Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगन्नाथ मंदिर में हर दिन मंदिर का पवित्र ध्वज बदला जाता है जिसके लिए जगन्नाथ मंदिर में हर दिन मंदिर का पवित्र ध्वज बदला जाता है जिसके लिए पुजारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मंदिर के 214 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ता है. ये परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस परंपरा को खास ट्रेनिंग पाए मंदिर के सेवक निभाते हैं. मान्यता है कि अगर एक दिन भी यह परंपरा छूट जाए, तो मंदिर 18 साल के लिए आध्यात्मिक रूप से बंद हो जाएगा. #JagannathTemple #JagannathPuri #Odisha #Flag
Keshav Choudhary
जगन्नाथ मंदिर में हर दिन मंदिर का पवित्र ध्वज बदला जाता है जिसके लिए जगन्नाथ मंदिर में हर दिन मंदिर का पवित्र ध्वज बदला जाता है जिसके लिए पुजारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मंदिर के 214 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ता है. ये परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस परंपरा को खास ट्रेनिंग पाए मंदिर के सेवक निभाते हैं. मान्यता है कि अगर एक दिन भी यह परंपरा छूट जाए, तो मंदिर 18 साल के लिए आध्यात्मिक रूप से बंद हो जाएगा. #JagannathTemple #JagannathPuri #Odisha #Flag
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ वाराणसी। काशीवासियों को 31 अक्टूबर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 16 आधुनिक कोच से सुसज्जित इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक बर्थ पर मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट तथा रीडिंग लैंप की व्यवस्था होगी। वहीं, फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों को हॉट-वॉटर शावर की सुविधा भी मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली तक का सफर महज 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसके शुरू होने से काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच रेल संपर्क को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।1
- कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर आयोजित 70 से 200 लाभार्थियों का हुआ चयन हुदहुदीपुर में चयन प्रक्रिया करते ग्रिड इंडिया एवं एलिम्को के लोग चंदौली से न्यूज टू इंडिया संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र के ग्राम हुदहुदीपुर सेवड़ी में ग्रिड-इंडिया एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं चयन शिविर का आयोजन शुक्रवार को सानवी इंटरप्राइजेज संस्था के पहल पर किया गया, समाजसेवी सूरज सिंह अमन द्वारा शिविर आयोजित किया गया शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान लगभग 70 से 200 जरूरतमंद लाभार्थियों का विभिन्न सहायक उपकरणों के वितरण के लिए परीक्षण, पंजीकरण एवं चयन किया गया, सूरज सिंह अमन ने बताया कि शिविर में पात्र लाभार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड उपकरण, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है शिविर में पहुंचे लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया और शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई, ग्रिड-इंडिया एवं एलिम्को की इस सामाजिक पहल से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है, स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लोगों को नियमानुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ग्रिड-इंडिया एवं एलिम्को की यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम है।1
- भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी1
- चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब1
- चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।1
- अखिलेश - बड़ी देर कर दी मेहराबा आते - आते अखिलेश यादव - UCC लागू करने लायक ही नहीं है... लखनऊ: पत्रकार- अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद का पाव है, UGC लागू करेंगे अखिलेश - बड़ी देर कर दी मेहराबा आते - आते अखिलेश यादव - UCC लागू करने लायक ही नहीं है... पहली बार विपक्ष के किसी नेता ने इतना खुलकर इस मसले पर अपनी बात कही है...2
- ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार* *ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार* *अभिजीत श्रीवास्तव ने किया है शॉर्ट फिल्म 'तोयज' का निर्देशन* *फिल्म की कहानी ने दर्शकों के साथ-साथ जूरी सदस्यों को भी प्रभावित किया* 30 अक्टूबर, ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित 'जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा' के 12वें संस्करण में भारत ने 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भाग लेकर वैश्विक मंच पर अपनी कूटनीतिक और सिनेमाई कला का परचम लहराया है। 24 से 27 अक्टूबर तक चले इस प्रतिष्ठित चार दिवसीय महोत्सव में भारत की भागीदारी बेहद खास रही, जहां भारतीय शॉर्ट फिल्म 'तोयज (व्हाइट लोटस)' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित भारतीय शॉर्ट फिल्म 'तोयज (व्हाइट लोटस)' को इस वैश्विक मंच पर न केवल प्रदर्शित किया गया, बल्कि इसने महोत्सव की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शॉर्ट-फिल्म श्रेणी में तीसरा पुरस्कार जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इस फिल्म की कहानी और तकनीकी उत्कृष्टता ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के साथ-साथ जूरी सदस्यों को भी गहराई से प्रभावित किया। ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जीत! 'व्हाइट लोटस' ने महिलाओं और युवाओं के सिनेमा के लिए आयोजित 12वें जेर्बा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता है। निर्देशक अभिजीत श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!’’ महिलाओं और युवा फिल्म निर्माताओं को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय सिनेमाई महाकुंभ में दुनिया भर के देशों की कला का संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान भारत के अलावा अल्जीरिया, मोरक्को, लेबनान, मिस्र, सीरिया, बहरीन, कतर, क्रोएशिया, अमेरिका, फ्रांस और फिलिस्तीन सहित 38 देशों की 68 बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। महोत्सव में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भारत को मिला विशेष स्थान और 'तोयज' की इस बड़ी सफलता ने वैश्विक पटल पर भारतीय सिनेमा की धाक को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करने और भारत तथा ट्यूनीशिया के बीच कलात्मक सहयोग को प्रोत्साहित करने में सिनेमा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस आयोजन के बाद दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।1