जदयू सदस्यता के बाद पहली बार बख्तियारपुर पहुंचे निशांत कुमार, गंगा आरती में हुए शामिल। पटना /बख्तियारपुर। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक घर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद निशांत कुमार बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट बख्तियारपुर पहुंचे, जहां आयोजित गंगा महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे और मां गंगा की आरती के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और धार्मिक माहौल में भक्ति का वातावरण देखने को मिला। निशांत कुमार के आगमन को लेकर सामान्य प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सड़क से लेकर गंगा घाट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह बख्तियारपुर में गंगा आरती में शामिल होने आए हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने सभी लोगों का आभार भी जताया।

- पटना /बख्तियारपुर। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार बख्तियारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक घर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद निशांत कुमार बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट बख्तियारपुर पहुंचे, जहां आयोजित गंगा महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे और मां गंगा की आरती के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और धार्मिक माहौल में भक्ति का वातावरण देखने को मिला। निशांत कुमार के आगमन को लेकर सामान्य प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सड़क से लेकर गंगा घाट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह बख्तियारपुर में गंगा आरती में शामिल होने आए हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने सभी लोगों का आभार भी जताया।1
- आज हम आपको ले चलेंगे बिहार के उस इलाके में, जहां इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है… एक ऐसा नाम, जो सिर्फ पोस्टरों तक सीमित नहीं… बल्कि लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता नजर आ रहा है। जी हां, बात हो रही है अथमलगोला जिला परिषद क्षेत्र की… जहां एक युवा चेहरा, अपने काम और व्यवहार के दम पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अगर आप इस इलाके की गलियों में निकलें… गांव के चौक-चौराहों पर जाएं… या स्थानीय लोगों से बात करें… तो एक ही नाम बार-बार सुनाई देता है— पिंटू कुमार। पोस्टर और बैनर तो हर चुनाव में लगते हैं… लेकिन यहां जो खास बात है, वो ये कि इस नाम की चर्चा सिर्फ दीवारों तक नहीं… बल्कि लोगों के दिलों तक पहुंच चुकी है।1
- मामला NH-22, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय स्थित पुरानी बाजार का है, जहां एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक का नियंत्रण खोते ही ट्रक सीधे सड़क किनारे बने एक घर में जा टकराया। इस हादसे में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #Sarai #NH22 #RoadAccident #TruckAccident #Breaking #LiveNews #Hajipur #MuzaffarpurRoad #AccidentNews #TruckCrash #BiharBreaking #LocalNews #TrafficIssue #Negligence #BigAccident #ViralNews #IndiaNews #Alert1
- Post by JMBNEWS1
- सोने के खड़ौआ हे दीनानाथ 🌺🥀♥️🙏1
- क्या फतुहा को मिलेगा नया प्रमुख? 18 में से 12 सदस्य विपक्ष में!1
- गुरुकुल में शिक्षक की क्रूरता... उज्जैन के वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र को बेरहमी से पीटा उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक आवासीय गुरुकुल में छात्र के दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने उसे बेरहमी से पीटा। प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं।1
- पटना के बाढ़ अनुमंडल में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल पुलिस ने कमर कस ली है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस ने शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामकृष्ण ने बताया कि जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण पर्व मनाने में पुलिस का सहयोग करें।1