logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कीमत को देखते हुए मंत्री ने उपलब्ध कराया पानी की टैंकर

5 hrs ago
user_Manoj shrivastav
Manoj shrivastav
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कीमत को देखते हुए मंत्री ने उपलब्ध कराया पानी की टैंकर

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • संवाददाता मनोज श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में राहत भरी और मानवता को मजबूत करने वाली एक मिसाल बनेगा अब सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार की अभिनव राहवीर योजना अब आम जनता के लिए वरदान साबित होगा इस योजना से न सिर्फ पीड़ित को समय पर इलाज मिलेगा, बल्कि मदद करने वाले को भी सम्मान और आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस अभिनव योजना के तहत यदि कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को गोल्डन ऑवर यानी 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे किसी भी तरह की पुलिस जांच-पड़ताल नहीं करेगी चाहे अस्पताल सरकारी हो या निजी, घायल व्यक्ति को बिना किसी औपचारिकता के तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया जाएगा। योजना की मुख्य विशेषताएं घायल को 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को ₹1.5 लाख तक का इलाज पूरी तरह निःशुल्क न FIR का डर,न पुलिस की झंझट, न पूछताछ सरकारी, निजी व गवर्नमेंट अंडरटेकिंग अस्पतालों में योजना है लागू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की एक अत्यंत संवेदनशील और जनहितकारी योजना है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि कोई भी नागरिक एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा देता है, तो पुलिस द्वारा उससे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। मदद करने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की राशि मिलेगी और घायल का इलाज डेढ़ लाख रुपये तक पूरी तरह मुफ्त होगा। चाहे अस्पताल निजी हो या सरकारी, इलाज में कोई देरी नहीं होगी। इस योजना को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग बिना डर के सड़क हादसों में घायलों की मदद करें और समय पर इलाज मिलने से अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती है।
    3
    संवाददाता मनोज श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में राहत भरी और मानवता को मजबूत करने वाली एक मिसाल बनेगा अब सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार की अभिनव राहवीर योजना अब आम जनता के लिए वरदान साबित होगा  इस योजना से न सिर्फ पीड़ित को समय पर इलाज मिलेगा, बल्कि मदद करने वाले को भी सम्मान और आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस अभिनव योजना के तहत यदि कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को गोल्डन ऑवर यानी 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे किसी भी तरह की पुलिस जांच-पड़ताल नहीं करेगी 
चाहे अस्पताल सरकारी हो या निजी, घायल व्यक्ति को बिना किसी औपचारिकता के तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया जाएगा।
योजना की मुख्य विशेषताएं 
घायल को 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को
₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को
₹1.5 लाख तक का इलाज पूरी तरह निःशुल्क
न FIR का डर,न पुलिस की झंझट, न पूछताछ
सरकारी, निजी व गवर्नमेंट अंडरटेकिंग अस्पतालों में योजना है लागू
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की एक अत्यंत संवेदनशील और जनहितकारी योजना है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि कोई भी नागरिक एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा देता है, तो पुलिस द्वारा उससे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। मदद करने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की राशि मिलेगी और घायल का इलाज डेढ़ लाख रुपये तक पूरी तरह मुफ्त होगा। चाहे अस्पताल निजी हो या सरकारी, इलाज में कोई देरी नहीं होगी।
इस योजना को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग बिना डर के सड़क हादसों में घायलों की मदद करें और समय पर इलाज मिलने से अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • 🏆 खेल, एकता और उत्साह का संगम: ग्राम पंचायत मझौली में खेल प्रतियोगिता संपन्न! 🏆 मैदान पर पसीना, दिल में जोश और पंचायत में एकता! 🏟️🔥 ​अडानी फाउंडेशन (Adani Foundation) द्वारा ग्राम पंचायत मझौली में आयोजित खेल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक शानदार मंच साबित हुआ। 🏃‍♂️✨ ​इस सफल आयोजन के लिए अडानी फाउंडेशन का हृदय से आभार, जिन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। इस खेल महोत्सव ने न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारा, बल्कि विभिन्न गांवों के बीच एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का संचार भी किया है। ​विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ! हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम हमारी पंचायतों में
    1
    🏆 खेल, एकता और उत्साह का संगम: ग्राम पंचायत मझौली में खेल प्रतियोगिता संपन्न! 🏆
मैदान पर पसीना, दिल में जोश और पंचायत में एकता! 🏟️🔥
​अडानी फाउंडेशन (Adani Foundation) द्वारा ग्राम पंचायत मझौली में आयोजित खेल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक शानदार मंच साबित हुआ। 🏃‍♂️✨
​इस सफल आयोजन के लिए अडानी फाउंडेशन का हृदय से आभार, जिन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। इस खेल महोत्सव ने न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारा, बल्कि विभिन्न गांवों के बीच एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का संचार भी किया है।
​विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ! हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम हमारी पंचायतों में
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Gram panchayat kewri janpad panchayat lakhanpur ki mahila apni samshya md news k samachh byan karti .gram panchayat mai bhari bhrastachar hua hai.khas report himanshu raj md news ambikapur ditt .surguja cg.7805838076.
