logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! 12 वार्डों में गूंजे नारे, कार्यालय उद्घाटन से चुनावी रण गर्म कुशलगढ़, 6 सितंबर। नगर पालिका चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए 12 वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज किया। पूंजीलाल गायरी ने तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क की अपील की। भीमाबाई डामोर, कान्हसिंह रावत, जिनेंद्र सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने भी जीत का दावा किया। वार्ड 3 से जानू पत्नी गोपाल प्रजापत, 4 से रीना पत्नी दीपक निनामा, 5 से नितेश बैरागी, 7 से जैकी पत्नी विनोद पिटाया, 8 से चेतना बैरागी, 10 से ज्योति पत्नी पंकज दोषी, 11 से अविनाश चौहान, 12 से पायल पत्नी मयंक चौहान, 13 से महावीर कोठारी, 16 से मनीष मईड़ा, 17 से रुखसार पत्नी साजिद तथा 20 से पथिक मेहता के कार्यालयों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, पुरोहित, लीला पडियार, रेखा जोशी, ललिता सोनी, राघवेश चरपोटा, बबलू भाई, नारायणी देवी वसुनिया, प्रेमलता डोडिया, सोहनलाल डामोर, राकेश खड़िया, सरदार सिंह कटारा, मोहित पटेल, कुलदीप नायक, मनीष पटेल, राहुल भटेवरा, मीना चौहान, मुस्ताक भाई ठेकेदार और राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के बाद कुशलगढ़ का चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

20 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
20 hrs ago
ad4ed4a6-1b5d-4cca-8973-7e262c256483

कुशलगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! 12 वार्डों में गूंजे नारे, कार्यालय उद्घाटन से चुनावी रण गर्म कुशलगढ़, 6 सितंबर। नगर पालिका चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए 12 वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज किया। पूंजीलाल गायरी ने तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क की अपील की। भीमाबाई डामोर, कान्हसिंह रावत, जिनेंद्र सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने भी जीत का दावा किया। वार्ड 3 से जानू पत्नी गोपाल प्रजापत, 4 से रीना पत्नी दीपक निनामा, 5 से नितेश बैरागी, 7 से जैकी पत्नी विनोद पिटाया,

8 से चेतना बैरागी, 10 से ज्योति पत्नी पंकज दोषी, 11 से अविनाश चौहान, 12 से पायल पत्नी मयंक चौहान, 13 से महावीर कोठारी, 16 से मनीष मईड़ा, 17 से रुखसार पत्नी साजिद तथा 20 से पथिक मेहता के कार्यालयों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, पुरोहित, लीला पडियार, रेखा जोशी, ललिता सोनी, राघवेश चरपोटा, बबलू भाई, नारायणी देवी वसुनिया, प्रेमलता डोडिया, सोहनलाल डामोर, राकेश खड़िया, सरदार सिंह कटारा, मोहित पटेल, कुलदीप नायक, मनीष पटेल, राहुल भटेवरा, मीना चौहान, मुस्ताक भाई ठेकेदार और राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के बाद कुशलगढ़ का चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंत्रोच्चार से गूंजा खाखलेश्वर धाम, 22 जोड़ों ने किया होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान में शिव आराधना का संकल्प धंबोला। कस्बे के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र खाखलेश्वर महादेव मंदिर में 11 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान 22 जोड़ों ने यजमान के रूप में सम्मिलित होकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। आचार्य भावेश शास्त्री के नेतृत्व में 16 पंडितों ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यजमानों को पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भगवान शिव का पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन सहित विभिन्न वैदिक क्रियाएं संपन्न करवाई गईं। *11 कुंडों में दी आहुतियां* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत 11 कुंडों में विधिवत हवन किया गया। यजमानों ने धार्मिक विधि के अनुसार हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान खाखलेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। *पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत शाम करीब 5 बजे हवन की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर यजमानों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन कुंड में आहुति दी। इसके पश्चात श्रीफल होम किया गया। पूर्णाहुति के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। *ब्राह्मणवाड़ी में हुआ प्रसादी का आयोजन* होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के समापन के बाद शाम 7 बजे धंबोला ब्राह्मणवाड़ी में प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन से जुड़े यजमानों, पंडितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    1
    मंत्रोच्चार से गूंजा खाखलेश्वर धाम, 22 जोड़ों ने किया होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान में शिव आराधना का संकल्प
धंबोला। कस्बे के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र खाखलेश्वर महादेव मंदिर में 11 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान 22 जोड़ों ने यजमान के रूप में सम्मिलित होकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। आचार्य भावेश शास्त्री के नेतृत्व में 16 पंडितों ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ यजमानों को पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भगवान शिव का पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन सहित विभिन्न वैदिक क्रियाएं संपन्न करवाई गईं।
*11 कुंडों में दी आहुतियां*
होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत 11 कुंडों में विधिवत हवन किया गया। यजमानों ने धार्मिक विधि के अनुसार हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।
पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान खाखलेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
*पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान*
होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के तहत शाम करीब 5 बजे हवन की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर यजमानों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन कुंड में आहुति दी। इसके पश्चात श्रीफल होम किया गया। पूर्णाहुति के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
*ब्राह्मणवाड़ी में हुआ प्रसादी का आयोजन*
होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान के समापन के बाद शाम 7 बजे धंबोला ब्राह्मणवाड़ी में प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन से जुड़े यजमानों, पंडितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को 40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी। रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    2
    भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को
40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी।
रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है।
यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सीएचसी में हंगामा, घायल को साथ लेकर पहुंचे युवाओं ने रेफर होने से रोका, कहा यही इलाज करो,रेफर में देरी से घायल युवक की मौत सीमलवाड़ा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर करने की बात पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत और नर्सिंग ऑफिसर रमेश यादव ने तत्काल उपचार शुरू किया। युवक के सिर में गंभीर चोट होने और हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पायलट वाडीलाल खांट और एमटी शंकरलाल अहारी सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि घायल के साथ आए करीब 10-15 युवाओं ने जिला अस्पताल ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान 108 स्टाफ के साथ धक्कामुक्की और अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप है। डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। हंगामे के कारण एंबुलेंस करीब दो घंटे बाद रवाना हुई। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में शनिवार को सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने अस्पताल में विशेषकर रात के समय पुलिस जवान तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में डॉ. सुभाष रोत, डॉ. जिग्नेश कटारा, डॉ. रजत भंडारी, डॉ. अरविंद परमार, नर्सिंग ऑफिसर रमेश यादव, मयंक पाटीदार, तरुणा भगोरा, निपा कटारा, मंजुला खराड़ी, कमला पारगी, मुकेश पारगी, रवि पाटीदार, शीला डामोर, प्रवीण डामोर सहित सफाई कर्मचारी संजय व राजेंद्र तोमर मौजूद रहे। स्टाफ ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धंबोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत के वास्तविक कारण और अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी को लेकर भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    4
    सीएचसी में हंगामा, घायल को साथ लेकर पहुंचे युवाओं ने रेफर होने से रोका, कहा यही इलाज करो,रेफर में देरी से घायल युवक की मौत
सीमलवाड़ा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर करने की बात पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सुभाष रोत और नर्सिंग ऑफिसर रमेश यादव ने तत्काल उपचार शुरू किया। युवक के सिर में गंभीर चोट होने और हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रेफर के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पायलट वाडीलाल खांट और एमटी शंकरलाल अहारी सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि घायल के साथ आए करीब 10-15 युवाओं ने जिला अस्पताल ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान 108 स्टाफ के साथ धक्कामुक्की और अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप है। डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। हंगामे के कारण एंबुलेंस करीब दो घंटे बाद रवाना हुई। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की मौत हो गई।
घटना के विरोध में शनिवार को सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने अस्पताल में विशेषकर रात के समय पुलिस जवान तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में डॉ. सुभाष रोत, डॉ. जिग्नेश कटारा, डॉ. रजत भंडारी, डॉ. अरविंद परमार, नर्सिंग ऑफिसर रमेश यादव, मयंक पाटीदार, तरुणा भगोरा, निपा कटारा, मंजुला खराड़ी, कमला पारगी, मुकेश पारगी, रवि पाटीदार, शीला डामोर, प्रवीण डामोर सहित सफाई कर्मचारी संजय व राजेंद्र तोमर मौजूद रहे। स्टाफ ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
धंबोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत के वास्तविक कारण और अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी को लेकर भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱 गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    1
    गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱
गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु
कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • एक कहानी..... जन्माष्टमी का मेला.
