logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा उप-जिले के कोलखंडा गांव में स्वर्गीय तुलसी देवी परमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच भेरूलाल परमार की धर्मपत्नी, के करियावर, पगड़ी दस्तूर एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद, आसपुर के पूर्व विधायक, डूंगरपुर के पूर्व जिला प्रमुख तथा वागड़ के विकास पुरुष एवं संत सुरमलदास जी के भक्त ताराचंद भगोरा ने समाज को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में धर्म, जाति, संप्रदाय, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कृति तथा राजनीतिक मूल्यों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं तथा शिक्षित बेरोजगारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में समाज को शिक्षा, संस्कार, भाईचारे और संगठन की शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने देश की आजादी से लेकर अब तक समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भगोरा ने कहा कि समाज की जाजम पर बैठकर भक्ति, शिक्षा और संस्कारों के मार्ग को अपनाने से ही समाज नई दिशा प्राप्त करेगा तथा आने वाली पीढ़ियां देश और दुनिया में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित करेंगी। उन्होंने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाने पर भी बल दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार, जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, बसंतलाल रावत, दीनबंधु परमार सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, मेट, कोतवाल, गमेती, मातृशक्ति, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी ने स्वर्गीय तुलसी देवी परमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीहरि के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

3 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा उप-जिले के कोलखंडा गांव में स्वर्गीय तुलसी देवी परमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच भेरूलाल परमार की धर्मपत्नी, के करियावर, पगड़ी दस्तूर एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद, आसपुर के पूर्व विधायक, डूंगरपुर के पूर्व जिला प्रमुख तथा वागड़ के विकास पुरुष एवं संत सुरमलदास जी के भक्त ताराचंद भगोरा ने समाज को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में धर्म, जाति, संप्रदाय, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कृति तथा राजनीतिक मूल्यों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं तथा शिक्षित बेरोजगारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में समाज को शिक्षा, संस्कार, भाईचारे और संगठन की शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने देश की आजादी से लेकर अब तक समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भगोरा ने कहा कि समाज की जाजम पर बैठकर भक्ति, शिक्षा और संस्कारों के मार्ग को अपनाने से ही समाज नई दिशा प्राप्त करेगा तथा आने वाली पीढ़ियां देश और दुनिया में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित करेंगी। उन्होंने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाने पर भी बल दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार, जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, बसंतलाल रावत, दीनबंधु परमार सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, मेट, कोतवाल, गमेती, मातृशक्ति, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी ने स्वर्गीय तुलसी देवी परमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीहरि के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाडली गुजरेश्वर मंडल पंचायत विकासनगर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, वहीं 10 पात्र लोगों को मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत कर तत्काल लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सरपंच सुनील डेंडोर द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की। शिविर के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों के आवेदन स्वीकार किए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। अतिथियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सरलता से पहुंचाना है, जिसके लिए ऐसे शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू, बूथ अध्यक्ष बंसीलाल, एसडीएम, तहसीलदार, शिविर प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
    1
    पाडली गुजरेश्वर मंडल पंचायत विकासनगर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, वहीं 10 पात्र लोगों को मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत कर तत्काल लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सरपंच सुनील डेंडोर द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों के आवेदन स्वीकार किए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। अतिथियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सरलता से पहुंचाना है, जिसके लिए ऐसे शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू, बूथ अध्यक्ष बंसीलाल, एसडीएम, तहसीलदार, शिविर प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सीमलवाड़ा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड सीमलवाड़ा की ओर से प्रधानाध्यापक एवं पीईईओ मनाकादेव प्रवीण जैन के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेढ़ीया फला के प्रधानाध्यापक प्रवीण जैन 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के विभाग संगठन मंत्री स्वयं प्रवीण जैन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन की ओर से प्रवीण जैन को अभिनंदन पत्र भेंट कर, माल्यार्पण, उपरणा, शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रवीण जैन ने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से किया गया कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता और उसका सकारात्मक फल निश्चित रूप से मिलता है। उन्होंने अपनी सेवा यात्रा और शिक्षक व विद्यार्थी हितों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से