logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP - डंपर मोटरसाइकिल की भिड़ंत युवक की दर्दनाक मौत से आक्रोश सड़क जाम पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां डंपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना की मौके पर मौत हो गई। मृतक खाखरिया खेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं और शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की खबर से समाजजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है ।

3 hrs ago
user_MP - Nandkishor Rathore
MP - Nandkishor Rathore
Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

MP - डंपर मोटरसाइकिल की भिड़ंत युवक की दर्दनाक मौत से आक्रोश सड़क जाम पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां डंपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना की मौके पर मौत हो गई। मृतक खाखरिया खेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं और शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की खबर से समाजजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP - CM मोहन यादव ने 25 सितंबर 2026 को भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन पुरानी बसों पर चढ़ाई गई ऑरेंज विनाइल पहले ही उखड़ती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    MP - CM मोहन यादव ने 25 सितंबर 2026 को भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई थी,
लेकिन पुरानी बसों पर चढ़ाई गई ऑरेंज विनाइल पहले ही उखड़ती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में reporter Seema Kumawat राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में भाजपा के शुरुआती दौर में आदिवासी अंचल में संगठन को मजबूत करने में निभाई भूमिका विधानसभा से लोकसभा और राज्य सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे नंदलाल मीणा ‘भीन प्रदेश’ की मांग को लेकर भी रहे सक्रिय करीब चार दशक तक राजस्थान की राजनीति में रहा प्रभाव
    1
    राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में reporter Seema Kumawat
राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में
भाजपा के शुरुआती दौर में आदिवासी अंचल में संगठन को मजबूत करने में निभाई भूमिका
विधानसभा से लोकसभा और राज्य सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे नंदलाल मीणा
‘भीन प्रदेश’ की मांग को लेकर भी रहे सक्रिय
करीब चार दशक तक राजस्थान की राजनीति में रहा प्रभाव
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
    1
    प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
    1
    रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल
हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल 
नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के  उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सालमगढ कोठारी परिवार (चांदमल जी कोठारी) कि ओर से भगवान कि भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में सकल जैन समाज के महानुभाव उपस्थित हुए व सभी ने बडे भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया व सुना सालमगढ कोठारी परिवार (चांदमल जी कोठारी) कि ओर से भगवान कि भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में सकल जैन समाज के महानुभाव उपस्थित हुए व सभी ने बडे भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया व सुना
    1
    सालमगढ कोठारी परिवार (चांदमल जी कोठारी) कि ओर से भगवान कि भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में सकल जैन समाज के महानुभाव उपस्थित हुए व सभी ने बडे भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया व सुना 
सालमगढ कोठारी परिवार (चांदमल जी कोठारी) कि ओर से भगवान कि भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में सकल जैन समाज के महानुभाव उपस्थित हुए व सभी ने बडे भक्ति भाव से भजन कीर्तन किया व सुना
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मानसून की विदाई से पहले रामपुरा में झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ बरसे इंद्रदेव पितृपक्ष से पहले हुई तेज बारिश से नगर हुआ तरबतर, मौसम में घुली ठंडक 🌧️ रामपुरा। मानसून की विदाई से पहले शनिवार शाम इंद्रदेव रामपुरा पर जमकर मेहरबान हुए। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा तथा पूरा नगर बारिश से तरबतर हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नगरवासियों को अचानक हुई तेज बारिश से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। पितृपक्ष की शुरुआत से पहले हुई इस बारिश को नगरवासियों ने प्रकृति के शुद्धिकरण से भी जोड़ा। बारिश के कारण सड़कें और गलियां धुल गईं तथा वातावरण में ताजगी नजर आई। मानसून की विदाई से पहले हुई इस तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम के समय हुई बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं कई लोग अचानक हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। रामपुरा में हुई इस बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    2
    मानसून की विदाई से पहले रामपुरा में झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ बरसे इंद्रदेव

पितृपक्ष से पहले हुई तेज बारिश से नगर हुआ तरबतर, मौसम में घुली ठंडक

🌧️ 
रामपुरा। मानसून की विदाई से पहले शनिवार शाम इंद्रदेव रामपुरा पर जमकर मेहरबान हुए। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा तथा पूरा नगर बारिश से तरबतर हो गया।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नगरवासियों को अचानक हुई तेज बारिश से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया।
पितृपक्ष की शुरुआत से पहले हुई इस बारिश को नगरवासियों ने प्रकृति के शुद्धिकरण से भी जोड़ा। बारिश के कारण सड़कें और गलियां धुल गईं तथा वातावरण में ताजगी नजर आई।
मानसून की विदाई से पहले हुई इस तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम के समय हुई बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं कई लोग अचानक हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए।
रामपुरा में हुई इस बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सीताराम सोनवानी ने 2021 में आत्मसमर्पण किया था। अब वे प्रधानमंत्री आवास के पक्के घर में रहकर खेती-किसानी कर रहे हैं। जिले में 27 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 18 प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। 
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सीताराम सोनवानी ने 2021 में आत्मसमर्पण किया था। अब वे प्रधानमंत्री आवास के पक्के घर में रहकर खेती-किसानी कर रहे हैं। जिले में 27 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 18 प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • MP - मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    1
    MP - मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..."
"सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.