logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजपुरा गांव में शेर की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन मवेशियों के शिकार का आरोप, खेती और रोजमर्रा के काम प्रभावित; टाइगर रिजर्व में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग हट्टा/दमोह। तहसील हट्टा के ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शेर के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जन-धन की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वन परिक्षेत्र रजपुरा के सहायक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेर को पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विस्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक शेर का लगातार आवागमन बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शेर द्वारा गाय, भैंस, बकरी सहित पालतू मवेशियों का शिकार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेती और मजदूरी पर भी पड़ा असर ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और अधिकांश लोग खेती, मजदूरी तथा जंगल से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हैं। शेर की मौजूदगी और उसके भय के कारण ग्रामीणों का खेतों में काम करने जाना, मजदूरी करना, लकड़ी चुनना तथा आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार भय के कारण उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग ज्ञापन में ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि शेर को तत्काल पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन और रोजमर्रा के कार्य कर सकें। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई कर जन-धन एवं मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

19 hrs ago
user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

रजपुरा गांव में शेर की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन मवेशियों के शिकार का आरोप, खेती और रोजमर्रा के काम प्रभावित; टाइगर रिजर्व में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग हट्टा/दमोह। तहसील हट्टा के ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शेर के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जन-धन की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वन परिक्षेत्र रजपुरा के सहायक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेर को पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विस्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक शेर का लगातार आवागमन बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शेर द्वारा गाय, भैंस, बकरी सहित पालतू मवेशियों का शिकार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेती और मजदूरी पर भी पड़ा असर ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और अधिकांश लोग खेती, मजदूरी तथा जंगल से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हैं। शेर की मौजूदगी और उसके भय के कारण ग्रामीणों का खेतों में काम करने जाना, मजदूरी करना, लकड़ी चुनना तथा आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार भय के कारण उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग ज्ञापन में ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि शेर को तत्काल पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन और रोजमर्रा के कार्य कर सकें। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई कर जन-धन एवं मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तारादेही में व्यारमा नदी उफान पर, पुल डूबा तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग हुआ बंद, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद तारादेही। लगातार बारिश के चलते व्यारमा नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके चलते तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुल पर पानी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने तथा किसी भी स्थिति में पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की अपील की जा रही है। व्यारमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    तारादेही में व्यारमा नदी उफान पर, पुल डूबा

तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग हुआ बंद, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

तारादेही। लगातार बारिश के चलते व्यारमा नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके चलते तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।

पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

पुल पर पानी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने तथा किसी भी स्थिति में पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की अपील की जा रही है।

