Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल की ठोकर से किसान समेत दो व्यक्ति घायल। मोटरसाइकिल की ठोकर से किसान समेत दो घायल, दोनों को किया गया रेफर खगड़िया। खेत से घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों व्यक्ति घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पसराहा 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।

More news from बिहार and nearby areas
- मोटरसाइकिल की ठोकर से किसान समेत दो घायल, दोनों को किया गया रेफर खगड़िया। खेत से घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों व्यक्ति घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पसराहा 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Press Reporter1
- गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया1
- मुंगेर : मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव 2026 2028 का प्रचार शुक्रवार को थम गया कल 18 अप्रैल दिन शनिवार को विधिज्ञ संघ का मतदान होना है चुनाव का मतदान सुबह 10:30 से 5:00 बजे शाम तक होगा और देर रात्रि में वोट की गिनती होगी और परसों सुबह तक साफ हो जाएगा कि इस दो वर्षीय चुनाव में किसने जीत हासिल की है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी व्यक्तिगत कारण से नाराज बताई जा रही है। घंटों से चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया गया है और रेस्क्यू टीम सतर्क है। प्रशासन का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की हर संभव कोशिश की जा रही है।1
- Post by किरण देव यादव2
- गोगरी में जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसडीओ संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी गोगरी। जनगणना–2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को गोगरी मुख्यालय से व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं पंचायतों में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि यह जनगणना लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और उसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाता है। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।1