logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा दामाद, दो वाहनों में लगाई आग, धमकी भरा पत्र छोड़कर हुआ फरार झालावाड़। झालरापाटन की एन क्लेव कॉलोनी में शनिवार रात एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दामाद कथित तौर पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था और वाहनों में आग लगाने के बाद मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपी दामाद मध्यप्रदेश का रहने वाला है। शनिवार रात वह पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े दो वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान परिवार की छोटी बेटी की नजर आग लगने की घटना पर पड़ गई। उसने जल्द अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया वाहनों में आग लगाने के बाद आरोपी मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया। पत्र में कथित तौर पर लिखा है- ‘अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा। पीछे मत हटना, खेल में और भी मजा आने वाला है।’ धमकी भरे इस संदेश के सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है। आग बढ़ती तो आसपास के घर भी आ सकते थे चपेट में आरोपी की सास अलका गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद रात के समय पेट्रोल की बोतल लेकर आया और घर में खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। छोटी बेटी ने आग लगते हुए देखा तो परिवार को सूचना दी। अलका गुप्ता ने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और आग ज्यादा बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार पूरी तरह से डर गया है और पूरी रात खौफ के साए में रही। दामाद ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को पता नहीं है। यह वजह दामाद ही बता सकता है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश घटना की सूचना के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरे पत्र, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच के बाद ही आगजनी की वारदात के पीछे का वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है।

2 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा दामाद, दो वाहनों में लगाई आग, धमकी भरा पत्र छोड़कर हुआ फरार झालावाड़। झालरापाटन की एन क्लेव कॉलोनी में शनिवार रात एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दामाद कथित तौर पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था और वाहनों में आग लगाने के बाद मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपी दामाद मध्यप्रदेश का रहने वाला है। शनिवार रात वह पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े दो वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान परिवार की छोटी बेटी की नजर आग लगने की घटना पर पड़ गई। उसने जल्द अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया वाहनों में आग लगाने के बाद आरोपी मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया। पत्र में कथित तौर पर लिखा है- ‘अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा। पीछे मत हटना, खेल में और भी मजा आने वाला है।’ धमकी भरे इस संदेश के सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है। आग बढ़ती तो आसपास के घर भी आ सकते थे चपेट में आरोपी की सास अलका गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद रात के समय पेट्रोल की बोतल लेकर आया और घर में खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। छोटी बेटी ने आग लगते हुए देखा तो परिवार को सूचना दी। अलका गुप्ता ने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और आग ज्यादा बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार पूरी तरह से डर गया है और पूरी रात खौफ के साए में रही। दामाद ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को पता नहीं है। यह वजह दामाद ही बता सकता है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश घटना की सूचना के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरे पत्र, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच के बाद ही आगजनी की वारदात के पीछे का वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ABVP का उग्र प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर झालावाड़ में जलाए टायर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन झालावाड़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ABVP ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार दोपहर झालावाड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा हुए सैकड़ों ABVP कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए। *क्या हैं ABVP की 5 प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं 2. विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू हो 3. रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां हों 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति हो 5. प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित हो *ABVP ने क्या कहा* प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि "छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बड़ा मंच है। लंबे समय से चुनाव न होने से छात्रों में भारी असंतोष है।"उन्होंने सरकार से छात्रहित से जुड़ी मांगों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की। मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री *श्री प्रेमचंद बैरवा* के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक रूप दिया जाएगा। परिषद् ने दोहराया कि वह छात्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। `#Jhalawar #ABVP #StudentUnionElection #RajasthanNews #HigherEducation #Protest`
    1
    ABVP का उग्र प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर झालावाड़ में जलाए टायर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
झालावाड़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ABVP ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार दोपहर झालावाड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। 
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा हुए सैकड़ों ABVP कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए।
*क्या हैं ABVP की 5 प्रमुख मांगें
1.  छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं
2.  विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू हो
3.  रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां हों
4.  राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति हो
5.  प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित हो
*ABVP ने क्या कहा*
