Shuru
Apke Nagar Ki App…
11 मई को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का आयोजन होगा, जो मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 और पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुजरात के सोमनाथ में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसका देश भर के शिवालयों में सीधा प्रसारण होगा। राजस्थान के 41 जिलों सहित विभिन्न राज्यों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
Dilip singh
11 मई को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का आयोजन होगा, जो मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 और पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुजरात के सोमनाथ में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसका देश भर के शिवालयों में सीधा प्रसारण होगा। राजस्थान के 41 जिलों सहित विभिन्न राज्यों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली के मारवाड़ जंक्शन स्थित गाँव सफलता में भाजपा का ग्राम रथ अभियान पहुंचा। इस दौरान जनता ने भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं और कार्यशैली के प्रति अपार उत्साह व खुशी का प्रदर्शन किया।1
- पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है। प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे। बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें। इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए। नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।1
- पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है। प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे। बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें। इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए। नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।1
- पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।2
- राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।3
- राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।1
- सूरजपोल चौराहे पर पुलिस ने दी दबिश, 18 जुआरी पकड़े, 94500 रुपए जब्त मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र टॉकिज के निकट स्थित बस्ती में स्थित एक मकान पर रविवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस मकान में जुआघर चल रहा था, जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआघर चलाने वाले युवक सहित 18 जनों को पकड़ा। कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान पर दबिश दी गई, यहां एक मकान में ठाकुरदास नाम का व्यक्ति जुआ खिलवा रहा था, जिसपर पुलिस ने मौके से ठाकुरदास सहित 18 जनों को पकड़ा। जहां जुआघर चल रहा था इस दौरान इन आरोपियों के कब्जे से 94 हजार 500 रुपए जब्त किए गए।1