए। रास्ता भटका, तो मिली गालियां और थप्पड़ जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मेरठ में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र के बाहर से उसका हेलमेट चोरी हो गया। शहर में पहली बार आने के कारण वह रास्ता भटक गया और अनजाने में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (बाईपास) पर पहुंच गया। यहाँ तैनात दरोगा विनोद कुमार और जितेंद्र सिंह ने उसे रोका। युवक ने अपनी मजबूरी बताई कि वह रास्ता भटक गया है और उसका हेलमेट चोरी हो गया है, लेकिन वर्दी के अहंकार में डूबे इन अधिकारियों को तरस आने के बजाय गुस्सा आ गया। रक्षक बने भक्षक: गालियां दीं और छीने पैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और चश्मदीदों के मुताबिक, दरोगा विनोद कुमार ने बिना किसी ठोस कारण के युवक को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। उसे सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक का चालान काटने की धमकी दी और जबरन उसकी जेब में रखे ₹5000 निकाल लिए। यह रकम उस युवक के लिए कितनी अहम थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह रोजगार की तलाश में परीक्षा देने आया था। आक्रामक सवाल: क्या यही है सीएम योगी की मित्र पुलिस? इस घटना ने मेरठ पुलिस के दावों की हवा निकाल दी है। सवाल यह उठता है कि: क्या रास्ता भटकना इतना बड़ा अपराध है कि युवक को थप्पड़ मारे जाएं? क्या हेलमेट चोरी होने पर सहानुभूति दिखाने के बजाय युवक को लूट लेना ही पुलिस का धर्म है? क्या दरोगा विनोद कुमार और जितेंद्र सिंह जैसे अधिकारियों को कानून से ऊपर होने का लाइसेंस मिल गया है? बढ़ता जन आक्रोश घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ही सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू हो जाएगी, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी? अब देखना यह है कि क्या मेरठ के आला अधिकारी इन ‘वर्दीधारी लुटेरों’ पर कोई सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर विभागीय जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? पीड़ित युवक ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है। सावधान खाकी! जनता देख रही है।1
- भाकियू के कार्यकर्ता 5 मई को करेंगे रक्तदान 27 अप्रैल अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 05मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया। मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 05 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा। मासिक पंचायत को जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, रामानंद वर्मा, फरीद अहमद, डा0 रामजन्म वर्मा, जगन्नाथ पटेल,जितेंद्र कुमार,भोला सिंह टाइगर,संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामबरन,राम सूरत, रामनयन वर्मा, विवेक पटेल, जवाहरलाल तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया।4
- Post by Bp News Hanswar1
- अपना जीवन मानव जीवन एक गेम की तरह है यदि किसी भी तरह जीवन को खुशहाल नहीं बनाए तो जीवन नर्क बन जाएगी1
- यह परिक्रमा थाना पूराकलंदर स्थित क्षेत्र से होकर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से गुजरकर पुनः पूराकलंदर क्षेत्र में समाप्त होगी परिक्रमा (#अयोध्या भरतकुंड) जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा चल रहे साथ वही साधु संतों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा भरतकुंड पंचकोसी परिक्रमा में भरतकुंड से चलकर बीकापुर कोतवाली होते हुए पुनः भरतकुंड पर समाप्त होगी पंचकोसी परिक्रमा ब्यूरो रिपोर्ट1
- अजीत मिश्रा (खोजी) सिद्धार्थनगर (इटवा)। जनपद के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने 'हाई वोल्टेज ड्रामा' शुरू कर दिया। ओम पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर हुए इस हंगामे ने न केवल यातायात की रफ्तार थाम दी, बल्कि पारिवारिक कलह को सरेआम नुमाइश बना दिया। सड़क पर बिखरे गहने और गृहस्थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि उसने अपने साथ लाए आभूषण, चांदी की पायल, फ्रिज और अलमारी जैसे कीमती सामान को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। सड़क पर बिखरी गृहस्थी और महिला के उग्र तेवर देख राहगीरों के कदम ठिठक गए। राहगीरों से भिड़ंत और गाली-गलौज हंगामा सिर्फ सामान फेंकने तक ही सीमित नहीं रहा। जब कुछ राहगीरों ने महिला को समझाने या बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह उनसे भी उलझ गई। महिला सरेराह गाली-गलौज करते हुए लोगों से भिड़ती रही। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन मदद के बजाय अधिकांश लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। स्थानीय लोगों का दावा: "यह पहली बार नहीं है। महिला पहले भी कई बार घर का सामान बाहर ले जा चुकी है। पारिवारिक विवाद के चलते वह अक्सर इसी तरह सड़क पर उतर आती है।" पुलिस को दी गई सूचना मामले की जड़ पारिवारिक कलह बताई जा रही है, जिसने घर की चहारदीवारी लांघकर सड़क पर तमाशे का रूप ले लिया। यह पूरा मामला इटवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो समाज में टूटते रिश्तों और बढ़ते मानसिक तनाव की कड़वी तस्वीर पेश कर रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, सिद्धार्थनगर।1