व्यारमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्री शिव हनुमान मंदिर से श्री बागेश्वरधाम शिष्य मंडल ने किया डांक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल दमोह। श्री बागेश्वरधाम शिष्य मंडल एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डांक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार सुबह 8 बजे जिला जेल स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। आयोजक मनोज देवलिया ने बताया कि शिष्य मंडल के सदस्य दमोह से जबलपुर के भेड़ाघाट पहुंचेंगे। यहां मां नर्मदा का जल लेकर करीब 121 किलोमीटर की दूरी पैदल दौड़ते हुए तय करेंगे। यात्रा भेड़ाघाट से पाटन, तेंदूखेड़ा, अभाना, जबलपुर नाका और घंटाघर होते हुए बांदकपुर पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के शाम करीब 5 बजे देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मां नर्मदा के जल से भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
    1
    श्री शिव हनुमान मंदिर से श्री बागेश्वरधाम शिष्य मंडल ने किया डांक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
दमोह। श्री बागेश्वरधाम शिष्य मंडल एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डांक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार सुबह 8 बजे जिला जेल स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ।
आयोजक मनोज देवलिया ने बताया कि शिष्य मंडल के सदस्य दमोह से जबलपुर के भेड़ाघाट पहुंचेंगे। यहां मां नर्मदा का जल लेकर करीब 121 किलोमीटर की दूरी पैदल दौड़ते हुए तय करेंगे। यात्रा भेड़ाघाट से पाटन, तेंदूखेड़ा, अभाना, जबलपुर नाका और घंटाघर होते हुए बांदकपुर पहुंचेगी।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा के शाम करीब 5 बजे देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मां नर्मदा के जल से भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे swal क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे सवाल
    1
    क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे swal
क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे सवाल
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक*
    1
    दमोह सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 10 साल की वॉटरप्रूफिंग गारंटी पर सवाल, बारिश में छत से टपक रहा पानी जबलपुर। नया मकान बनाने की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब पहली ही बारिश में छत से पानी का तेज रिसाव होने लगा। मामला जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र का है, जहां गौतम जी की मड़िया के पास रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव का परिवार बिल्डर की लापरवाही और वॉटरप्रूफिंग के दावों की विफलता से परेशान है।बुजुर्ग माता-पिता के लिए बनाया था ऊंचा घरअंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उनके 70 वर्षीय माता-पिता हार्ट पेशेंट (दिल के मरीज) हैं। पुराने मकान में लीकेज और सीलन की समस्या से बचाने के लिए उन्होंने सड़क से करीब साढ़े तीन फीट ऊंचा नया मकान बनवाया था, ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो। लेकिन उनकी यह उम्मीद अब पानी में बहती नजर आ रही है।
    1
    10 साल की वॉटरप्रूफिंग गारंटी पर सवाल, बारिश में छत से टपक रहा पानी
जबलपुर। नया मकान बनाने की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब पहली ही बारिश में छत से पानी का तेज रिसाव होने लगा। मामला जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र का है, जहां गौतम जी की मड़िया के पास रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव का परिवार बिल्डर की लापरवाही और वॉटरप्रूफिंग के दावों की विफलता से परेशान है।बुजुर्ग माता-पिता के लिए बनाया था ऊंचा घरअंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उनके 70 वर्षीय माता-पिता हार्ट पेशेंट (दिल के मरीज) हैं। पुराने मकान में लीकेज और सीलन की समस्या से बचाने के लिए उन्होंने सड़क से करीब साढ़े तीन फीट ऊंचा नया मकान बनवाया था, ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो। लेकिन उनकी यह उम्मीद अब पानी में बहती नजर आ रही है।
    user_Indiakhabar24
    Indiakhabar24
    Graphic designer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान को हटाने के लिए जो आंदोलन किया जा रहा है, आंदोलनकारीयो को कैंट बोर्ड ने दी राहत, 2 दिन का समय शराब दुकान को हटाने के लिए ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया
    1
    गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान को हटाने के लिए जो आंदोलन किया जा रहा है, आंदोलनकारीयो को कैंट बोर्ड ने दी राहत, 2 दिन का समय शराब दुकान को हटाने के लिए ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रजपुरा गांव में शेर की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन मवेशियों के शिकार का आरोप, खेती और रोजमर्रा के काम प्रभावित; टाइगर रिजर्व में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग हट्टा/दमोह। तहसील हट्टा के ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शेर के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जन-धन की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वन परिक्षेत्र रजपुरा के सहायक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेर को पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विस्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक शेर का लगातार आवागमन बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शेर द्वारा गाय, भैंस, बकरी सहित पालतू मवेशियों का शिकार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेती और मजदूरी पर भी पड़ा असर ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और अधिकांश लोग खेती, मजदूरी तथा जंगल से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हैं। शेर की मौजूदगी और उसके भय के कारण ग्रामीणों का खेतों में काम करने जाना, मजदूरी करना, लकड़ी चुनना तथा आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार भय के कारण उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग ज्ञापन में ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि शेर को तत्काल पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन और रोजमर्रा के कार्य कर सकें। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई कर जन-धन एवं मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    रजपुरा गांव में शेर की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
मवेशियों के शिकार का आरोप, खेती और रोजमर्रा के काम प्रभावित; टाइगर रिजर्व में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग
हट्टा/दमोह। तहसील हट्टा के ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शेर के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जन-धन की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वन परिक्षेत्र रजपुरा के सहायक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेर को पकड़कर सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विस्थापित करने की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से ग्राम रजपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक शेर का लगातार आवागमन बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शेर द्वारा गाय, भैंस, बकरी सहित पालतू मवेशियों का शिकार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
खेती और मजदूरी पर भी पड़ा असर
