Shuru
Apke Nagar Ki App…
what comes between and shortm #studyviralvideo #shortsvideo what comes between and shortm #studyviralvideo #shortsvideo
Kirti sahu
what comes between and shortm #studyviralvideo #shortsvideo what comes between and shortm #studyviralvideo #shortsvideo
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़🚨नजरान के पास स्थित सीमा चौकी होथी पर सऊदी सैनिकों ने धावा बोल दिया, ,लेकिन वे भाग गए और सीमा चौकी पर होथी ने फिर कब्जा कर लिया गया.! 1 सैनिक मारा भी गया है1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- what comes between and shortm #studyviralvideo #shortsvideo1
- एक मिनट में 25 शब्द नहीं कर पाए टाइप… कानपुर में तीन बाबुओं का डिमोशन, क्लर्क से बना दिया गया चपरासी कानपुर कलेक्ट्रेट में टाइपिंग परीक्षा में लगातार दो बार फेल होने पर तीन जूनियर क्लर्क का डिमोशन कर चपरासी बना दिया गया है. नियम के मुताबिक एक मिनट में 25 शब्द टाइप करना अनिवार्य था, लेकिन तीनों कर्मचारी यह मानक पूरा नहीं कर सके. दो बार हुई परीक्षा में पहली बार फेल होने पर इनकी सैलरी रोकी गई थी जबकि दूसरी बार भी फेल होने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिमोशन का आदेश जारी कर दिया. साल 2024 में जब टाइपिंग परीक्षा हुई, तब ये तीनों कर्मचारी निर्धारित गति हासिल नहीं कर पाए. प्रशासन ने उस समय उन्हें सीधी सजा देने के बजाय सुधार का मौका दिया. कार्रवाई के तौर पर उनकी सैलरी इंक्रीमेंट रोक दिया गया था और उम्मीद जताई गई कि अगली बार वे अपनी कमी दूर कर लेंगे.1
- कानपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष कमांडो यूनिट ‘ब्लैक हॉक QRT’ का गठन किया है। इस यूनिट में शामिल करीब 60 प्रशिक्षित जवानों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कर संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। औद्योगिक शहर कानपुर में छोटी घटनाओं के बड़े रूप लेने की आशंका को देखते हुए इस क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैयार किया गया है। यह यूनिट किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष दस्ते को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और छापामार कार्रवाई की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कमांडो को अत्याधुनिक बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे पथराव और हमलों के दौरान सुरक्षित रह सकें। यूनिट को मौके पर त्वरित निर्णय लेने की छूट भी दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर टीम लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर सकती है, हालांकि सभी कार्रवाई “न्यूनतम बल” के सिद्धांत के तहत ही की जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस यूनिट का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करना है। उन्होंने कहा कि यह टीम स्थानीय स्तर पर पीएसी की तरह कार्य करेगी, लेकिन अधिक आधुनिक और फुर्तीली होगी। फिलहाल यूनिट को ट्रायल मोड में रखा गया है और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस पहल से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।1
- लाल बंगला गैस एजेंसी पर अफवाह से मची अफरा-तफरी, सुबह से लगी लंबी कतारें सिलेंडर की अफवाह ने बढ़ाई भीड़, घंटों लाइन में खड़े लोग परेशान बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी लाल बंगला में गैस के लिए हाहाकार, काम छोड़ लाइन में लगे लोग एजेंसी पर लगे टालमटोल के आरोप, संचालक बोले—गैस की नहीं है कमी अफवाह बनी मुसीबत, गैस एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़ सुबह 6 बजे से लाइन में लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा सिलेंडर कानपुर में गैस को लेकर हड़कंप, एजेंसी पर बढ़ी भीड़ उपभोक्ताओं का हंगामा, बोले—घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ गैस एजेंसी संचालक का दावा—पर्याप्त स्टॉक, अफवाह से बढ़ी भीड़1
- Post by Media Prabhari1
- 🚨 छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) की दिल दहला देने वाली घटना 9 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12: 30 बजे करमाड इलाके के एक पेट्रोल पंप पर 27 साल की पूजा गावंडे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सत्यम गावंडे था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्तों को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक घटना की वजह बना। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के सामने बड़ा सवाल है क्या रिश्तों के विवाद का अंत हिंसा ही है ? कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन हमें भी समाज में जागरूकता और समझ बढ़ानी होगी।1