logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंडर-16 में धौलपुर का दबदबा, प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की चित्तौड़गढ़ को 294 रन से दी करारी शिकस्त, कप्तान कौस्तव की 182 रन की नाबाद पारी बनी जीत की नायक जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित राजस्थान स्टेट अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 में धौलपुर अंडर-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लीग मुकाबले में धौलपुर ने चित्तौड़गढ़ को एकतरफा मुकाबले में 294 रन से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। धौलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 383 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी के आकर्षण का केंद्र कप्तान कौस्तव रहे, जिन्होंने 149 गेंदों पर 182 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। कौस्तव ने अपनी पारी में 24 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका शानदार साथ आयुष रविंद्र ने दिया। आयुष ने 75 गेंदों पर 94 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम पाल ने 39 रन का योगदान दिया। धौलपुर के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 383 रन तक पहुंचाया। 89 रन पर सिमटी चित्तौड़गढ़ की टीम 383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्तौड़गढ़ की टीम धौलपुर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम 23 ओवर में महज 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धौलपुर की ओर से शौर्य खोंखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। चाइनामैन गेंदबाज ध्रुव चाहर ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने महज एक ओवर में सिर्फ एक रन देकर 2 विकेट हासिल किए। नमन ने भी एक विकेट अपने नाम किया। धौलपुर के गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास से चित्तौड़गढ़ की पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। कौस्तव की कप्तानी पारी बनी जीत की कहानी धौलपुर की 294 रन की विशाल जीत में कप्तान कौस्तव की नाबाद 182 रन की पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही। कप्तान ने न केवल बल्ले से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और चित्तौड़गढ़ को 89 रन पर समेट दिया। इस शानदार जीत के साथ धौलपुर अंडर-16 टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

2 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
3976a59e-e8b4-4e70-956f-912ab323b86f

अंडर-16 में धौलपुर का दबदबा, प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की चित्तौड़गढ़ को 294 रन से दी करारी शिकस्त, कप्तान कौस्तव की 182 रन की नाबाद पारी बनी जीत की नायक जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित राजस्थान स्टेट अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 में धौलपुर अंडर-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लीग मुकाबले में धौलपुर ने चित्तौड़गढ़ को एकतरफा मुकाबले में 294 रन से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। धौलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 383 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी के आकर्षण का केंद्र कप्तान कौस्तव रहे, जिन्होंने 149 गेंदों पर 182 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। कौस्तव ने अपनी पारी में

9e198b03-82e4-4bb9-8be3-9bc75989a397

24 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका शानदार साथ आयुष रविंद्र ने दिया। आयुष ने 75 गेंदों पर 94 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम पाल ने 39 रन का योगदान दिया। धौलपुर के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 383 रन तक पहुंचाया। 89 रन पर सिमटी चित्तौड़गढ़ की टीम 383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्तौड़गढ़ की टीम धौलपुर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम 23 ओवर में महज 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धौलपुर की ओर से शौर्य खोंखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। चाइनामैन गेंदबाज ध्रुव चाहर ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने महज एक ओवर में सिर्फ एक रन देकर

7fbd6696-24ab-4fc4-8651-576195e38eae

2 विकेट हासिल किए। नमन ने भी एक विकेट अपने नाम किया। धौलपुर के गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास से चित्तौड़गढ़ की पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। कौस्तव की कप्तानी पारी बनी जीत की कहानी धौलपुर की 294 रन की विशाल जीत में कप्तान कौस्तव की नाबाद 182 रन की पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही। कप्तान ने न केवल बल्ले से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और चित्तौड़गढ़ को 89 रन पर समेट दिया। इस शानदार जीत के साथ धौलपुर अंडर-16 टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ​मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। ​मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है। ​परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ​मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। ​मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है। ​परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    3
    गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश।


​मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

​मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है।

​परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
​मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
​मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है।
​परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती का हुआ आयोजन धौलपुर: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर के द्वारा गुर्जर कालौनी धौलपुर में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं  चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्वसमाज से बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए। यहां संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर एवं जिलाध्यक्ष भारत गुर्जर ने कहा कि चक्रवर्ती गुर्जर  प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का जन्म विक्रम संवत 873 (ईसवी 816) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया वराह जयंती के दिन हुआ, इसी उपलक्ष्य में यह दिवस 18 स्टेट में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, जहां लोग घी का दीपक जलाकर अपने अपने घरों में खीर पूरी, पकवान बनाते हैं और जगह जगह भंडारे, सभायें, रैली आयोजन, ब्लड डोनेशन, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ये महान प्रतापी चक्रवर्ती सम्राट के रूप में रहा, ये प्रभावशाली, मनमोहन, दानी, कला प्रेमी, धर्म रक्षक , राष्ट्रप्रेमी व राष्ट्र रक्षक रहे, इन्होंने सनातन धर्म ,आर्य धर्म तथा संस्कृति की रक्षा की यह भगवान विष्णु (वराह) के उपासक थे इसी कारण इनको आदिवराह की उपाधि धारण की। यहां गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार वंश 650 ईसवी से 1027 ईसवी तक रहा गुर्जर प्रतिहारों ने सातवीं शताब्दी से दसवीं शताब्दी तक अरब आकरमण कारीयों को भारत में घुसने नहीं दिया,  इनके  इतिहास को हमारी युवा पीढ़ी और जन-जन तक पहुंचाना है, इनका इतिहास बहुत ही मजबूत और सशक्त रहा है, इनका स्वर्गवास विक्रम संवत 945 (ईसवी 888) को हुआ, इनके पिता का नाम रामभद्र और उनकी माता का नाम अप्पा देवी था, इन्होंने  विभिन्न स्टेटों में मंदिर, बाबडी, किलों का निर्माण कराया जिसमें ग्वालियर में किला, तेली मंदिर, मुरैना में बटेश्वर मंदिर, पंचकुला भीमा देवी मंदिर दौसा राजस्थान हर्षत माता मंदिर आदि बहुत सारे स्थानों पर निर्माण कराया। गंगाराम गुर्जर, भारत गुर्जर, गिरीश कुमार शर्मा ,पवन पंडित, अनिल शर्मा, सौरभ जैन, नरेश गुर्जर, केशव, रामनरेश,गट्टी पहलवान, अभिशेख , सचिन, आदित्य शर्मा, भूरा पंडित, प्रिंस आदि लोग उपस्थित रहे।
    4
    अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर 
अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती का हुआ आयोजन 
धौलपुर: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर के द्वारा गुर्जर कालौनी धौलपुर में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं  चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्वसमाज से बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
यहां संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर एवं जिलाध्यक्ष भारत गुर्जर ने कहा कि चक्रवर्ती गुर्जर  प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का जन्म विक्रम संवत 873 (ईसवी 816) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया वराह जयंती के दिन हुआ, इसी उपलक्ष्य में यह दिवस 18 स्टेट में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, जहां लोग घी का दीपक जलाकर अपने अपने घरों में खीर पूरी, पकवान बनाते हैं और जगह जगह भंडारे, सभायें, रैली आयोजन, ब्लड डोनेशन, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है
ये महान प्रतापी चक्रवर्ती सम्राट के रूप में रहा, ये प्रभावशाली, मनमोहन, दानी, कला प्रेमी, धर्म रक्षक , राष्ट्रप्रेमी व राष्ट्र रक्षक रहे, इन्होंने सनातन धर्म ,आर्य धर्म तथा संस्कृति की रक्षा की यह भगवान विष्णु (वराह) के उपासक थे इसी कारण इनको आदिवराह की उपाधि धारण की।
यहां गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार वंश 650 ईसवी से 1027 ईसवी तक रहा गुर्जर प्रतिहारों ने सातवीं शताब्दी से दसवीं शताब्दी तक अरब आकरमण कारीयों को भारत में घुसने नहीं दिया,  इनके  इतिहास को हमारी युवा पीढ़ी और जन-जन तक पहुंचाना है, इनका इतिहास बहुत ही मजबूत और सशक्त रहा है, इनका स्वर्गवास विक्रम संवत 945 (ईसवी 888) को हुआ, इनके पिता का नाम रामभद्र और उनकी माता का नाम अप्पा देवी था, इन्होंने  विभिन्न स्टेटों में मंदिर, बाबडी, किलों का निर्माण कराया जिसमें ग्वालियर में किला, तेली मंदिर, मुरैना में बटेश्वर मंदिर, पंचकुला भीमा देवी मंदिर दौसा राजस्थान हर्षत माता मंदिर आदि बहुत सारे स्थानों पर निर्माण कराया।
गंगाराम गुर्जर, भारत गुर्जर, गिरीश कुमार शर्मा ,पवन पंडित, अनिल शर्मा, सौरभ जैन, नरेश गुर्जर, केशव, रामनरेश,गट्टी पहलवान, अभिशेख , सचिन, आदित्य शर्मा, भूरा पंडित, प्रिंस आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।
    1
    बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग,
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग,
एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती,
दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती,
सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,
थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 👉दिमनी स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी डॉक्टर नदारद, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल स्टाफ नर्स से डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर पूछा गया तो जवाब—“मुझे कुछ नहीं पता” इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग 👉अम्बाह/दिमनी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिमनी में इमरजेंसी सेवा के दौरान डॉक्टर के मौजूद नहीं मिलने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की गैर मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 👉बताया गया कि इमरजेंसी के समय जब डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर स्टाफ नर्स से जानकारी ली गई तो कथित तौर पर उन्होंने जवाब दिया—“मुझे कुछ नहीं पता।” ऐसे में सवाल उठता है कि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार और विशेषज्ञ परामर्श कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है। 👉इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर की अनुपस्थिति गंभीर विषय माना जा रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी समय तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि निर्धारित ड्यूटी के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और ड्यूटी व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था? 👉बड़े सवाल इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद क्यों नहीं थे? क्या डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को थी? इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जिम्मेदारी किसके पास थी? ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति की नियमित निगरानी कौन करता है? क्या स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगा? #nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage
    1
    👉दिमनी स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी डॉक्टर नदारद, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