संगठन की मजबूती और शिक्षा हित में काम करने का आह्वान किया। स्वागत भाषण में खंड अध्यक्ष कल्पेश मेहता ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा ने संगठन के वरिष्ठ स्तंभों जगदीश चंद्र पंड्या, लक्ष्मीलाल जैन, महेश चौबीसा एवं छत्तर सिंह लबाना के योगदान को याद करते हुए प्रवीण जैन की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अतिथि एसीबीईओ द्वितीय धनपाल भोई, संभाग उपाध्यक्ष बलवंत बामणिया, रमनलाल पाटीदार, दोवड़ा खंड अध्यक्ष नागेंद्र मीणा, जिला संगठन मंत्री दिलीप सिंह चौहान, पंकज पंड्या, दत्तेश मेहता और पियुष जैन सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे और उनके सुखद जीवन की कामना की। समारोह का संचालन मंत्री सुरेश पाटीदार ने किया और आभार जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाटीदार ने जताया। इस अवसर पर माया पाटीदार, रमेशचंद्र लबाना, ललित लबाना, मुकेश कोठारी, नानूराम कटारा, मोहन डामोर, डायालाल कलाल, दिनेश भोई, कालूराम रोत और अक्षय डामोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    सीमलवाड़ा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड सीमलवाड़ा की ओर से प्रधानाध्यापक एवं पीईईओ मनाकादेव प्रवीण जैन के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेढ़ीया फला के प्रधानाध्यापक प्रवीण जैन 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के विभाग संगठन मंत्री स्वयं प्रवीण जैन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन की ओर से प्रवीण जैन को अभिनंदन पत्र भेंट कर, माल्यार्पण, उपरणा, शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रवीण जैन ने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से किया गया कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता और उसका सकारात्मक फल निश्चित रूप से मिलता है। उन्होंने अपनी सेवा यात्रा और शिक्षक व विद्यार्थी हितों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से संगठन की मजबूती और शिक्षा हित में काम करने का आह्वान किया। स्वागत भाषण में खंड अध्यक्ष कल्पेश मेहता ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा ने संगठन के वरिष्ठ स्तंभों जगदीश चंद्र पंड्या, लक्ष्मीलाल जैन, महेश चौबीसा एवं छत्तर सिंह लबाना के योगदान को याद करते हुए प्रवीण जैन की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अतिथि एसीबीईओ द्वितीय धनपाल भोई, संभाग उपाध्यक्ष बलवंत बामणिया, रमनलाल पाटीदार, दोवड़ा खंड अध्यक्ष नागेंद्र मीणा, जिला संगठन मंत्री दिलीप सिंह चौहान, पंकज पंड्या, दत्तेश मेहता और पियुष जैन सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे और उनके सुखद जीवन की कामना की। समारोह का संचालन मंत्री सुरेश पाटीदार ने किया और आभार जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाटीदार ने जताया। इस अवसर पर माया पाटीदार, रमेशचंद्र लबाना, ललित लबाना, मुकेश कोठारी, नानूराम कटारा, मोहन डामोर, डायालाल कलाल, दिनेश भोई, कालूराम रोत और अक्षय डामोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • डूंगरपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी शराब तस्कर शैलेष कोठारी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी के कई मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ दोनों राज्यों में कुल 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2021 में रामसागड़ा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी शराब तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता आ रहा था। पुलिस जांच के अनुसार, 5 मार्च 2021 को रामसागड़ा थाना पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक गुजरात नंबर की पिकअप से 164 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की थी, जिसमें 142 कार्टन व्हाइट लेसिवोदका और 22 कार्टन रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय दो आरोपियों और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन गिरोह का मुख्य सूत्रधार शैलेष फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज शराब तस्करी के मामलों में भी वांछित है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उदयपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके शराब तस्करी नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
    1
    डूंगरपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी शराब तस्कर शैलेष कोठारी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी के कई मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ दोनों राज्यों में कुल 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2021 में रामसागड़ा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी शराब तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता आ रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार, 5 मार्च 2021 को रामसागड़ा थाना पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक गुजरात नंबर की पिकअप से 164 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की थी, जिसमें 142 कार्टन व्हाइट लेसिवोदका और 22 कार्टन रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय दो आरोपियों और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन गिरोह का मुख्य सूत्रधार शैलेष फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज शराब तस्करी के मामलों में भी वांछित है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उदयपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके शराब तस्करी नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा काफी नहीं है। लाखों विद्यार्थियों की सालों की मेहनत पर पानी फेरने वाले पूरे पेपर लीक नेटवर्क और कोचिंग माफिया की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा इसमें शामिल बड़े लोगों को कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा अधिवेशन से लौटे सांसद रोत ने अपने दौरे पर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें किसी राजनीतिक दल या भारत सरकार ने नहीं भेजा था, बल्कि संयुक्त राष्ट्र से व्यक्तिगत निमंत्रण मिला था। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने भारत के आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के अधिकारों व समस्याओं को मजबूती से रखा। वहीं समान नागरिक संहिता (UCC) और डी-लिस्टिंग के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुख्य विषयों से ध्यान भटकाकर अलग सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं वाले आदिवासी समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद रोत ने उदयपुर संभाग में अधिकारियों के तबादलों पर नाराजगी जताई और कहा कि अनुभवी अधिकारियों को हटाकर पद खाली छोड़ने से आम जनता बिजली, पानी और आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान हो रही है। बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में भारत आदिवासी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहाँ सांसद ने संसद से लेकर सड़क तक जनहित और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    1
    बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा काफी नहीं है। लाखों विद्यार्थियों की सालों की मेहनत पर पानी फेरने वाले पूरे पेपर लीक नेटवर्क और कोचिंग माफिया की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा इसमें शामिल बड़े लोगों को कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा अधिवेशन से लौटे सांसद रोत ने अपने दौरे पर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें किसी राजनीतिक दल या भारत सरकार ने नहीं भेजा था, बल्कि संयुक्त राष्ट्र से व्यक्तिगत निमंत्रण मिला था। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने भारत के आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के अधिकारों व समस्याओं को मजबूती से रखा। वहीं समान नागरिक संहिता (UCC) और डी-लिस्टिंग के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुख्य विषयों से ध्यान भटकाकर अलग सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं वाले आदिवासी समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद रोत ने उदयपुर संभाग में अधिकारियों के तबादलों पर नाराजगी जताई और कहा कि अनुभवी अधिकारियों को हटाकर पद खाली छोड़ने से आम जनता बिजली, पानी और आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान हो रही है। बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में भारत आदिवासी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहाँ सांसद ने संसद से लेकर सड़क तक जनहित और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भारत आदिवासी पार्टी के युवा और लोकप्रिय सांसद भाई राजकुमार जी रोत का संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व कर वापस डूंगरपुर जिला मुख्यालय पधारने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा 'स्वागत जोहार' किया गया। इस अवसर पर आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों के बीच गहन विचार-विमर्श एवं चर्चा की गई।
    1
    भारत आदिवासी पार्टी के युवा और लोकप्रिय सांसद भाई राजकुमार जी रोत का संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व कर वापस डूंगरपुर जिला मुख्यालय पधारने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा 'स्वागत जोहार' किया गया।

इस अवसर पर आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों के बीच गहन विचार-विमर्श एवं चर्चा की गई।
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर में पुलिस की जिला विशेष टीम और रामसागडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी शैलेश कोठारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त राजस्थान के साथ-साथ गुजरात राज्य में भी शराब तस्करी के मामलों में लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ शराब तस्करी के कुल 18 मामले दर्ज हैं। डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह तथा सीमलवाडा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में रामसागडा थानाधिकारी कैलाश पचारिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त गुजरात के आनंद जिले के भालेज थाना, साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर A डिवीजन थाना, दाहोद जिले के पीपलोद थाना, महीसागर जिले के बाकोर थाना और अहमदाबाद जिले के कणभा पुलिस थाने में दर्ज मामलों में भी वांछित था।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर में पुलिस की जिला विशेष टीम और रामसागडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी शैलेश कोठारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त राजस्थान के साथ-साथ गुजरात राज्य में भी शराब तस्करी के मामलों में लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ शराब तस्करी के कुल 18 मामले दर्ज हैं।

डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह तथा सीमलवाडा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में रामसागडा थानाधिकारी कैलाश पचारिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त गुजरात के आनंद जिले के भालेज थाना, साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर A डिवीजन थाना, दाहोद जिले के पीपलोद थाना, महीसागर जिले के बाकोर थाना और अहमदाबाद जिले के कणभा पुलिस थाने में दर्ज मामलों में भी वांछित था।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 'नई शिक्षा, नई दिशा' की बात करते हुए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी के बारे में जानने का आग्रह किया गया है। इस संदेश में शिक्षामंत्री के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई है।
    1