    2
    Gram panchayat kewri janpad panchayat lakhanpur ki mahila apni samshya md news k samachh byan karti .gram panchayat mai bhari bhrastachar hua hai.khas report himanshu raj md news ambikapur ditt .surguja cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सीतापुर विधानसभा में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौंदर्यपूर्ण मनाने के विषय में विस्तृत चर्चा। सीतापुर। आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीतापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार रूपाली मेश्राम एवं थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने नगर एवं ग्राम प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम दान कुजूर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तिलक बेहरा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर अगरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, बदरूद्दीन ऐराकी, पार्षद भवानी सिंह, अंकुर दास, भोलाराम , निखिल राज सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा वाहन जब्त किया जाएगा। साथ ही मुखौटा बेचने एवं पहनने पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    सीतापुर विधानसभा में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौंदर्यपूर्ण मनाने के विषय में विस्तृत चर्चा।
सीतापुर। आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीतापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार रूपाली मेश्राम एवं थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने नगर एवं ग्राम प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम दान कुजूर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तिलक बेहरा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर अगरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, बदरूद्दीन ऐराकी, पार्षद भवानी सिंह, अंकुर दास, भोलाराम , निखिल राज सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा वाहन जब्त किया जाएगा। साथ ही मुखौटा बेचने एवं पहनने पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • कोरबा शहर के लक्ष्मण वन बस्ती में एक व्यक्ति जेसीबी की मदद से अपने दीवार पर कुछ काम करवा रहा था।मशीन का झटका लगने से दीवार ढह गई। गली में दीवार के गिरने से इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। एक मासूम बच्चे धनेश कर्ष पिता मुकेश का दुखद निधन हो गया वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार घायल हो गए इन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है घटना को लेकर बस्ती में आक्रोश है लोग कोतवाली पहुंचकर विरोध करने का मन बना रहे हैं.
    1
    कोरबा शहर के लक्ष्मण वन बस्ती में एक व्यक्ति जेसीबी की मदद से अपने दीवार पर कुछ काम करवा रहा था।मशीन का झटका लगने से दीवार ढह गई। गली में दीवार के गिरने से इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। एक मासूम बच्चे धनेश कर्ष पिता मुकेश का दुखद निधन हो गया वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार घायल हो गए इन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है
घटना को लेकर बस्ती में आक्रोश है लोग कोतवाली पहुंचकर विरोध करने का मन बना रहे हैं.
