logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक बाइक पर जान जोखिम में डालकर कई युवक दिखे सबार, इन पर चढ़ रहा है मस्ती का खुमार.. #AMUPDATE एक बाइक पर जान जोखिम में डालकर कई युवक दिखे सबार, इन पर चढ़ रहा है मस्ती का खुमार.. ➡️ एटा- जीटी रोड़ पर अलीगंज चुंगी के पास का वीडियो है जिसमे देखा जा सकता है कि शुक्रवार की देर रात्रि बारिश के मौसम में एक बाइक पर 5 से अधिक युवक सबार हैं और एक दूसरे को किस प्रकार पकड़े हुए हैं, इन्हे अपनी जान की कोई परवाह नहीं है.. ➡️ यह दृश्य पीछे जा रहे कार वाले ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.. ➡️ एटा पुलिस जल्द ही इसका संज्ञान लें, युवा अपनी जान की परवाह किये बाइक पर इस प्रकार के स्टंट करते हैं इससे कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है.. #virl #etah #etahcity #bikestunt #etahupdate #etahpolice #amupdate #bikelover

5 hrs ago
user_Vinit Kumar
Vinit Kumar
अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

एक बाइक पर जान जोखिम में डालकर कई युवक दिखे सबार, इन पर चढ़ रहा है मस्ती का खुमार.. #AMUPDATE एक बाइक पर जान जोखिम में डालकर कई युवक दिखे सबार, इन पर चढ़ रहा है मस्ती का खुमार.. ➡️ एटा- जीटी रोड़ पर अलीगंज चुंगी के पास का वीडियो है जिसमे देखा जा सकता है कि शुक्रवार की देर रात्रि बारिश के मौसम में एक बाइक पर 5 से अधिक युवक सबार हैं और एक दूसरे को किस प्रकार पकड़े हुए हैं, इन्हे अपनी जान की कोई परवाह नहीं है.. ➡️ यह दृश्य पीछे जा रहे कार वाले ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.. ➡️ एटा पुलिस जल्द ही इसका संज्ञान लें, युवा अपनी जान की परवाह किये बाइक पर इस प्रकार के स्टंट करते हैं इससे कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है.. #virl #etah #etahcity #bikestunt #etahupdate #etahpolice #amupdate #bikelover

More news from Mainpuri and nearby areas
  • अछनेरा थाना पुलिस ने हत्या का किया खुलासा भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
    1
    अछनेरा थाना पुलिस ने हत्या का किया खुलासा भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Kurawali, Mainpuri•
    9 hrs ago
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला हार से विचलित और बौखलाए हैं विपक्षी दल — जयवीर सिंह मैनपुरी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव में हार से विचलित हैं और बौखला गए हैं। ECI और SIR पर भी साधा निशाना जयवीर सिंह ने कहा कि जब चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते हैं तो विपक्षी दल भारत निर्वाचन आयोग और SIR को लेकर सवाल खड़े करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में परिणाम उनके पक्ष में आते हैं, वहां यही मुद्दे भूल जाते हैं। मंत्री ने कहा कि जनभावनाओं का ही परिणाम था कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। चिराग पासवान के बयान का भी किया जिक्र SIR और निर्वाचन आयोग को लेकर मंत्री ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हालिया बयान का भी उल्लेख किया। चिराग पासवान ने 25 सितंबर 2026 को कहा था कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में पैदा हुई शंकाओं को निर्वाचन आयोग को मजबूती से दूर करना चाहिए। जयवीर सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने यदि किसी विषय पर आपत्ति है तो निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने की बात कही है। मंत्री ने यह भी कहा कि चुनावी मामलों को लेकर विभिन्न याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंची हैं और न्यायालयों द्वारा निर्णय दिए गए हैं। PDA के सवाल पर जयवीर सिंह का पलटवार PDA को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, “बिलों में घुसे चूहे बाहर निकलकर आएंगे और बांध के सापा लैठत होंगे” — मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की। मंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “सपा के अपराधी सपा को ही निस्त-नाबूत करने के लिए पर्याप्त हैं।”
    3
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला
हार से विचलित और बौखलाए हैं विपक्षी दल — जयवीर सिंह