स्टाफ नर्स से डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर पूछा गया तो जवाब—“मुझे कुछ नहीं पता”
इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग
👉अम्बाह/दिमनी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिमनी में इमरजेंसी सेवा के दौरान डॉक्टर के मौजूद नहीं मिलने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की गैर मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
👉बताया गया कि इमरजेंसी के समय जब डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर स्टाफ नर्स से जानकारी ली गई तो कथित तौर पर उन्होंने जवाब दिया—“मुझे कुछ नहीं पता।” ऐसे में सवाल उठता है कि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार और विशेषज्ञ परामर्श कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है।
👉इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर की अनुपस्थिति गंभीर विषय माना जा रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी समय तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि निर्धारित ड्यूटी के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और ड्यूटी व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था?
👉बड़े सवाल
इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद क्यों नहीं थे?
क्या डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को थी?
इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जिम्मेदारी किसके पास थी?
ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति की नियमित निगरानी कौन करता है?
क्या स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगा?
#nonfollowers #follower #followerseveryone
#friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo  #FacebookPage
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड़ नेशनल हाईवे 552 पर सीएम रायज स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड पर सीएम रायज स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर मौत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रैक्टर ट्राली से बसैंया माता के दर्शन करने के लिए जा रहे कुशवाहा समाज के व्यक्तियों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉली का डाला टूट गया जिससे लोग नीचे गिर पड़े जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
    1
    जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड़ नेशनल हाईवे 552 पर सीएम रायज स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।
जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड पर सीएम रायज स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर मौत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रैक्टर ट्राली से  बसैंया माता के दर्शन करने के लिए जा रहे कुशवाहा समाज के व्यक्तियों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉली का डाला टूट गया जिससे लोग नीचे गिर पड़े जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • राजस्थान_की_भाजपा_सरकार में भाजपा की महिला पदाधिकारी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, महिला भावुक होकर बोली जब मुझे न्याय नहीं मिल रहा तो आमजनता को क्या मिलेगा न्याय,,,सुनिए,, रूपवास कस्बे में एक जमीन विवाद को लेकर भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारी पिछले करीब 25 वर्षों से न्याय के लिए भटकने को मजबूर होने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद उनकी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है और दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रूपवास निवासी माया पत्नी बीरी नाई ने उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि को लेकर लंबे समय से न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय द्वारा अनेक बार आदेश पारित किए जाने के बावजूद विरोधी पक्ष भूमि से कब्जा नहीं हटा रहा है। इसके विपरीत समय-समय पर जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं। माया ने आरोप लगाया कि हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान प्रशासनिक अमला चुनावी कार्यों में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर हैंडपंप स्थापित कर दिया तथा कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी संबंधित लोगों द्वारा भूमि पर कच्चा एवं पक्का निर्माण किया जा चुका है। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि जब उनके पति ने अतिक्रमण का विरोध किया तो आरोपितों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उनके पति, पुत्र और वह स्वयं गिरकर घायल हो गए। उनका कहना है कि यदि टक्कर अधिक तेज होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) होने के बावजूद बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने उपखंड अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटवाने तथा उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह मजबूर होकर भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    1
    राजस्थान_की_भाजपा_सरकार में भाजपा की महिला पदाधिकारी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, 
महिला भावुक होकर बोली जब मुझे न्याय नहीं मिल रहा तो आमजनता को क्या मिलेगा न्याय,,,सुनिए,, 
रूपवास कस्बे में एक जमीन विवाद को लेकर भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारी पिछले करीब 25 वर्षों से न्याय के लिए भटकने को मजबूर होने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद उनकी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है और दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
रूपवास निवासी माया पत्नी बीरी नाई ने उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि को लेकर लंबे समय से न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय द्वारा अनेक बार आदेश पारित किए जाने के बावजूद विरोधी पक्ष भूमि से कब्जा नहीं हटा रहा है। इसके विपरीत समय-समय पर जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं।
माया ने आरोप लगाया कि हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान प्रशासनिक अमला चुनावी कार्यों में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर हैंडपंप स्थापित कर दिया तथा कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी संबंधित लोगों द्वारा भूमि पर कच्चा एवं पक्का निर्माण किया जा चुका है।
पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि जब उनके पति ने अतिक्रमण का विरोध किया तो आरोपितों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उनके पति, पुत्र और वह स्वयं गिरकर घायल हो गए। उनका कहना है कि यदि टक्कर अधिक तेज होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी उन्होंने लगाया है।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) होने के बावजूद बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता ने उपखंड अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटवाने तथा उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह मजबूर होकर भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगी।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें। रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    1
    जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी

वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो
पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें।
रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आपदा में भी VIP कल्चर! ग्रामीण पानी में जूझता रहा, नेताजी साइकिल पर बैठे रहे बाढ़ में जनता पानी में उतरी, नेताजी साइकिल पर सवार! ग्रामीण से साइकिल खिंचवाते दिखे जिला पंचायत सदस्य के पति, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल मुरैना/अम्बाह-दिमनी। बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-5 की सदस्य रेशमा देशराज कुशवाह के पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक ग्रामीण की साइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते पर साइकिल लेकर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि साइकिल पर पीछे बैठे जनप्रतिनिधि के पति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण खुद पानी और खराब रास्ते के बीच संघर्ष कर रहे थे, तब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि को भी उनके साथ उतरकर परेशानी महसूस करनी चाहिए थी। बाढ़ में ग्रामीण खींचता रहा साइकिल, साहब बैठे रहे पीछे! वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और वीआईपी संस्कृति से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय उनसे सहयोग और सहानुभूति की उम्मीद होती है, न कि ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़े। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय साइकिल पर बैठने की वास्तविक वजह क्या थी। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधि पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना भी जरूरी है। फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सवाल यही है—जब जनता बाढ़ के पानी में उतरकर रास्ता पार कर रही थी, तो जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को साइकिल पर सवार होने की जरूरत क्यों पड़ी? #reelsviralシ #MPNews #Morena
    1
    आपदा में भी VIP कल्चर! ग्रामीण पानी में जूझता रहा, नेताजी साइकिल पर बैठे रहे
बाढ़ में जनता पानी में उतरी, नेताजी साइकिल पर सवार!
ग्रामीण से साइकिल खिंचवाते दिखे जिला पंचायत सदस्य के पति, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
मुरैना/अम्बाह-दिमनी। बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-5 की सदस्य रेशमा देशराज कुशवाह के पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक ग्रामीण की साइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते पर साइकिल लेकर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि साइकिल पर पीछे बैठे जनप्रतिनिधि के पति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण खुद पानी और खराब रास्ते के बीच संघर्ष कर रहे थे, तब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि को भी उनके साथ उतरकर परेशानी महसूस करनी चाहिए थी।
बाढ़ में ग्रामीण खींचता रहा साइकिल, साहब बैठे रहे पीछे!
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और वीआईपी संस्कृति से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय उनसे सहयोग और सहानुभूति की उम्मीद होती है, न कि ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़े।
हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय साइकिल पर बैठने की वास्तविक वजह क्या थी। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधि पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना भी जरूरी है।
फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सवाल यही है—जब जनता बाढ़ के पानी में उतरकर रास्ता पार कर रही थी, तो जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को साइकिल पर सवार होने की जरूरत क्यों पड़ी?
#reelsviralシ #MPNews #Morena
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.