Shuru
Apke Nagar Ki App…
होटल राव में अज्ञात कारण से लगी आग जिसके कारण मची अफरा तफरी मथुरा जनपद के कोसीकलां के कोटवन बॉर्डर पर स्थित होटल राव में अज्ञात कारण से लगी आग जिसके कारण मच गई अफरा तफरी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Lokesh Garg
होटल राव में अज्ञात कारण से लगी आग जिसके कारण मची अफरा तफरी मथुरा जनपद के कोसीकलां के कोटवन बॉर्डर पर स्थित होटल राव में अज्ञात कारण से लगी आग जिसके कारण मच गई अफरा तफरी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के कोटवन बॉर्डर पर स्थित होटल राव में अज्ञात कारण से लगी आग जिसके कारण मच गई अफरा तफरी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- डीग के रीको औद्योगिक क्षेत्र में राज्य सरकार के निर्देशों के तहत एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को परखना था। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष और पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न विभागों के कार्यों और आपसी समन्वय का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग, सिविल डिफेंस, क्विक रिस्पांस टीम, मेडिकल टीम, नगर परिषद, एनसीसी और स्काउट गाइड सहित कई विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चिकित्सा विभाग द्वारा एंबुलेंस सेवाओं और ट्रॉमा व बर्न इमरजेंसी व्यवस्थाओं का भी सफल परीक्षण किया गया। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभ्यासों से कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते सुधारने में मदद मिलती है और भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। Jai Saini News Network के साथ जुड़े रहें, पाएं हर ताजा खबर सबसे पहले। 🔔 वीडियो को लाइक 👍, शेयर 📲 और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- *रीको औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न विभागों ने किया 'मॉक ड्रिल' का संयुक्त अभ्यास* डीग, 25 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में और किसी भी संभावित प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष और जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय का सघन जायजा लिया। *कमियों को पहचान कर दुरुस्त करने पर जोर* इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रिल राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के तहत अपनी तैयारियों को जांचने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाली किसी भी प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदा की स्थिति में प्रशासन की क्या तैयारी है, इसे परखने के लिए यह अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी व्यवस्थाओं की कमियों को पहचानने और उन्हें समय रहते दुरुस्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि भविष्य में डीग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इस प्रकार की मॉक ड्रिल्स नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि सभी संबंधित विभाग और हितधारक किसी भी आपात स्थिति के लिए हमेशा मुस्तैद रहें। *विभिन्न विभागों का रहा बेहतरीन समन्वय* इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस विभाग, सिविल डिफेंस, क्विक रिस्पांस टीम, मेडिकल टीम, नगर परिषद की टीम तथा डॉक्टर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग, एनसीसी और स्काउट गाइड के सदस्यों ने भी इस पूरी प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई। चिकित्सा विभाग द्वारा एंबुलेंस सेवाओं के साथ-साथ जिला चिकित्सालय में ट्रॉमा और बर्न से संबंधित आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी सजीव परीक्षण किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार जुगीता मीना डॉ जितेंद्र सिंह डॉक्टर भावना यादव गोपाल प्रसाद शर्मा की राम नरेश मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।4
- मथुरा विकास मार्केट में सड़ांध से संकट, दुकानदारों का फूटा गुस्सा1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं #RPRNEWSTV DIGITAL… और इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है मथुरा से, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास हरियाणा रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक रामसिंह, जो फरह के गड़ाया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, टेंपो थाना फरह क्षेत्र का था और हादसा उस समय हुआ जब सभी वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें #RPRNEWS TV DIGITAL के साथ 👉 चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में नंदगांव गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से संचालक करते हैं बदतमीजी मौके पर पहुंची पुलिस ,, गैस के लिए हो रही मारामारी1