Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bharat Nagar Chowk Ludhiana News Today uctyhgdrfujhvhhuhhh gggddykjvseyu yvbkiyfb unvfyijvttuinbcss
Raj Malhotra
Bharat Nagar Chowk Ludhiana News Today uctyhgdrfujhvhhuhhh gggddykjvseyu yvbkiyfb unvfyijvttuinbcss
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।1
- बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।1
- मानवी प्रकरण में बर्खास्त डॉक्टर को संरक्षण का आरोप तीन दिन में बर्खास्तगी पलटी, नंदराज अस्पताल के मानकों पर भी सवाल बांदा। पांच वर्षीय मानवी के पैर काटे जाने के मामले में अब सवाल सिर्फ इलाज की कथित लापरवाही का नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद बदले फैसले का भी है। पड़ुई निवासी अनिल कुमार ने डीएम को पत्र देकर डॉ. विनीत कुमार सिंह की बर्खास्तगी और महज तीन दिन बाद उसे निरस्त किए जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 2 अप्रैल की स्वतंत्र जांच में डॉ. विनीत सिंह की कथित लापरवाही सामने आने के बाद 13 अप्रैल को बर्खास्तगी हुई, लेकिन 16 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व आंतरिक समिति की रिपोर्ट का हवाला देकर आदेश वापस ले लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की हड़ताल और तालाबंदी के दबाव में यह फैसला बदला गया।सरकारी सेवा के साथ नंदराज अस्पताल संचालित करने और अस्पताल में आवश्यक मानक व फायर एनओसी न होने का आरोप भी लगाया गया है।मामला गंभीर है—एक जांच में लापरवाही के सवाल, दूसरी में क्लीन चिट और फिर तीन दिन में बर्खास्तगी खत्म। आखिर जवाबदेही तय करने वाली व्यवस्था में इतना बड़ा यू-टर्न किस आधार पर आया? शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- बांदा मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन) द्वारा जनपद बांदा में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय, बांदा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त जी ने गुलाबचंद कुशवाहा का किया सम्मान *मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार जी ने कहा -* "गुलाबचंद कुशवाहा जी जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनपद में 5000 पौधे लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प शक्ति हो तो सब संभव है। यह कार्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।" *पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने अपील करते हुए कहा -* "पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही भविष्य है। भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। हम मण्डलायुक्त महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारे पौधारोपण कार्यक्रम का सम्मान किया आओ, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।"4
- यह वीडियो मेरे सभी भाइयों के लिए छोटे या बड़े भाइयों के लिए हैं agar yah video pasand aaya to koi bhi apni family member ya Bhai Ko Kisi Ko FIR share kar sakta aur follow kar lo aur ISI tarah ki video ke liye follow me aage bhi ISI tarah ke video milenge aap hi ka support banaa rahega to main video banane mere upar energy rahegi Jahan Maine kuchh Sahi Kiyaअगर मैंने कुछ गलत कह दिया हो कमेंट में बता सकते हैं1
- कांग्रेस ने बांदा में किया शक्ति प्रदर्शन जांगिड़ ने भाजपा को घेरा कांग्रेस ने बांदा में किया शक्ति प्रदर्शन जांगिड़ ने भाजपा को घेरा बांदा उत्तर प्रदेश पहुंचने पर फूल माला पहनकर भव्य स्वागत कर संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की मजबूती के लिए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने कहा कि 2027 चुनाव में बहुत कम समय है प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर अपनी सक्रियता बनाकर रखें भाजपा सरकार को आने हाथों लेते हुए जिस कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा ऐसी विरासत हमारे पास है जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया अंग्रेजो की जासूसी करते रहे यह क्या हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे यह स्वयं देशद्रोही हैं साथी कांग्रेस जनों ने आवाहन करते हुए कहा जहां भाजपा की सरकार है दलित उत्पीड़न महिलाओं के साथ बलात्कार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में लिफ्ट है कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है और सरकार बनाएगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज्य दीक्षित ने संगठन सृजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की मजबूती के लिए 2025 से निरंतर काम किया जा रहा है भूत से लेकर जिले तक संगठन मजबूत स्थिति में है उन्होंने कहा जमीनी कार्यकर्ता को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाए कांग्रेस का यह संगठन उसको जीतने के लिए काम करेगा1
- हमीरपुर :प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। *विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो* प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। *खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक* कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। *सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर* प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। *पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश* प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। *थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश* कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश* बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा० विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत, मा० विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।3
- आज सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा"के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों सहित बांदा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया,जो समस्याएं बिंदुवार निम्नलिखित हैं। 1,महोदय जनपद बांदा के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजमार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं,राहगीरों को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है, तत्काल प्रभाव से रोड़ो को दुरुस्त कराया जाए 2,जिला चिकित्सालय बांदा और रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा के चिकित्सकों द्वारा अपने प्राइवेट चिकित्सालय संचालित किये जा रहे हैं,जिसके कारण मरीजों सही इलाज ना कर अपने चहेते अस्पताल में ईलाज कर मरीजों का शोषण किया जा रहा है और कुछ अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारी कई वर्षों से जमा हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से अन्य जनपद में स्थानांतरण किया जाए 3,बांदा तिन्दवारी मार्ग पर सेन्ट मेरी स्कूलू के मेन रोड में अवैध तरीके से स्कूल बसों और छात्रों की गाड़ियां पार्किंग की जा रही है मेन रोड होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। स्कूल के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी पार्किंग बाहर बनाई गई है जिसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए 4,बरसात के मौसम में विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में बिजली कटौती की जा रही है गर्मी और उमस से बीमारिया फैल रही हैं लोग परेशान है। निर्वाध विद्युत आपूर्ति को व्यवस्था करायी जाय 5,मण्डी समिति तिंदवारी रोड में सड़क के दोनों तरफ फुटकर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगाने से मेन रोड अवरूद्ध होता है और आए दिन घटना दुर्घटना होती हैं,बड़ी घटना कभी भी हो सकती है,इसके लिए मंडी परिसर में नये चबूतरे और टीन शेड बनाये जायें 6शहर में जितनी भी सरकारी शराब की दुकानें है उन दुकानों के अगल बगल जमावड़ा लगाकर शराब पी जाती जिससे प्लास्टिक का कचरा कांच की बोतलें इकट्ठा होती है और वहां से निकालने वाली महिलाओं बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शराब ठेके के बाहर शराब पीने वालों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाना जनहित में उचित है।4