logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा पीड़िता को धमकी भी दी गई। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक शिक्षित है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ और घटना को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।

12 hrs ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
5764798d-0e44-4acd-a5dc-27293f6a68c9

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा पीड़िता को धमकी भी दी गई। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक शिक्षित है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ और घटना को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना, केंद्र पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं, घंटों खड़े रहने को मजबूर लोग, तेज धूप और भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान, कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा, सुविधाओं के अभाव में सरकारी सेवाओं की पोल खुलती नजर आई, लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी, लोगों का आरोप—समय पर नहीं होता काम, सिर्फ होती है टालमटोल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।
    1
    आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना,
केंद्र पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं, घंटों खड़े रहने को मजबूर लोग,
तेज धूप और भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान,
कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा,
सुविधाओं के अभाव में सरकारी सेवाओं की पोल खुलती नजर आई,
लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी,
लोगों का आरोप—समय पर नहीं होता काम, सिर्फ होती है टालमटोल,
जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल,
स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Sudheer Kumar
    1
    Post by Sudheer Kumar
    user_Sudheer Kumar
    Sudheer Kumar
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरेलीशरीफ़,हाफिज़वकारीशाकिररज़ामठबरेलीशरीफ़, हाफिज़काशिफरज़ामठबरेलीशरीफ़,हाफिज़समीररज़ा मठबरेली
    1
    बरेलीशरीफ़,हाफिज़वकारीशाकिररज़ामठबरेलीशरीफ़, हाफिज़काशिफरज़ामठबरेलीशरीफ़,हाफिज़समीररज़ा मठबरेली
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    8 min ago
  • बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सत्र 2026-27 में विद्यालयों में लागू की जा रही शिक्षा नीतियों और शुल्क व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018, जो 9 अप्रैल 2018 से लागू है, का उद्देश्य निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाना है। यह अधिनियम ₹20,000 से अधिक वार्षिक फीस वाले स्कूलों पर लागू होता है। वर्ष 2020 के संशोधन में आपातकालीन परिस्थितियों में शुल्क नियंत्रण, मंडलीय अपीलीय प्राधिकरण के गठन और दंड प्रावधानों को और सख्त किया गया है। इसके तहत फीस वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही सीमित रखी जा सकती है। मंडल ने सवाल उठाया कि क्या जनपद के निजी विद्यालय उक्त अधिनियम का पालन कर रहे हैं तथा क्या शुल्क विनियमन समिति का गठन हुआ है। यदि गठन हुआ है तो उसकी निष्पक्षता और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्कूलों द्वारा हर साल यूनिफॉर्म और किताबें बदलने पर रोक लगाई जाए तथा पांच वर्ष से पहले ड्रेस में बदलाव के लिए समिति की अनुमति अनिवार्य की जाए। स्कूल छोड़ने पर सुरक्षा राशि को ब्याज सहित 30 दिनों के भीतर ई-पेमेंट के माध्यम से लौटाने के नियम का पालन कराया जाए। पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि विद्यालयों में नियमों को बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि अभिभावक जागरूक हो सकें। साथ ही आर टी ई के तहत हुए प्रवेशों की जानकारी सार्वजनिक करने, प्ले-ग्रुप और किंडरगार्टन स्कूलों की फीस की जांच करने तथा अभिभावकों की शिकायतों को गोपनीय रखते हुए एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों को बंधी दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत, मोहित अग्निहोत्री और शैलेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद।
    1
    बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सत्र 2026-27 में विद्यालयों में लागू की जा रही शिक्षा नीतियों और शुल्क व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018, जो 9 अप्रैल 2018 से लागू है, का उद्देश्य निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाना है। यह अधिनियम ₹20,000 से अधिक वार्षिक फीस वाले स्कूलों पर लागू होता है। वर्ष 2020 के संशोधन में आपातकालीन परिस्थितियों में शुल्क नियंत्रण, मंडलीय अपीलीय प्राधिकरण के गठन और दंड प्रावधानों को और सख्त किया गया है। इसके तहत फीस वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही सीमित रखी जा सकती है।
मंडल ने सवाल उठाया कि क्या जनपद के निजी विद्यालय उक्त अधिनियम का पालन कर रहे हैं तथा क्या शुल्क विनियमन समिति का गठन हुआ है। यदि गठन हुआ है तो उसकी निष्पक्षता और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्कूलों द्वारा हर साल यूनिफॉर्म और किताबें बदलने पर रोक लगाई जाए तथा पांच वर्ष से पहले ड्रेस में बदलाव के लिए समिति की अनुमति अनिवार्य की जाए। स्कूल छोड़ने पर सुरक्षा राशि को ब्याज सहित 30 दिनों के भीतर ई-पेमेंट के माध्यम से लौटाने के नियम का पालन कराया जाए।
पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि विद्यालयों में नियमों को बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि अभिभावक जागरूक हो सकें। साथ ही आर टी ई  के तहत हुए प्रवेशों की जानकारी सार्वजनिक करने, प्ले-ग्रुप और किंडरगार्टन स्कूलों की फीस की जांच करने तथा अभिभावकों की शिकायतों को गोपनीय रखते हुए एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों को बंधी दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत, मोहित अग्निहोत्री और शैलेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए महफ़िल में खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद नमाज़ जोहर के बाद कुल शरीफ की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
    1
    कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल
बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ 
कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए 
महफ़िल  में   खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने  शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद  नमाज़ जोहर  के बाद कुल शरीफ  की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी  ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा
तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है
तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है
महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि  मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में  जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • योगी सरकार की सख्ती बेअसर: नगर पंचायत कलीनगर में तड़प रहे गोवंश, बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दबंगई की इंतहा: लापरवाही उजागर करने पर चेयरमैन प्रतिनिधि पर लगा कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप।
    1
    योगी सरकार की सख्ती बेअसर: नगर पंचायत कलीनगर में तड़प रहे गोवंश, बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
दबंगई की इंतहा: लापरवाही उजागर करने पर चेयरमैन प्रतिनिधि पर लगा कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.