Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में खाद्य पदार्थ संगठन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष का खंडेलवाल समाज के पदाधिकारीयों ने साफा में माला पहनाकर किया अभिनंदन
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में खाद्य पदार्थ संगठन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष का खंडेलवाल समाज के पदाधिकारीयों ने साफा में माला पहनाकर किया अभिनंदन
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम मोबाइल पर कॉल आने के बाद उठाया कदम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।1
- Wazirpur Kharada Road की हालत बदतर 🚧 लोगों ने दी रोड जाम की चेतावनी वजीरपुर-खरैड़ा रोड पर कीचड़ से जनजीवन बेहाल, कार्रवाई नहीं होने पर रोड जाम की चेतावनी। वजीरपुर। उपखंड मुख्यालय के खरैड़ा रोड क्षेत्र में इन दिनों कीचड़ और गंदगी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हालात यह हैं कि सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। कॉलोनी वासी राकेश खटीक का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे कई बार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं, वहीं नगर पालिका में भी शिकायत दर्ज.... #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral #rajasthan #wazirpur #kharadaroad #rajasthannews #localnews #roadproblem #kichad #drainageissue #nagarpalika #publicissue #breakingnews #hindinews #gaonkhabar #sawaimadhopur #roadjam #protest #janakrosh #india #newsupdate #viralnews1
- Post by Ramraj Bairwa1
- हिण्डौन शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, किसिन की दिनदहाड़े जेब कट गई। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बयाना के रसेरी गांव के निवासी हरविलास चोबदार की जेब से 82 हजार रुपए पार हो गए। हिण्डौन के कैलाश नगर स्थित 'ए' श्रेणी की कृषि उपज मंडी में किसान गेहूं बेचने आया था।किसान हरविलास गेहूं बेचकर वापस घर लौटते समय बयाना मोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर नाश्ता करने रुका था।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा एक जेबकतरे ने हरविलास की जेब से 82 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पूरी पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कर रही मामले की जांच1
- 🟥 बड़ी खबर | जयपुर राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे और एसीबी उनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार टीम ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। 🔸 जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपी 🔸 लंबे समय से चल रही थी तलाश 🔸 एसीबी टीम ने दिल्ली में की गिरफ्तारी 🔸 जल्द जयपुर लाया जाएगा इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। #BreakingNews #Jaipur #RajasthanNews #ACB #SubodhAgarwal #VkNewsRajasthan2
- Post by Anil Kumar journalist1