    1
    एक कहानी..... जन्माष्टमी का मेला.
    user_Shyam Pokra
    Shyam Pokra
    Hindi sahitya writer. Ratlam, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मंदसौर से बड़ी खबर— रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा मंदसौर से बड़ी खबर— रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, टक्कर के बाद विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    मंदसौर से बड़ी खबर—
रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा
मंदसौर से बड़ी खबर—
रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, टक्कर के बाद विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Video Creator प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कुशलगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! 12 वार्डों में गूंजे नारे, कार्यालय उद्घाटन से चुनावी रण गर्म कुशलगढ़, 6 सितंबर। नगर पालिका चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए 12 वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज किया। पूंजीलाल गायरी ने तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क की अपील की। भीमाबाई डामोर, कान्हसिंह रावत, जिनेंद्र सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने भी जीत का दावा किया। वार्ड 3 से जानू पत्नी गोपाल प्रजापत, 4 से रीना पत्नी दीपक निनामा, 5 से नितेश बैरागी, 7 से जैकी पत्नी विनोद पिटाया, 8 से चेतना बैरागी, 10 से ज्योति पत्नी पंकज दोषी, 11 से अविनाश चौहान, 12 से पायल पत्नी मयंक चौहान, 13 से महावीर कोठारी, 16 से मनीष मईड़ा, 17 से रुखसार पत्नी साजिद तथा 20 से पथिक मेहता के कार्यालयों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, पुरोहित, लीला पडियार, रेखा जोशी, ललिता सोनी, राघवेश चरपोटा, बबलू भाई, नारायणी देवी वसुनिया, प्रेमलता डोडिया, सोहनलाल डामोर, राकेश खड़िया, सरदार सिंह कटारा, मोहित पटेल, कुलदीप नायक, मनीष पटेल, राहुल भटेवरा, मीना चौहान, मुस्ताक भाई ठेकेदार और राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के बाद कुशलगढ़ का चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
    2
    कुशलगढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! 12 वार्डों में गूंजे नारे, कार्यालय उद्घाटन से चुनावी रण गर्म
कुशलगढ़, 6 सितंबर। नगर पालिका चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए 12 वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के बीच प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान तेज किया।
पूंजीलाल गायरी ने तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क की अपील की। भीमाबाई डामोर, कान्हसिंह रावत, जिनेंद्र सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने भी जीत का दावा किया।
वार्ड 3 से जानू पत्नी गोपाल प्रजापत, 4 से रीना पत्नी दीपक निनामा, 5 से नितेश बैरागी, 7 से जैकी पत्नी विनोद पिटाया, 8 से चेतना बैरागी, 10 से ज्योति पत्नी पंकज दोषी, 11 से अविनाश चौहान, 12 से पायल पत्नी मयंक चौहान, 13 से महावीर कोठारी, 16 से मनीष मईड़ा, 17 से रुखसार पत्नी साजिद तथा 20 से पथिक मेहता के कार्यालयों का उद्घाटन हुआ।
इस दौरान मुकेश अग्रवाल, पुरोहित, लीला पडियार, रेखा जोशी, ललिता सोनी, राघवेश चरपोटा, बबलू भाई, नारायणी देवी वसुनिया, प्रेमलता डोडिया, सोहनलाल डामोर, राकेश खड़िया, सरदार सिंह कटारा, मोहित पटेल, कुलदीप नायक, मनीष पटेल, राहुल भटेवरा, मीना चौहान, मुस्ताक भाई ठेकेदार और राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के बाद कुशलगढ़ का चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है। इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान
भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।
महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है।
इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। *आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं* ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है। *50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा* देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है। *ग्रामीणों ने जताई नाराजगी* लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    1
    बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली
लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता
बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
*आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं*
ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है।
*50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा*
देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है।
*ग्रामीणों ने जताई नाराजगी*
लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.