logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, अब स्पीड और यातायात नियमों पर रहेगी हाईटेक निगरानी स्पीड राडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, ब्रेथ एनालाइजर और एलईडी डिस्प्ले से लैस वाहन सड़क सुरक्षा को करेगा मजबूत, एसपी ने नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की। देवरिया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के प्रयासों के क्रम में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने देवरिया पुलिस को एक अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें उच्च गुणवत्ता की स्पीड राडार गन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से चलती गाड़ियों की गति का सटीक मापन किया जाएगा। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। वाहन में आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर की भी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की जाएगी। इसके अलावा लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों का पालन अधिक प्रभावी ढंग से कराया जा सकेगा और यातायात व्यवस्था तकनीकी रूप से और मजबूत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सके।

51 min ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
51 min ago

देवरिया पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, अब स्पीड और यातायात नियमों पर रहेगी हाईटेक निगरानी स्पीड राडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, ब्रेथ एनालाइजर और एलईडी डिस्प्ले से लैस वाहन सड़क सुरक्षा को करेगा मजबूत, एसपी ने नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की। देवरिया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के प्रयासों के क्रम में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने देवरिया पुलिस को एक अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें उच्च गुणवत्ता की स्पीड राडार गन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से चलती गाड़ियों की गति का सटीक मापन किया जाएगा। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। वाहन में आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर की भी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की जाएगी। इसके अलावा लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों का पालन अधिक प्रभावी ढंग से कराया जा सकेगा और यातायात व्यवस्था तकनीकी रूप से और मजबूत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • की कलश वंदन यात्रा तीसरे दिन महोनीदेई माता मंदिर पहुंची, संत रविदास की 650वीं जयंती पर हुआ समापन समरसता का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव मिटाने का आह्वान भाजपा, देवरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार, रानीघाट, सुरौली और बहोरवा होते हुए महोनीदेई स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक यात्रा का समापन किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और नियत साफ हो तो ईश्वर स्वयं हृदय में निवास करते हैं। संत रविदास ने शोषित एवं कमजोर वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि संत रविदास के सम्मान में आयोजित कलश वंदन यात्रा के दौरान देवरिया देहात के पांच प्रमुख मंदिरों की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र की गई। उन्होंने यात्रा के सफल समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, नवीन तिवारी, संजय प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गुप्ता, अजय पांडेय, कृष्ण मुरारी यादव, श्रवण सोनकर, संदीप, मनोरम गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, सुशील यादव, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    की कलश वंदन यात्रा तीसरे दिन महोनीदेई माता मंदिर पहुंची, संत रविदास की 650वीं जयंती पर हुआ समापन
समरसता का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव मिटाने का आह्वान
भाजपा, देवरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार, रानीघाट, सुरौली और बहोरवा होते हुए महोनीदेई स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक यात्रा का समापन किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और नियत साफ हो तो ईश्वर स्वयं हृदय में निवास करते हैं। संत रविदास ने शोषित एवं कमजोर वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि संत रविदास के सम्मान में आयोजित कलश वंदन यात्रा के दौरान देवरिया देहात के पांच प्रमुख मंदिरों की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र की गई। उन्होंने यात्रा के सफल समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, नवीन तिवारी, संजय प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गुप्ता, अजय पांडेय, कृष्ण मुरारी यादव, श्रवण सोनकर, संदीप, मनोरम गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, सुशील यादव, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुशीनगर ड्रग वेयरहाउस में करोड़ों की व्यवस्था पर सवाल, दवाएं समय पर मरीजों तक क्यों नहीं पहुंच रहीं?
    1
    कुशीनगर ड्रग वेयरहाउस में करोड़ों की व्यवस्था पर सवाल, दवाएं समय पर मरीजों तक क्यों नहीं पहुंच रहीं?
