Shuru
Apke Nagar Ki App…
तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का दिया लालच, बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से की 3.5 लाख की ठगी राजधानी रायपुर में अंधविश्वास और लालच का खतरनाक खेल सामने आया है. तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 100 गुना करने और पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई. कथित तांत्रिकों ने बाकायदा पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और रहस्यमय अनुष्ठान का नाटक रचाया, लेकिन अंत में असली पैसे लेकर फरार हो गए और झोले में नकली नोट थमा दिए. घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है.
Shweksha Pathak
तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का दिया लालच, बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से की 3.5 लाख की ठगी राजधानी रायपुर में अंधविश्वास और लालच का खतरनाक खेल सामने आया है. तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 100 गुना करने और पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई. कथित तांत्रिकों ने बाकायदा पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और रहस्यमय अनुष्ठान का नाटक रचाया, लेकिन अंत में असली पैसे लेकर फरार हो गए और झोले में नकली नोट थमा दिए. घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है.
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के खैरागढ़ कलेक्टरेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने दिनदहाड़े आत्मदाह का प्रयास किया। कलेक्टरेट में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान शीतलाल निर्मलकर, निवासी कटंगी (गंडई) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गांव में कथित सामाजिक बहिष्कार का शिकार था और इसी को लेकर लंबे समय से विभिन्न शासकीय कार्यालयों में शिकायत कर रहा था। न्याय न मिलने और मानसिक तनाव के चलते उसने कलेक्टरेट परिसर में यह कदम उठाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीतलाल ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत रोक लिया। इस दौरान वह हल्का झुलस गया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया गया है और विरोध करने पर उस पर दबाव बनाया गया। उसने बताया कि इस संबंध में उसने थाना, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य उच्च स्तरों पर शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और ग्रामीण स्तर पर सामाजिक बहिष्कार जैसे गंभीर मुद्दे को एक बार फिर उजागर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन द्वारा शिकायतों की पुनः समीक्षा की बात कही जा रही है।1
- chherkapur1
- हमारे साथ बनी रहे वीडियो पूरा देखिए और वीडियो अच्छा लगा हो तो लाइक करें कमेंट करें फोलो करें शेयर करें1
- बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग NH-130B पर चल रही एक राजधानी बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,वही पलारी के संडी गांव से बस निकली तो हल्का हल्का धुआं आ रहा था,जिसके बाद आगे जाकर बस पूरी तरह आग की लपटों में आ गया वहीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।1
- भाटापारा में अवैध ईंटा भट्ठा संचालन का खुलासा: बिना लाइसेंस वर्षों से धधक रहा नियमों का उल्लंघन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर ईंटा भट्ठों के अवैध संचालन का खेल खुलेआम जारी है। ताज़ा मामला भाटापारा क्षेत्र का है, जहां महेश पाड़े द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस एवं शासकीय स्वीकृति के ईंटा भट्ठा संचालित किया जा रहा है। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि पर्यावरण, श्रमिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। बिना अनुमति, बिना निगरानी—खुला खेल सूत्रों के अनुसार संबंधित ईंटा भट्ठा खनिज विभाग, पर्यावरण विभाग और स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना संचालित हो रहा है। नियमों के अनुसार ईंटा भट्ठा संचालन हेतु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, श्रम विभाग की अनुमति, भूमि उपयोग परिवर्तन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है, किंतु इन सभी शर्तों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। पर्यावरण को नुकसान, आबादी पर खतरा अवैध ईंटा भट्ठे से निकलने वाला धुआं आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों में वायु प्रदूषण फैला रहा है। खेतों की उपज पर असर पड़ रहा है, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और दमा रोगियों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। मिट्टी के अवैध उत्खनन से भूमि की उर्वरता नष्ट हो रही है, जो आने वाले समय में गंभीर पर्यावरणीय संकट का कारण बन सकती है। श्रम कानूनों का भी उल्लंघन सूत्रों का दावा है कि भट्ठे में कार्यरत मजदूरों से न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा उपकरण और मूलभूत सुविधाओं के बिना काम कराया जा रहा है। बाल श्रम और प्रवासी मजदूरों के शोषण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यदि यह तथ्य सत्य पाए जाते हैं, तो यह श्रम कानूनों का गंभीर उल्लंघन होगा। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना लाइसेंस संचालित ईंटा भट्ठा आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कड़ी कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध ईंटा भट्ठे को तत्काल सील किया जाए संचालक महेश पाड़े के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए पर्यावरण व खनिज नियमों के उल्लंघन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए भविष्य में ऐसे अवैध संचालन पर शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाए यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो यह अवैध संचालन न केवल कानून का मज़ाक उड़ाता रहेगा, बल्कि भाटापारा क्षेत्र को पर्यावरणीय और सामाजिक संकट की ओर भी धकेल देगा।2
- मुंगेली जिले के लोरमी तहसील के पटवारियों की लंबित समस्याओं को लेकर जिले के पटवारी संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है। संघ के अनुसार 29 जनवरी 2026 से लगातार चर्चा के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यदि तीन दिन के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो 9 फरवरी 2026 से जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।1
- 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार महारापारा, थाना गंडई क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने और बेचने के मामले में आरोपी महिला को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और जांच में गवाहों के बयानों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मेहरुन निशा पति इस्माइल खान ने अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री की। मामले में आरोप सिद्ध होने पर दुर्ग संभागायुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी द्वारा आरोपी महिला को तीन माह की अवधि के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया है।1
- Post by पत्रकार1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान भिलौनी जिला बेमेतरा2