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि "छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बड़ा मंच है। लंबे समय से चुनाव न होने से छात्रों में भारी असंतोष है।"उन्होंने सरकार से छात्रहित से जुड़ी मांगों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की।
मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 
प्रदर्शन के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री *श्री प्रेमचंद बैरवा* के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक रूप दिया जाएगा। परिषद् ने दोहराया कि वह छात्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
`#Jhalawar #ABVP #StudentUnionElection #RajasthanNews #HigherEducation #Protest`
    user_Lok samachar news
    Lok samachar news
    Classified ads newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ ​झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। ​कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
    1
    झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ
​झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया।
​कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।
    1
    सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज
आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 नलखेड़ा में आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लगा लंबा ट्रैफिक | रविवार को उमड़ी भारी भीड़ सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही दोपहर करीब 1 बजे के आसपास नलखेड़ा की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों में काफी लंबा ट्रैफिक नजर आ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नलखेड़ा पहुंचे। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कितनी बड़ी संख्या पहुंची है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। यह तस्वीरें नलखेड़ा में आज रविवार की हैं, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के साथ मंदिर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
    1
    🚨 नलखेड़ा में आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लगा लंबा ट्रैफिक | रविवार को उमड़ी भारी भीड़
सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही दोपहर करीब 1 बजे के आसपास नलखेड़ा की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों में काफी लंबा ट्रैफिक नजर आ रहा है।
दूर-दूर से श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नलखेड़ा पहुंचे। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कितनी बड़ी संख्या पहुंची है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है।
यह तस्वीरें नलखेड़ा में आज रविवार की हैं, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के साथ मंदिर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।
    1
    सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत
सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚩 सुसनेर से ओंकारेश्वर रवाना हुई 22वीं बोल बम कावड़ यात्रा | 50 कावड़िए तय करेंगे 300 KM पैदल सफर | सावन के पावन रविवार को मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से 22वीं बोल बम कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई। रिमझिम बारिश के बीच करीब 50 कावड़िए 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। देखिए सुसनेर से हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी। 🙏🚩 📍 स्थान: सुसनेर 🕉️ गंतव्य: ओंकारेश्वर 🚶 कावड़िए: लगभग 50 📏 पैदल यात्रा: लगभग 300 किलोमीटर ❤️ हर खबर, आपके साथ 📢 आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #सुसनेर #कावड़यात्रा #बोलबम #ओंकारेश्वर #सावन #हरहरमहादेव #महादेव #शिवभक्त #कावड़ #मध्यप्रदेश #Susner #Omkareshwar #BolBam #KanwarYatra #Mahadev #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate
    1
    🚩 सुसनेर से ओंकारेश्वर रवाना हुई 22वीं बोल बम कावड़ यात्रा | 50 कावड़िए तय करेंगे 300 KM पैदल सफर | 
सावन के पावन रविवार को मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से 22वीं बोल बम कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई। रिमझिम बारिश के बीच करीब 50 कावड़िए 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया।
देखिए सुसनेर से हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी। 🙏🚩
📍 स्थान: सुसनेर
🕉️ गंतव्य: ओंकारेश्वर
🚶 कावड़िए: लगभग 50
📏 पैदल यात्रा: लगभग 300 किलोमीटर
❤️ हर खबर, आपके साथ
📢 आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
#सुसनेर #कावड़यात्रा #बोलबम #ओंकारेश्वर #सावन #हरहरमहादेव #महादेव #शिवभक्त #कावड़ #मध्यप्रदेश #Susner #Omkareshwar #BolBam #KanwarYatra #Mahadev #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी गिरफ्तार, देसी 12 बोर बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद झालावाड़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट सहित 12 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस की टीम 8 अगस्त को गश्त कर रही थी। इस दौरान रेन बसेरा आम रोड के पास आदतन अपराधी सौदान कंजर संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी सौदान पुत्र अन्तरिया, जाति कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी डेरा नारायणपुरा थाना सदर झालावाड़, हाल निवासी रेन बसेरा झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। 12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट से जुड़े कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार और कारतूस कहां से आए तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश स्वामी सहित कांस्टेबल संदीप, मदन मोहन, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, गोविन्द और बृजलाल शामिल रहे।
    1
    कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी गिरफ्तार, देसी 12 बोर बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद

झालावाड़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट सहित 12 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस की टीम 8 अगस्त को गश्त कर रही थी। इस दौरान रेन बसेरा आम रोड के पास आदतन अपराधी सौदान कंजर संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस मिले।
पुलिस ने आरोपी सौदान पुत्र अन्तरिया, जाति कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी डेरा नारायणपुरा थाना सदर झालावाड़, हाल निवासी रेन बसेरा झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट से जुड़े कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार और कारतूस कहां से आए तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश स्वामी सहित कांस्टेबल संदीप, मदन मोहन, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, गोविन्द और बृजलाल शामिल रहे।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.