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और अधिकांश लोग खेती, मजदूरी तथा जंगल से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हैं। शेर की मौजूदगी और उसके भय के कारण ग्रामीणों का खेतों में काम करने जाना, मजदूरी करना, लकड़ी चुनना तथा आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार भय के कारण उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग
ज्ञापन में ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि शेर को तत्काल पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान अथवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन और रोजमर्रा के कार्य कर सकें।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई कर जन-धन एवं मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण पर जोर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले में लंबित गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, साइबर फ्रॉड, फरार आरोपियों एवं वारंटियों सहित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।एसपी ने त्रिवार्षिक तुलनात्मक अपराध आंकड़ों के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं माइनर एक्ट की समीक्षा की। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट तथा महिला संबंधी अपराधों के लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिएधारा 363 भादवि एवं धारा 137(2) बीएनएस के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की हरसंभव प्रयास कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिग के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल टीम गठित कर संबंधित स्थान पर भेजी जाएमहिला संबंधी अपराधों और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना पूर्ण करने और समय पर चालान पेश करने के साथ महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।गंभीर अपराध, साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। जिले से बाहर रह रहे फरार आरोपियों और वारंटियों की पतासाजी कर पुलिस टीमें गठित कर संबंधित स्थानों पर भेजने तथा अधिक से अधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गयाएसपी ने सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों एवं जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।बैठक में सीसीटीएनएस के अंतर्गत ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-एफआईआर, ई-चालान एवं ई-समंस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं सीसीटीएनएस प्रभारी से डिजिटल कार्यवाही के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। ई-जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर के पंजीयन को भी प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गयाएसपी ने सीसीटीएनएस में डाटा एंट्री की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि छोटी-छोटी गलतियों को सुधारात्मक दृष्टिकोण से ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में त्रुटियों की संभावना कम हो। सभी प्रकार की आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण कर समय पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गएपुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए टैब के माध्यम से विवेचकों को विवेचना, नक्शा मौका एवं अन्य डिजिटल कार्यवाही करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई। विवेचकों को टैब के माध्यम से केस डायरी लेखन, घटनास्थल का नक्शा, अपराध से संबंधित फोटो, वीडियो एवं दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गएबढ़ते साइबर अपराधों और गोल्डन ऑवर में तत्काल पुलिस रिस्पांस की आवश्यकता को देखते हुए सभी थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।एसपी ने गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की पतासाजी कर उन्हें संबंधित व्यक्तियों को वापस दिलाने के निर्देश दिए।बैठक में पिछले छह माह में प्राप्त शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की संख्या तथा उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछले छह माह में घटित गंभीर अपराधों और उनके निराकरण की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    2
    अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण पर जोर
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले में लंबित गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, साइबर फ्रॉड, फरार आरोपियों एवं वारंटियों सहित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।एसपी ने त्रिवार्षिक तुलनात्मक अपराध आंकड़ों के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं माइनर एक्ट की समीक्षा की। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट तथा महिला संबंधी अपराधों के लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिएधारा 363 भादवि एवं धारा 137(2) बीएनएस के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की हरसंभव प्रयास कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिग के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल टीम गठित कर संबंधित स्थान पर भेजी जाएमहिला संबंधी अपराधों और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना पूर्ण करने और समय पर चालान पेश करने के साथ महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।गंभीर अपराध, साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। जिले से बाहर रह रहे फरार आरोपियों और वारंटियों की पतासाजी कर पुलिस टीमें गठित कर संबंधित स्थानों पर भेजने तथा अधिक से अधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गयाएसपी ने सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों एवं जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।बैठक में सीसीटीएनएस के अंतर्गत ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-एफआईआर, ई-चालान एवं ई-समंस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं सीसीटीएनएस प्रभारी से डिजिटल कार्यवाही के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। ई-जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर के पंजीयन को भी प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गयाएसपी ने सीसीटीएनएस में डाटा एंट्री की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि छोटी-छोटी गलतियों को सुधारात्मक दृष्टिकोण से ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में त्रुटियों की संभावना कम हो। सभी प्रकार की आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण कर समय पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गएपुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए टैब के माध्यम से विवेचकों को विवेचना, नक्शा मौका एवं अन्य डिजिटल कार्यवाही करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई। विवेचकों को टैब के माध्यम से केस डायरी लेखन, घटनास्थल का नक्शा, अपराध से संबंधित फोटो, वीडियो एवं दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गएबढ़ते साइबर अपराधों और गोल्डन ऑवर में तत्काल पुलिस रिस्पांस की आवश्यकता को देखते हुए सभी थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।एसपी ने गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की पतासाजी कर उन्हें संबंधित व्यक्तियों को वापस दिलाने के निर्देश दिए।बैठक में पिछले छह माह में प्राप्त शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की संख्या तथा उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछले छह माह में घटित गंभीर अपराधों और उनके निराकरण की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_Vikram Singh thakur
    Vikram Singh thakur
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.