logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावस्ती जिले की तहसील जमुनहा अंतर्गत थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्रों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। सुनवाई के दौरान आए जमीनी और राजस्व संबंधी विवादों को लेकर निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी। यह टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर भूमि विवादों का स्थाई निस्तारण सुनिश्चित करेगी। समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को गांवों में चौपाल व गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित या फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

श्रावस्ती जिले की तहसील जमुनहा अंतर्गत थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्रों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। सुनवाई के दौरान आए जमीनी और राजस्व संबंधी विवादों को लेकर निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी। यह टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर भूमि विवादों का स्थाई निस्तारण सुनिश्चित करेगी। समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को गांवों में चौपाल व गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित या फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर के छात्रों और युवाओं के लगातार संघर्ष तथा कांग्रेस पार्टी व पूरे विपक्ष द्वारा सड़क से संसद तक उठाई गई बुलंद आवाज़ के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए श्रावस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जिला मुख्यालय भिनगा स्थित कांग्रेस कार्यालय से ईदगाह तिराहे तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, युवा और आमजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत जननायक राहुल गांधी और देश के करोड़ों छात्रों व युवाओं के संयुक्त संघर्ष की जीत है। राहुल गांधी ने युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया, जिसके कारण केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को मजबूर हुई और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतांत्रिक जनदबाव की जीत का प्रतीक बना। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह विजय युवाओं के आत्मविश्वास की जीत है और संदेश है कि संगठित संघर्ष के आगे सत्ता को झुकना पड़ता है। वहीं, जिला महासचिव एवं प्रभारी विधि विभाग एडवोकेट मोहम्मद असलम ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी अन्याय और दमन के खिलाफ छात्रों व युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। इस विजय जुलूस के अवसर पर नगर अध्यक्ष व सभासद आमिर खान, सभासद मुस्ताक अहमद, सभासद उबेद अहमद, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मो. नसीम, जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष देवता दिन भारती, राजन सिंह, युवा कांग्रेस नेता फरीद कुरैशी, संतोष तिवारी, सिरसिया ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नंदन शर्मा, जिला सचिव मुजीबुर रहमान, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक, हरिहरपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, गिलौला के राजन शर्मा, सेवा दल के जिलाध्यक्ष शिवम पांडे एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, युवा नेता शहराज गौतम, आमिन अली, इकौना ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, जिला सचिव गौरी यादव, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, सभासद व जिला महासचिव एहसान चौधरी, एडवोकेट अमन पांडे, मनरेगा प्रभारी, आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे, नीरज गुप्ता सहित सभी ब्लॉकों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर के छात्रों और युवाओं के लगातार संघर्ष तथा कांग्रेस पार्टी व पूरे विपक्ष द्वारा सड़क से संसद तक उठाई गई बुलंद आवाज़ के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए श्रावस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जिला मुख्यालय भिनगा स्थित कांग्रेस कार्यालय से ईदगाह तिराहे तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, युवा और आमजन शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत जननायक राहुल गांधी और देश के करोड़ों छात्रों व युवाओं के संयुक्त संघर्ष की जीत है। राहुल गांधी ने युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया, जिसके कारण केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को मजबूर हुई और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतांत्रिक जनदबाव की जीत का प्रतीक बना। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह विजय युवाओं के आत्मविश्वास की जीत है और संदेश है कि संगठित संघर्ष के आगे सत्ता को झुकना पड़ता है। वहीं, जिला महासचिव एवं प्रभारी विधि विभाग एडवोकेट मोहम्मद असलम ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी अन्याय और दमन के खिलाफ छात्रों व युवाओं के साथ खड़ी रहेगी।