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावधानी के साथ खड़ी करे अपनी बाइक 🚳 उठा ले रहे नगर निगम वाले #news #gorakhpur #reels #upnews #instagram सावधानी के साथ खड़ी करे अपनी बाइक 🚳 उठा ले रहे नगर निगम वाले #news #gorakhpur #reels #upnews #instagram
    1
    सावधानी के साथ खड़ी करे अपनी बाइक 🚳 उठा ले रहे नगर निगम वाले #news #gorakhpur #reels #upnews #instagram
सावधानी के साथ खड़ी करे अपनी बाइक 🚳 उठा ले रहे नगर निगम वाले #news #gorakhpur #reels #upnews #instagram
    user_Harsh Maurya
    Harsh Maurya
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वर्दी पर दाग! लड़की-शराब की मांग और महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज 🔴 जीरो टॉलरेंस का डंडा: सिपाहियों पर लगे संगीन आरोप, निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू 🔴'लड़की दो, शराब दो' के आरोप से मचा बवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसया थाना में तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आरोपी दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। इतना ही नही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दोनों सिपाहियों पर एक ढाबा संचालक से कथित रूप से लड़की और शराब की मांग करने, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने तथा एक महिला को जबरन गोरखपुर ले जाकर बदसलूकी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। बेशक! उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि एक बार फिर न सिर्फ धूमिल हुई है बल्कि गंभीर सवालों के घेरे में है। एक तरफ गोरखपुर में सिपाही द्वारा दस वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का जघन्य मामला पूरे प्रदेश को झकझोर चुका है, वहीं दूसरी ओर कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव व उसके साथी पर लड़की और शराब की मांग, मारपीट, घर में घुसकर उत्पात मचाने तथा एक महिला को जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर ले जाने जैसे बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने कानून की रक्षा करने वाली वर्दी की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बताया जाता है कि कसया नगर निवासी ढाबा संचालक पप्पू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 3 अगस्त की शाम कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। रात तकरीबन नौ बजे मुलाकात के दौरान सिपाही अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में था और उसने लड़की तथा शराब की व्यवस्था करने की मांग की। जब उसने इनकार किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।शिकायत के मुताबिक रात करीब दो बजे आरोपी सिपाही अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के आवास पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया तथा सिपाहियों द्वारा पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी सिपाही वहां से चले गए। 🔴 महिला ने एसपी से लगायी गुहार इसी प्रकरण में एक महिला ने भी पुलिस अधीक्षक को अलग शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ कसया में किराये के मकान में रहकर पार्लर में काम करती है। महिला का कहना है कि उसी रात सिपाही उमाशंकर यादव अपने साथी सिपाही महेन्द्र यादव के साथ उसके कमरे पर पहुंचा, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, मारपीट की और उसे जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर के माड़ापार क्षेत्र ले गया। महिला का आरोप है कि वहां कई घंटों तक उसके साथ बदसलूकी की गई और सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे वापस कसया छोड़ दिया गया। विरोध करने पर उसे और उसकी बहन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी सिपाही एवं उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि यदि कानून लागू कराने वाले ही कानून तोड़ने लगें तो आम जनता का पुलिस पर विश्वास कमजोर होना स्वाभाविक है। 🔴पुलिस ने दिखाई सख्ती कहना न होगा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सिपाही उमाशंकर यादव व महेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया है, इतना नही तेज-तर्रार व ईमानदार छवि वाले पुलिस अधीक्षक ने विभागीय स्तर पर बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। एसपी का कहना है कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 🔴गोरखपुर की घटना के बाद फिर उठे सवाल हाल ही में गोरखपुर में एक सिपाही पर दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आने से प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है। उस घटना की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि कुशीनगर से आए इन आरोपों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि दोनों मामले अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने यह प्रश्न जरूर खड़ा किया है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
    4
    वर्दी पर दाग! लड़की-शराब की मांग और महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज
🔴 जीरो टॉलरेंस का डंडा: सिपाहियों पर लगे संगीन आरोप, निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू
🔴'लड़की दो, शराब दो' के आरोप से मचा बवाल 
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 
कुशीनगर। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कसया थाना में तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आरोपी दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। इतना ही नही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दोनों सिपाहियों पर एक ढाबा संचालक से कथित रूप से लड़की और शराब की मांग करने, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने तथा एक महिला को जबरन गोरखपुर ले जाकर बदसलूकी करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।
बेशक! उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि एक बार फिर न सिर्फ धूमिल हुई है बल्कि गंभीर सवालों के घेरे में है। एक तरफ गोरखपुर में सिपाही द्वारा दस वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का जघन्य मामला पूरे प्रदेश को झकझोर चुका है, वहीं दूसरी ओर कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव व उसके साथी पर लड़की और शराब की मांग, मारपीट, घर में घुसकर उत्पात मचाने तथा एक महिला को जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर ले जाने जैसे बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने कानून की रक्षा करने वाली वर्दी की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 
बताया जाता है कि कसया नगर निवासी ढाबा संचालक पप्पू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 3 अगस्त की शाम कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। रात तकरीबन नौ बजे मुलाकात के दौरान सिपाही अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में था और उसने लड़की तथा शराब की व्यवस्था करने की मांग की। जब उसने इनकार किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।शिकायत के मुताबिक रात करीब दो बजे आरोपी सिपाही अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के आवास पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया  तथा सिपाहियों द्वारा पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी सिपाही वहां से चले गए।
🔴 महिला ने एसपी से लगायी गुहार
इसी प्रकरण में एक महिला ने भी पुलिस अधीक्षक को अलग शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ कसया में किराये के मकान में रहकर पार्लर  में काम करती है। महिला का कहना है कि उसी रात सिपाही उमाशंकर यादव अपने साथी सिपाही महेन्द्र यादव के साथ उसके कमरे पर पहुंचा, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, मारपीट की और उसे जबरन वाहन में बैठाकर गोरखपुर के माड़ापार क्षेत्र ले गया। महिला का आरोप है कि वहां कई घंटों तक उसके साथ बदसलूकी की गई और सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे वापस कसया छोड़ दिया गया। विरोध करने पर उसे और उसकी बहन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी सिपाही एवं उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि यदि कानून लागू कराने वाले ही कानून तोड़ने लगें तो आम जनता का पुलिस पर विश्वास कमजोर होना स्वाभाविक है।
🔴पुलिस ने दिखाई सख्ती
कहना न होगा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सिपाही उमाशंकर यादव व महेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया है, इतना नही तेज-तर्रार व ईमानदार छवि वाले पुलिस अधीक्षक ने विभागीय स्तर पर बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। एसपी का कहना है कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🔴गोरखपुर की घटना के बाद फिर उठे सवाल
हाल ही में गोरखपुर में एक सिपाही पर दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आने से प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है। उस घटना की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि कुशीनगर से आए इन आरोपों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि दोनों मामले अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने यह प्रश्न जरूर खड़ा किया है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
    user_संजय चाणक्य
    संजय चाणक्य