मैनपुरी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव में हार से विचलित हैं और बौखला गए हैं।

ECI और SIR पर भी साधा निशाना
जयवीर सिंह ने कहा कि जब चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते हैं तो विपक्षी दल भारत निर्वाचन आयोग और SIR को लेकर सवाल खड़े करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में परिणाम उनके पक्ष में आते हैं, वहां यही मुद्दे भूल जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि जनभावनाओं का ही परिणाम था कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला।

चिराग पासवान के बयान का भी किया जिक्र

SIR और निर्वाचन आयोग को लेकर मंत्री ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हालिया बयान का भी उल्लेख किया। चिराग पासवान ने 25 सितंबर 2026 को कहा था कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में पैदा हुई शंकाओं को निर्वाचन आयोग को मजबूती से दूर करना चाहिए।

जयवीर सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने यदि किसी विषय पर आपत्ति है तो निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने की बात कही है।

मंत्री ने यह भी कहा कि चुनावी मामलों को लेकर विभिन्न याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंची हैं और न्यायालयों द्वारा निर्णय दिए गए हैं।

PDA के सवाल पर जयवीर सिंह का पलटवार

PDA को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, “बिलों में घुसे चूहे बाहर निकलकर आएंगे और बांध के सापा लैठत होंगे” — मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की।

मंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “सपा के अपराधी सपा को ही निस्त-नाबूत करने के लिए पर्याप्त हैं।”
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलान क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान; 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप कलान, शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पकने को तैयार धान की फसल के गिरने और पानी में खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने को तैयार थी लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव के कारण फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश से कलान की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित लगातार बारिश के कारण कलान विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब 24 घंटे से बारिश और बिजली संकट के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से उपकेंद्र में भरे पानी की निकासी कराकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। लगातार बारिश ने जहां किसानों की तैयार धान की फसल को संकट में डाल दिया है, वहीं बिजली व्यवस्था ठप होने से कलान क्षेत्र में आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें राहत कब तक मिलती है।
    3
    कलान क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान; 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप
कलान, शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पकने को तैयार धान की फसल के गिरने और पानी में खराब होने से किसान परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने को तैयार थी लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव के कारण फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बारिश से कलान की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित
लगातार बारिश के कारण कलान विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब 24 घंटे से बारिश और बिजली संकट के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली बाधित होने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से उपकेंद्र में भरे पानी की निकासी कराकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।
लगातार बारिश ने जहां किसानों की तैयार धान की फसल को संकट में डाल दिया है, वहीं बिजली व्यवस्था ठप होने से कलान क्षेत्र में आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें राहत कब तक मिलती है।
    user_सत्य24 न्यूज
    सत्य24 न्यूज
    Computer Networking Center कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना दन्नाहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीतापुर में मकान की दीवार गिरने से हुई दुखद घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं 04 लोगों के घायल होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी महोदय द्वारा दी गई जानकारी
    1
    *थाना दन्नाहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीतापुर में मकान की दीवार गिरने से हुई दुखद घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं 04 लोगों के घायल होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी महोदय द्वारा दी गई जानकारी
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Mainpuri ke station road ka Hal dekhen Pani banne Se logon Ko aane jaane ka pareshani ho rahi hai
    1
    Mainpuri ke station road ka Hal dekhen Pani banne Se logon Ko aane jaane ka pareshani ho rahi hai
    user_Manojkumar  driver
    Manojkumar driver
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं 'जीडी न्यूज़ नेटवर्क'। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर तेज़ी से बदल रहा है और राज्य के एक बड़े हिस्से में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सचेत ऐप और मौसम विभाग से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 27 जिलों और उनके आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों के भीतर बिजली कड़कने, तेज़ आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस बदलते रुख के बीच मैनपुरी से एक बड़ी खबर भी सामने आई है, जहाँ आंधी के प्रभाव से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया है और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरी ख़बर को विस्तार से। ​उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने पूरे राज्य में हलचल बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग के एकीकृत 'सचेत' ऐप के ज़रिए जारी की गई चेतावनी के अनुसार, राज्य के 27 प्रमुख जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की पूरी संभावना है। इस आंधी-तूफान के साथ ही कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली कड़कने और मध्यम से लेकर तेज़ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के दायरे में राज्य के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के कई जनपद शामिल हैं, जिनमें हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फ़र्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और बदायूं जैसे प्रमुख जिले और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ​मौसम के इस बिगड़े मिज़ाज का असर ज़मीन पर भी दिखना शुरू हो गया है। इसी बीच मैनपुरी जनपद के स्टेशन रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ कृष्ण मैरिज होम के ठीक सामने लगा एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। विशाल पेड़ के सड़क पर धराशायी होने से मार्ग का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है ताकि जल्द से जल्द मार्ग से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया जा सके। ​मौसम विभाग और प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आम जनता से अपील की है कि वे अगले कुछ घंटों तक अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। तेज़ आंधी और बिजली कड़कने के दौरान किसी भी बड़े पेड़, कमज़ोर दीवारों, होर्डिंग्स या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें, क्योंकि आंधी की तेज़ रफ्तार से इनके गिरने का जोखिम बना रहता है। खुले मैदानों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने और मौसम के शांत होने तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ​[आउट्रो] ​एंकर: मौसम के इस बदलते दौर में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी और अहम ख़बरों के लिए देखते रहिए 'जीडी न्यूज़ नेटवर्क'। धन्यवाद।
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं 'जीडी न्यूज़ नेटवर्क'। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर तेज़ी से बदल रहा है और राज्य के एक बड़े हिस्से में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सचेत ऐप और मौसम विभाग से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 27 जिलों और उनके आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों के भीतर बिजली कड़कने, तेज़ आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस बदलते रुख के बीच मैनपुरी से एक बड़ी खबर भी सामने आई है, जहाँ आंधी के प्रभाव से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया है और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरी ख़बर को विस्तार से।
​उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने पूरे राज्य में हलचल बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग के एकीकृत 'सचेत' ऐप के ज़रिए जारी की गई चेतावनी के अनुसार, राज्य के 27 प्रमुख जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की पूरी संभावना है। इस आंधी-तूफान के साथ ही कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली कड़कने और मध्यम से लेकर तेज़ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के दायरे में राज्य के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के कई जनपद शामिल हैं, जिनमें हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फ़र्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और बदायूं जैसे प्रमुख जिले और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
​मौसम के इस बिगड़े मिज़ाज का असर ज़मीन पर भी दिखना शुरू हो गया है। इसी बीच मैनपुरी जनपद के स्टेशन रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ कृष्ण मैरिज होम के ठीक सामने लगा एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। विशाल पेड़ के सड़क पर धराशायी होने से मार्ग का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है ताकि जल्द से जल्द मार्ग से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया जा सके।  
​मौसम विभाग और प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आम जनता से अपील की है कि वे अगले कुछ घंटों तक अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। तेज़ आंधी और बिजली कड़कने के दौरान किसी भी बड़े पेड़, कमज़ोर दीवारों, होर्डिंग्स या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें, क्योंकि आंधी की तेज़ रफ्तार से इनके गिरने का जोखिम बना रहता है। खुले मैदानों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने और मौसम के शांत होने तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
​[आउट्रो]
​एंकर:
मौसम के इस बदलते दौर में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी और अहम ख़बरों के लिए देखते रहिए 'जीडी न्यूज़ नेटवर्क'। धन्यवाद।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • UP Panchayat Election 2026: हाईकोर्ट का बड़ा अपडेट! ग्राम प्रधान प्रशासक मामले में 7 अक्टूबर को होगी अहम सुनवाई | UP News UP Panchayat Election 2026 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति और पंचायत चुनाव की चर्चा तेज कर दी है। इस वीडियो में हम आपको आसान और साफ भाषा में बताएंगे कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक (Administrator) नियुक्त किए जाने के मामले में अदालत में क्या हुआ, हाईकोर्ट ने नाराजगी क्यों जताई और अब 7 अक्टूबर 2026 की अगली सुनवाई क्यों बेहद अहम मानी जा रही है। इस मामले में सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए कुल 6 जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की गई हैं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता की गैरमौजूदगी और न्यायमित्र की अनुपस्थिति पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को अगली सुनवाई से पहले जरूरी दस्तावेज अगर आप UP Panchayat Election 2026, UP News, Allahabad High Court News, Gram Pradhan News और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करना न भूलें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर बताएं।
    1
    UP Panchayat Election 2026: हाईकोर्ट का बड़ा अपडेट! ग्राम प्रधान प्रशासक मामले में 7 अक्टूबर को होगी अहम सुनवाई | UP News
UP Panchayat Election 2026 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति और पंचायत चुनाव की चर्चा तेज कर दी है। इस वीडियो में हम आपको आसान और साफ भाषा में बताएंगे कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक (Administrator) नियुक्त किए जाने के मामले में अदालत में क्या हुआ, हाईकोर्ट ने नाराजगी क्यों जताई और अब 7 अक्टूबर 2026 की अगली सुनवाई क्यों बेहद अहम मानी जा रही है।
इस मामले में सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए कुल 6 जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की गई हैं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता की गैरमौजूदगी और न्यायमित्र की अनुपस्थिति पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को अगली सुनवाई से पहले जरूरी दस्तावेज 
अगर आप UP Panchayat Election 2026, UP News, Allahabad High Court News, Gram Pradhan News और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करना न भूलें।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर बताएं।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पाइप वाली पुलिया नहीं, ब्रिज वाली पुलिया की मांग पर भूमि पूजन रोका गुना। वार्ड क्रमांक 7 और 12 को जोड़ने वाली ईदगाह बाड़ी की पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पूजन का वार्डवासियों ने विरोध करते हुए इसे रोक दिया। वार्डवासियों का कहना है कि यहां छोटी पाइप वाली पुलिया की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आवागमन की सुविधा को देखते हुए ब्रिज वाली पुलिया का निर्माण कराया जाना चाहिए। वार्डवासियों ने मौके पर अपनी मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त और सुरक्षित आवागमन के लिए मजबूत ब्रिज का निर्माण जरूरी है। उनका कहना है कि पाइप वाली पुलिया बनने से भविष्य में जल निकासी और आवागमन को लेकर परेशानी हो सकती है। वार्डवासियों के विरोध के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम रोक दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष वार्डवासियों ने अपनी मांग रखी और ब्रिज वाली पुलिया बनाने की मांग की।
    1
    पाइप वाली पुलिया नहीं, ब्रिज वाली पुलिया की मांग पर भूमि पूजन रोका
गुना। वार्ड क्रमांक 7 और 12 को जोड़ने वाली ईदगाह बाड़ी की पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पूजन का वार्डवासियों ने विरोध करते हुए इसे रोक दिया। वार्डवासियों का कहना है कि यहां छोटी पाइप वाली पुलिया की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आवागमन की सुविधा को देखते हुए ब्रिज वाली पुलिया का निर्माण कराया जाना चाहिए।
वार्डवासियों ने मौके पर अपनी मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त और सुरक्षित आवागमन के लिए मजबूत ब्रिज का निर्माण जरूरी है। उनका कहना है कि पाइप वाली पुलिया बनने से भविष्य में जल निकासी और आवागमन को लेकर परेशानी हो सकती है।
वार्डवासियों के विरोध के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम रोक दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष वार्डवासियों ने अपनी मांग रखी और ब्रिज वाली पुलिया बनाने की मांग की।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    4
    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा
एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.