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मनोज सिंह पत्रकार, 9407012812, शहडोल। शहर के चर्चित पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में होली का जश्न उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब रंग-गुलाल के बीच डीजे की धुनों पर झूम रहे छात्र-छात्राओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। चंद मिनटों में उत्सव का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में तब्दील हो गया। जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं परिसर में इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में होली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था। रंगों की बौछार और फिल्मी गानों पर डांस के बीच अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ धमका। हमले से घबराए कई छात्र जमीन पर गिरते-पड़ते दिखे। परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ( रंग में भंग, फिर गुटों में तकरार ) मामला यहीं नहीं थमा। अफरा-तफरी के बीच किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी ने देखते ही देखते धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। कुछ देर तक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। बाद में अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया। ( वायरल हुआ वीडियो, उठे सवाल ) पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और आयोजन प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी दूषित और बदबूदार भोजन को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब होली जश्न के दौरान मधुमक्खियों का हमला और छात्रों के बीच झड़प ने प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों पर फिर बहस छेड़ दी है। हालांकि किसी गंभीर घायल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैंपस सुरक्षा और आयोजन प्रबंधन को लेकर जवाबदेही तय होना अब जरूरी माना जा रहा है।
    2
    मनोज सिंह पत्रकार, 9407012812, शहडोल। शहर के चर्चित पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में होली का जश्न उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब रंग-गुलाल के बीच डीजे की धुनों पर झूम रहे छात्र-छात्राओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। चंद मिनटों में उत्सव का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में तब्दील हो गया। जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं परिसर में इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में होली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था। रंगों की बौछार और फिल्मी गानों पर डांस के बीच अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ धमका। हमले से घबराए कई छात्र जमीन पर गिरते-पड़ते दिखे। परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
( रंग में भंग, फिर गुटों में तकरार )
मामला यहीं नहीं थमा। अफरा-तफरी के बीच किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी ने देखते ही देखते धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। कुछ देर तक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। बाद में अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया।
( वायरल हुआ वीडियो, उठे सवाल )
पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और आयोजन प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।  गौरतलब है कि हाल ही में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी दूषित और बदबूदार भोजन को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब होली जश्न के दौरान मधुमक्खियों का हमला और छात्रों के बीच झड़प ने प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों पर फिर बहस छेड़ दी है। हालांकि किसी गंभीर घायल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैंपस सुरक्षा और आयोजन प्रबंधन को लेकर जवाबदेही तय होना अब जरूरी माना जा रहा है।
    user_Manoj Singh
    Manoj Singh
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मझौली/कतरबार (28 फरवरी 2026)। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब निवासी झल्लू कुशवाहा के 6 माह के पुत्र को कथित रूप से एक महिला और पुरुष द्वारा उठाकर जंगल की ओर भागने की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्धों को भागते हुए देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और चारों तरफ से हल्ला-गुहार शुरू कर दी। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर कथित बच्चा चोर शिशु को जंगल के बीच तड़पती हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चा मिल गया और किसी बड़े अनहोनी से बचाव हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। ⚠️ प्रशासन और पुलिस से अपील मामले की सत्यता की जांच कर आधिकारिक जानकारी जारी की जाए। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। 📢 आमजन से अपील अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। भीड़तंत्र या खुद से कार्रवाई करने के बजाय कानून व्यवस्था पर भरोसा रखें। सतर्क रहें, सावधान रहें और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
    1
    मझौली/कतरबार (28 फरवरी 2026)।
क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब निवासी झल्लू कुशवाहा के 6 माह के पुत्र को कथित रूप से एक महिला और पुरुष द्वारा उठाकर जंगल की ओर भागने की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्धों को भागते हुए देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और चारों तरफ से हल्ला-गुहार शुरू कर दी।
ग्रामीणों की सक्रियता देखकर कथित बच्चा चोर शिशु को जंगल के बीच तड़पती हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चा मिल गया और किसी बड़े अनहोनी से बचाव हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
⚠️ प्रशासन और पुलिस से अपील
मामले की सत्यता की जांच कर आधिकारिक जानकारी जारी की जाए।
क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
📢 आमजन से अपील
अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
भीड़तंत्र या खुद से कार्रवाई करने के बजाय कानून व्यवस्था पर भरोसा रखें।
सतर्क रहें, सावधान रहें और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.