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संत कबीर नगर यातायात विभाग को मिली इंटरसेप्टर गाड़ी, संचालन की जिम्मेदारी संजय राय को सौंपी गई_______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के निर्देशन में हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर कसेगा शिकंजा................................... संत कबीर नगर 05 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की अनियंत्रित गति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात विभाग को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। इस वाहन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी यातायात विभाग के अनुभवी कर्मी संजय राय को दी गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। संत कबीर नगर से गुजरने वाले हाईवे पर रोजाना भारी और हल्के वाहनों का दबाव रहता है। पिछले कुछ समय में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण कई गंभीर हादसे हुए। इन घटनाओं को देखते हुए विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया गया। नए इंटरसेप्टर वाहन में अत्याधुनिक स्पीड रडार, हाई रेजोल्यूशन कैमरे और वायरलेस संचार प्रणाली लगाई गई है। इसकी मदद से अब दूर से ही तेज गति वाले वाहनों की पहचान कर उनका फोटो और वीडियो साक्ष्य तैयार किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि इस वाहन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में भय नहीं बल्कि अनुशासन पैदा करना है। जब चालकों को पता होगा कि हाईवे पर लगातार निगरानी हो रही है तो वे स्वतः गति सीमा का पालन करेंगे। उन्होंने यातायात टीम को निर्देशित किया है कि हर कार्रवाई के साथ चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट और गति सीमा के प्रति जागरूक भी किया जाए। इसी क्रम में यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय राय को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे इंटरसेप्टर का अधिकतम और सही उपयोग कर सकें। क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार नियमित रूप से गश्त का निरीक्षण करेंगे। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इंटरसेप्टर के माध्यम से दिन और रात दोनों समय निगरानी संभव होगी। इसके अलावा दुर्घटना होने पर यह वाहन तुरंत थाने और एंबुलेंस से समन्वय कर मदद पहुंचाने का काम भी करेगा। संजय राय ने बताया कि पहले तेज वाहनों को पकड़ने के लिए पीछा करना पड़ता था जिससे समय भी लगता था और जोखिम भी बढ़ जाता था। अब तकनीक के सहारे बिना भागदौड़ के ही नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यातायात विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का ध्यान रखें, ओवरटेक सोच समझकर करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यह इंटरसेप्टर सजा के लिए नहीं बल्कि हर परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लाया गया है। प्रशासन का मानना है कि तकनीक, सख्त निगरानी और जनता की भागीदारी से संत कबीर नगर को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सकता है। इंटरसेप्टर वाहन और संजय राय के नेतृत्व में इसकी गश्त इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    4
    संत कबीर नगर यातायात विभाग को मिली इंटरसेप्टर गाड़ी, संचालन की जिम्मेदारी संजय राय को सौंपी गई_______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के निर्देशन में हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर कसेगा शिकंजा...................................
संत कबीर नगर 05 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की अनियंत्रित गति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात विभाग को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। इस वाहन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी यातायात विभाग के अनुभवी कर्मी संजय राय को दी गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। संत कबीर नगर से गुजरने वाले हाईवे पर रोजाना भारी और हल्के वाहनों का दबाव रहता है। पिछले कुछ समय में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण कई गंभीर हादसे हुए। इन घटनाओं को देखते हुए विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया गया। नए इंटरसेप्टर वाहन में अत्याधुनिक स्पीड रडार, हाई रेजोल्यूशन कैमरे और वायरलेस संचार प्रणाली लगाई गई है। इसकी मदद से अब दूर से ही तेज गति वाले वाहनों की पहचान कर उनका फोटो और वीडियो साक्ष्य तैयार किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि इस वाहन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में भय नहीं बल्कि अनुशासन पैदा करना है। जब चालकों को पता होगा कि हाईवे पर लगातार निगरानी हो रही है तो वे स्वतः गति सीमा का पालन करेंगे। उन्होंने यातायात टीम को निर्देशित किया है कि हर कार्रवाई के साथ चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट और गति सीमा के प्रति जागरूक भी किया जाए। इसी क्रम में यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय राय को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे इंटरसेप्टर का अधिकतम और सही उपयोग कर सकें। क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार नियमित रूप से गश्त का निरीक्षण करेंगे। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इंटरसेप्टर के माध्यम से दिन और रात दोनों समय निगरानी संभव होगी। इसके अलावा दुर्घटना होने पर यह वाहन तुरंत थाने और एंबुलेंस से समन्वय कर मदद पहुंचाने का काम भी करेगा। संजय राय ने बताया कि पहले तेज वाहनों को पकड़ने के लिए पीछा करना पड़ता था जिससे समय भी लगता था और जोखिम भी बढ़ जाता था। अब तकनीक के सहारे बिना भागदौड़ के ही नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यातायात विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का ध्यान रखें, ओवरटेक सोच समझकर करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यह इंटरसेप्टर सजा के लिए नहीं बल्कि हर परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लाया गया है। प्रशासन का मानना है कि तकनीक, सख्त निगरानी और जनता की भागीदारी से संत कबीर नगर को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सकता है। इंटरसेप्टर वाहन और संजय राय के नेतृत्व में इसकी गश्त इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन 30.88 लाख की ठगी, फर्जी चेक देकर फरार  बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 30.88 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताकर पहले आउटसोर्सिंग और फिर स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परसा बोधी गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया कि सिद्धार्थनगर के सोनखर निवासी आकाश कुमार ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताया था। उसने विजेंद्र और उनके दो दोस्तों को आयकर विभाग व सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए। तहरीर के अनुसार, आरोपी ने विजेंद्र कुमार चौधरी से 15 लाख रुपये, उनके मित्र मनोज चौधरी से 12 लाख रुपये और पंकज कुमार चौधरी से 3.88 लाख रुपये वसूले। इस तरह तीनों से कुल 30.88 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपी ने विजेंद्र को दिल्ली में प्रशिक्षण दिलाया और बाद में जॉइनिंग के नाम पर पटना भेज दिया। इतना ही नहीं, उसने 44,500 रुपये की दो किश्तें वेतन के रूप में भी दीं, ताकि किसी तरह का शक न हो। जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी ने दो-दो लाख रुपये के तीन चेक दिए। लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर गलत हस्ताक्षर होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुंडेरवा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन 30.88 लाख की ठगी, फर्जी चेक देकर फरार 
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 30.88 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताकर पहले आउटसोर्सिंग और फिर स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। 
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परसा बोधी गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया कि सिद्धार्थनगर के सोनखर निवासी आकाश कुमार ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताया था। उसने विजेंद्र और उनके दो दोस्तों को आयकर विभाग व सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए।
तहरीर के अनुसार, आरोपी ने विजेंद्र कुमार चौधरी से 15 लाख रुपये, उनके मित्र मनोज चौधरी से 12 लाख रुपये और पंकज कुमार चौधरी से 3.88 लाख रुपये वसूले। इस तरह तीनों से कुल 30.88 लाख रुपये ठग लिए।
पीड़ितों का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपी ने विजेंद्र को दिल्ली में प्रशिक्षण दिलाया और बाद में जॉइनिंग के नाम पर पटना भेज दिया। इतना ही नहीं, उसने 44,500 रुपये की दो किश्तें वेतन के रूप में भी दीं, ताकि किसी तरह का शक न हो।
जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी ने दो-दो लाख रुपये के तीन चेक दिए। लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर गलत हस्ताक्षर होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
मुंडेरवा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • 200 साल पुराने मठ के पोखरे में रहस्यमयी ढंग से मर रहीं विशाल मछलियां, बदबू और संक्रमण का खतरा
    1
    200 साल पुराने मठ के पोखरे में रहस्यमयी ढंग से मर रहीं विशाल मछलियां, बदबू और संक्रमण का खतरा
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...। झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...।
    1
    झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...।
झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में कसया ढाबा संचालक के साथ मार पीट और महिला के साथ बदसलूकी वाले प्रकरण में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कुशीनगर में कसया ढाबा संचालक के साथ मार पीट और महिला के साथ बदसलूकी वाले प्रकरण में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत - उमाशंकर यादव और महेंद्र को गिरफ्तार कर के भेजा जेल - इन दोनों सिपाहियों की बर्खास्तगी हेतु विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ - जीरो टॉलरेंस के तहत की जा रही कठोर कार्यवाही
    1
    कुशीनगर में  कसया ढाबा संचालक के साथ मार पीट और महिला के साथ बदसलूकी वाले प्रकरण में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत 
कुशीनगर में  कसया ढाबा संचालक के साथ मार पीट और महिला के साथ बदसलूकी वाले प्रकरण में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत 
- उमाशंकर यादव और महेंद्र को गिरफ्तार कर के भेजा जेल 
- इन दोनों सिपाहियों की बर्खास्तगी हेतु विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ 
- जीरो टॉलरेंस के तहत की जा रही कठोर कार्यवाही
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.