logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनगंज के कालपीर पंचायत में 84 घंटे का भव्य हरिनाम संकीर्तन हुआ शुरू

2 hrs ago
user_Md Abu Farhan
Md Abu Farhan
Bahadurganj, Kishanganj•
2 hrs ago

किशनगंज के कालपीर पंचायत में 84 घंटे का भव्य हरिनाम संकीर्तन हुआ शुरू

More news from Kishanganj and nearby areas
  • Post by Md Abu Farhan
    2
    Post by Md Abu Farhan
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    Bahadurganj, Kishanganj•
    2 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल से आ रही 1782 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1782 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में तस्करी के लिए शराब लायी जा रही है।इसी सूचना के सत्यापन हेतु थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में धनपुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब को थाना लाकर गिनती की गई, जिसमें कुल 1782 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जब्त शराब ग्रीन लेबल ब्रांड की है। पुलिस ने ट्रक (पंजीयन संख्या WB-76A-9484) को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक विपलब चटर्जी, पिता बबलू चटर्जी, साकिन—रामचंद्रपुर बचामाड़ी, थाना—ओल्ड मालदा, जिला—मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
    3
    पश्चिम बंगाल से आ रही 1782 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1782 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में तस्करी के लिए शराब लायी जा रही है।इसी सूचना के सत्यापन हेतु थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में धनपुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब को थाना लाकर गिनती की गई, जिसमें कुल 1782 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जब्त शराब ग्रीन लेबल ब्रांड की है।
पुलिस ने ट्रक (पंजीयन संख्या WB-76A-9484) को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक विपलब चटर्जी, पिता बबलू चटर्जी, साकिन—रामचंद्रपुर बचामाड़ी, थाना—ओल्ड मालदा, जिला—मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Laddu king
    1
    Post by Laddu king
    user_Laddu king
    Laddu king
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • कस्बा के बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाबा अंबिका नाथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा निकाली गई कलश यात्रा। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 10 स्थित बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर भोला मंदिर, लीची बागान होते हुए नौलखा भगवती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कोशी नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा कांलेज चौक, रानी सती चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। वहीं मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    कस्बा के बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाबा अंबिका नाथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा निकाली गई कलश यात्रा।
रामनवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 10 स्थित बेगमबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर भोला मंदिर, लीची बागान होते हुए नौलखा भगवती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कोशी नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा कांलेज चौक, रानी सती चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। वहीं मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा अम्बिका नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Garib aadami
    1
    Garib aadami
    user_MOHAMMAD SADDAM Bijli
    MOHAMMAD SADDAM Bijli
    Artist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    17 hrs ago
  • रामनवमी पर जोगबनी में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजा शहर जोगबनी/अररिया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। शाम करीब पाँच बजे स्थानीय पीपलेश्वर चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में हर ओर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की सड़कों को भगवा झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहा था। शोभायात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के चेहरों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम झलक रहा था। खासकर युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमती और श्रीराम के गुणगान में लीन नजर आईं। इस भव्य आयोजन की सबसे आकर्षक झलकियां रहीं रामायण आधारित जीवंत प्रस्तुतियां। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से सजीव कर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर जोगबनी के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, रितेश वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। शोभायात्रा के समापन के साथ ही पूरा जोगबनी शहर भक्ति रस में डूबा नजर आया। देर रात तक “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
    1
    रामनवमी पर जोगबनी में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजा शहर
जोगबनी/अररिया
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।
शाम करीब पाँच बजे स्थानीय पीपलेश्वर चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में हर ओर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की सड़कों को भगवा झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहा था।
शोभायात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के चेहरों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम झलक रहा था। खासकर युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमती और श्रीराम के गुणगान में लीन नजर आईं।
इस भव्य आयोजन की सबसे आकर्षक झलकियां रहीं रामायण आधारित जीवंत प्रस्तुतियां। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से सजीव कर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर जोगबनी के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, रितेश वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
शोभायात्रा के समापन के साथ ही पूरा जोगबनी शहर भक्ति रस में डूबा नजर आया। देर रात तक “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    1 hr ago
  • Post by Laddu king
    1
    Post by Laddu king
    user_Laddu king
    Laddu king
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.