Shuru
Apke Nagar Ki App…
20 फरवरी 2026 पुवायां मंडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी जी पहुंच रहे? पुवायां शाहजहांपुर/ तराई के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रदेश की टीम तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सभी ध्यान दें भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और साथ में क्षेत्र के किसानों से भी अपील हैं कि वह भी पहुंचे।
INDIA NEWS 24
20 फरवरी 2026 पुवायां मंडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी जी पहुंच रहे? पुवायां शाहजहांपुर/ तराई के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रदेश की टीम तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सभी ध्यान दें भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और साथ में क्षेत्र के किसानों से भी अपील हैं कि वह भी पहुंचे।
- INDIA NEWS 24Powayan, Shahjahanpurचैनल को सब्सक्राइब करते रहिए2 hrs ago
More news from Shahjahanpur and nearby areas
- पूरनपुर पीलीभीत / किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठाकुर शिवम भदोरिया को फोन करो सूचना दी कि गहलुइया मोड़ के पास एक गौ माता का एक्सीडेंट हो गया है जिनकी मृत्यु हो गई है तभी शिवम भदोरिया खुद धनारा घाट पर गए हुए और अस्थि विसर्जन करने के लिए मोहनपुर से बबलू यादव ,उपेंद्र सिंह, प्रियांशु यादव और कड़ेचौराहा से धनंजय मिश्रा, रामसेवक वर्मा आदि लोग मौके पर पहुंचे। और पूरनपुर कोतवाली प्रभारी को भी सूचना दी कि वहां एक नंदी भी घूम रहे हैं जिनके सींगों में रस्सी बांध कर रात में हत्या करने का प्रयास भी किया गया है तुरंत प्रभारी निरीक्षक ने नंदी को आजाद करवाया और हलका इंचार्ज को कसाइयों के विरुद्ध जांच के भी निर्देश दिए गए साथ ही जिन गौ माता का एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी उनका भी अंतिम संस्कार करवाया गया ।2
- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के फार्म हाउस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। बताया गया कि जैसे ही कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होने लगे, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकते हुए बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की लाठियां और पुलिस का पहरा उनके हौसलों को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे हर बाधा को पार कर लखनऊ1
- पूरनपुर (पीलीभीत): उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गहलुइया में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गौ माता की मृत्यु हो गई। प्रशासनिक उदासीनता का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान गौ माता के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल भारी संख्या में गहलुइया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने न केवल घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि प्रशासनिक देरी का इंतजार किए बिना खुद मोर्चा संभाला। विधि-विधान से विदाई: कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मृत गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग: मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी व्यक्त की और मांग की कि रात में बेसहारा पशुओं के साथ होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।2
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित विनोबा भावे इंटर कॉलेज, कांट में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं विषय परिवर्तन को लेकर परेशान हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि बिना जानकारी दिए उनके विषयों में बदलाव कर दिया गया, जिससे अब परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। कांट निवासी छात्रा कशिश तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष गणित विषय की तैयारी की थी, लेकिन प्रवेश पत्र में उनका विषय बदलकर गृह विज्ञान कर दिया गया। वहीं दूसरी छात्रा कशिश ने बताया कि उन्होंने गृह विज्ञान की तैयारी नहीं की थी, फिर भी प्रवेश पत्र में गणित विषय दर्ज कर दिया गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने फार्म भरते समय उनसे बिना बताए हस्ताक्षर करवा लिए और अब प्रवेश पत्र में उनके मनचाहे विषय की जगह दूसरे विषय दिखाए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द विषय सुधार नहीं किया गया तो वे परीक्षा छोड़ने को मजबूर होंगे। छात्रों ने प्रिंसिपल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विषय परिवर्तन की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। छात्रों ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी विषय सूची में सुधार कराया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।2
- पुवायां शाहजहांपुर/ तराई के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रदेश की टीम तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सभी ध्यान दें भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और साथ में क्षेत्र के किसानों से भी अपील हैं कि वह भी पहुंचे।1