इस विजय जुलूस के अवसर पर नगर अध्यक्ष व सभासद आमिर खान, सभासद मुस्ताक अहमद, सभासद उबेद अहमद, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मो. नसीम, जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष देवता दिन भारती, राजन सिंह, युवा कांग्रेस नेता फरीद कुरैशी, संतोष तिवारी, सिरसिया ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नंदन शर्मा, जिला सचिव मुजीबुर रहमान, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक, हरिहरपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, गिलौला के राजन शर्मा, सेवा दल के जिलाध्यक्ष शिवम पांडे एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, युवा नेता शहराज गौतम, आमिन अली, इकौना ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, जिला सचिव गौरी यादव, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, सभासद व जिला महासचिव एहसान चौधरी, एडवोकेट अमन पांडे, मनरेगा प्रभारी, आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे, नीरज गुप्ता सहित सभी ब्लॉकों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर कठौतिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का खाली गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित महिला सुबह से ही भीषण गर्मी में लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उसे गैस नहीं मिली और इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका खाली सिलेंडर पार कर दिया। सिलेंडर गायब होने की बात पता चलते ही महिला मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने रोती-बिलखती महिला को संभालने का प्रयास किया। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रावस्ती पुलिस ने सोनवा थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने गैस एजेंसी की अव्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने एजेंसी परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाने और इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
    1
    श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर कठौतिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का खाली गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित महिला सुबह से ही भीषण गर्मी में लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उसे गैस नहीं मिली और इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका खाली सिलेंडर पार कर दिया। सिलेंडर गायब होने की बात पता चलते ही महिला मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने रोती-बिलखती महिला को संभालने का प्रयास किया। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रावस्ती पुलिस ने सोनवा थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने गैस एजेंसी की अव्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने एजेंसी परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाने और इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
    user_Journalist Hasnain Shah
    Journalist Hasnain Shah
    Insurance Agent भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बलरामपुर में भी प्रदर्शन देखने को मिला है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बलरामपुर में भी प्रदर्शन देखने को मिला है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर में नहर में भटककर फंसी 147 किलो की दुर्लभ और गर्भवती गंगा डॉल्फिन को दो घंटे के कठिन अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वन विभाग, विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और डॉल्फिन को नई ज़िंदगी दी। सफल रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन की स्वास्थ्य जांच की गई और फिर विशेष डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस के जरिए गोरखपुर के रजघाट स्थित राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में यदि नहरों में गंगा डॉल्फिन या कोई भी अन्य वन्यजीव नजर आए, तो उसे छेड़ें नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, क्योंकि प्रकृति की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
    1
    कुशीनगर में नहर में भटककर फंसी 147 किलो की दुर्लभ और गर्भवती गंगा डॉल्फिन को दो घंटे के कठिन अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वन विभाग, विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और डॉल्फिन को नई ज़िंदगी दी।

सफल रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन की स्वास्थ्य जांच की गई और फिर विशेष डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस के जरिए गोरखपुर के रजघाट स्थित राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में यदि नहरों में गंगा डॉल्फिन या कोई भी अन्य वन्यजीव नजर आए, तो उसे छेड़ें नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, क्योंकि प्रकृति की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
    user_Naved MTR
    Naved MTR
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी महफूज खान का बेटा समीर खान प्रतिदिन की तरह शंकरपुर चौराहा स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। काफी देर तक समीर का कोई पता न चलने पर परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि वह पढ़ने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने रास्ते में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना मटेरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संभावित मार्गों पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को समीर खान के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तत्काल मटेरा पुलिस या परिजनों को सूचित करे।
    3
    बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी महफूज खान का बेटा समीर खान प्रतिदिन की तरह शंकरपुर चौराहा स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। काफी देर तक समीर का कोई पता न चलने पर परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि वह पढ़ने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने रास्ते में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना मटेरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संभावित मार्गों पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को समीर खान के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तत्काल मटेरा पुलिस या परिजनों को सूचित करे।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रावस्ती जिले की तहसील जमुनहा अंतर्गत थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्रों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। सुनवाई के दौरान आए जमीनी और राजस्व संबंधी विवादों को लेकर निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी। यह टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर भूमि विवादों का स्थाई निस्तारण सुनिश्चित करेगी। समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को गांवों में चौपाल व गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित या फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    श्रावस्ती जिले की तहसील जमुनहा अंतर्गत थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्रों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

सुनवाई के दौरान आए जमीनी और राजस्व संबंधी विवादों को लेकर निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी। यह टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर भूमि विवादों का स्थाई निस्तारण सुनिश्चित करेगी। समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को गांवों में चौपाल व गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित या फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवा में शनिवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने गांव में भूसे के ढेर में एक तेंदुआ छिपा हुआ देखा। सुबह करीब 8:00 बजे तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें एसडीओ वेद प्रकाश, रेंजर मोहित श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है। अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या घेरने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें।
    1
    श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवा में शनिवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने गांव में भूसे के ढेर में एक तेंदुआ छिपा हुआ देखा। सुबह करीब 8:00 बजे तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

यह अभियान डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें एसडीओ वेद प्रकाश, रेंजर मोहित श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है।

अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या घेरने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.