    'नई शिक्षा, नई दिशा' की बात करते हुए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी के बारे में जानने का आग्रह किया गया है। इस संदेश में शिक्षामंत्री के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चौरासी विधानसभा क्षेत्र के धबोला और आसपास के इलाकों में जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे फिर से खिल उठे हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई इस अच्छी बारिश की बदौलत खेतों में बोई गई मक्का और सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलों के बीज अब तेजी से अंकुरित होने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक सूखे और बारिश की कमी से चिंतित किसान अब खेतों में फैलती हरियाली और तेजी से निकलती नई पौध देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मौसम सुहावना होते ही क्षेत्र के कई गांवों में खेती-किसानी के कामों में तेजी आ गई है। किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में उतरकर धान की रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। बारिश का असर केवल फसलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं ठंडी हवाओं और रुक-रुककर हो रही बारिश से पूरा वातावरण खुशनुमा बन गया है। धान की रोपाई के साथ खेतों में किसानों की बढ़ती चहल-पहल इस बात का संकेत है कि इस बार मानसून ने खेती को नई ऊर्जा प्रदान की है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर इसी प्रकार बारिश होती रही तो खरीफ फसलों का उत्पादन काफी बेहतर रहेगा। फिलहाल किसान आगामी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि फसलें अच्छी बढ़त बनाकर भरपूर पैदावार दे सकें।
    1
    चौरासी विधानसभा क्षेत्र के धबोला और आसपास के इलाकों में जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे फिर से खिल उठे हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई इस अच्छी बारिश की बदौलत खेतों में बोई गई मक्का और सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलों के बीज अब तेजी से अंकुरित होने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक सूखे और बारिश की कमी से चिंतित किसान अब खेतों में फैलती हरियाली और तेजी से निकलती नई पौध देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मौसम सुहावना होते ही क्षेत्र के कई गांवों में खेती-किसानी के कामों में तेजी आ गई है। किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में उतरकर धान की रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। बारिश का असर केवल फसलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं ठंडी हवाओं और रुक-रुककर हो रही बारिश से पूरा वातावरण खुशनुमा बन गया है।

धान की रोपाई के साथ खेतों में किसानों की बढ़ती चहल-पहल इस बात का संकेत है कि इस बार मानसून ने खेती को नई ऊर्जा प्रदान की है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर इसी प्रकार बारिश होती रही तो खरीफ फसलों का उत्पादन काफी बेहतर रहेगा। फिलहाल किसान आगामी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि फसलें अच्छी बढ़त बनाकर भरपूर पैदावार दे सकें।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने शराब तस्करी के मामलों में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेष कोठारी (36) को उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है। डूंगरपुर की श्रीमाल नर्सरी कॉलोनी के निवासी शैलेष के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी से जुड़े कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से राजस्थान के थाना बिछीवाड़ा, आबकारी थाना सागवाड़ा और थाना रामसागड़ा में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि शेष 16 मामले गुजरात राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 5 मार्च 2021 को थाना रामसागड़ा पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन (जीजे-10-टीवी-1803) से 164 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की थी, जिसमें 142 कार्टून व्हाइट लेस वोदका और 22 कार्टून रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय पुलिस ने मौके से मोहित पुरोहित और मुकेश कड़वासरा को गिरफ्तार किया था और बाद में वाहन मालिक मन्सुरी जानू भाई पटेल को पकड़ा था। हालांकि, इस प्रकरण संख्या 54/2021 का मुख्य आरोपी शैलेष कोठारी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मनीष कुमार के निर्देश, एएसपी खीवसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया और डीएसटी प्रभारी मोहनपाल सिंह की टीम गठित की गई थी। साइबर सेल और डीएसटी की निगरानी के बाद आरोपी को उदयपुर से पकड़ा गया। गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण के थानों के छह मामलों में भी वांछित इस आरोपी से पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    1
    डूंगरपुर जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने शराब तस्करी के मामलों में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेष कोठारी (36) को उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है। डूंगरपुर की श्रीमाल नर्सरी कॉलोनी के निवासी शैलेष के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी से जुड़े कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से राजस्थान के थाना बिछीवाड़ा, आबकारी थाना सागवाड़ा और थाना रामसागड़ा में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि शेष 16 मामले गुजरात राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 5 मार्च 2021 को थाना रामसागड़ा पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन (जीजे-10-टीवी-1803) से 164 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की थी, जिसमें 142 कार्टून व्हाइट लेस वोदका और 22 कार्टून रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय पुलिस ने मौके से मोहित पुरोहित और मुकेश कड़वासरा को गिरफ्तार किया था और बाद में वाहन मालिक मन्सुरी जानू भाई पटेल को पकड़ा था। हालांकि, इस प्रकरण संख्या 54/2021 का मुख्य आरोपी शैलेष कोठारी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।

वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मनीष कुमार के निर्देश, एएसपी खीवसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया और डीएसटी प्रभारी मोहनपाल सिंह की टीम गठित की गई थी। साइबर सेल और डीएसटी की निगरानी के बाद आरोपी को उदयपुर से पकड़ा गया। गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण के थानों के छह मामलों में भी वांछित इस आरोपी से पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.