राजस्थान प्रदेश में बीस के सिक्के कि पहचान करें नकली सिक्के 70करोड के बने बजार में उतरे सरकार के चुनोती वही आम जनता को नुकसान संभव राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने झालावाड़ जिले में सतर्क रहने कि सलाह दी जैसे जानकारी सामने आई है जन हित में जानकारी ₹20 के असली और नकली सिक्के पहली नजर में एक जैसे दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में सिक्का लेते समय उसकी बनावट और डिजाइन को ध्यान से देखना जरूरी है। हाल ही में सहारनपुर में नकली ₹20 के सिक्के बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इसके बाद लोगों के बीच असली और नकली सिक्के की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। असली सिक्के में डिजाइन साफ और उभरा हुआ दिखाई देता है। वहीं नकली सिक्के में डिजाइन धुंधला और कम उभरा हुआ हो सकता है। सिक्के के किनारों पर बनी धारियां भी पहचान में मदद कर सकती हैं। असली सिक्के में ये धारियां एक जैसी होती हैं, जबकि नकली सिक्के में असमान हो सकती हैं या दिखाई नहीं देतीं। अक्षरों की बात करें तो असली सिक्के पर लिखी जानकारी स्पष्ट दिखाई देती है। नकली सिक्के में अक्षर धुंधले या टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं। असली ₹20 के सिक्के का वजन 8.5 ग्राम बताया गया है, जबकि नकली सिक्के का वजन कम या ज्यादा हो सकता है। धातु और रंग भी जांच सकते हैं। असली सिक्के की दोनों तरफ धातु की चमक और रंग एकसमान रहता है, जबकि नकली सिक्के में गुणवत्ता कमजोर और रंग असमान हो सकता है। संदिग्ध सिक्का मिले तो उसे आगे न चलाएं और बैंक या पुलिस स्टेशन में इसकी जांच कराएं।
राजस्थान प्रदेश में बीस के सिक्के कि पहचान करें नकली सिक्के 70करोड के बने बजार में उतरे सरकार के चुनोती वही आम जनता को नुकसान संभव राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने झालावाड़ जिले में सतर्क रहने कि सलाह दी जैसे जानकारी सामने आई है जन हित में जानकारी ₹20 के असली और नकली सिक्के पहली नजर में एक जैसे दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में सिक्का लेते समय उसकी बनावट और डिजाइन को ध्यान से देखना जरूरी है। हाल ही में सहारनपुर में नकली ₹20 के सिक्के बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इसके बाद लोगों के बीच असली और नकली सिक्के की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। असली सिक्के में डिजाइन साफ और उभरा हुआ दिखाई देता है। वहीं नकली सिक्के में डिजाइन धुंधला और कम उभरा हुआ हो सकता है। सिक्के के किनारों पर बनी धारियां भी पहचान में मदद कर सकती हैं। असली सिक्के में ये धारियां एक जैसी होती हैं, जबकि नकली सिक्के में असमान हो सकती हैं या दिखाई नहीं देतीं। अक्षरों की बात करें तो असली सिक्के पर लिखी जानकारी स्पष्ट दिखाई देती है। नकली सिक्के में अक्षर धुंधले या टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं। असली ₹20 के सिक्के का वजन 8.5 ग्राम बताया गया है, जबकि नकली सिक्के का वजन कम या ज्यादा हो सकता है। धातु और रंग भी जांच सकते हैं। असली सिक्के की दोनों तरफ धातु की चमक और रंग एकसमान रहता है, जबकि नकली सिक्के में गुणवत्ता कमजोर और रंग असमान हो सकता है। संदिग्ध सिक्का मिले तो उसे आगे न चलाएं और बैंक या पुलिस स्टेशन में इसकी जांच कराएं।
- क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻 क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद1
- केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है!" केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है! बामौरी की जिन सड़कों पर कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुसीबत बने हुए थे, वीआईपी दौरे के आते ही उन गड्ढों की आनन-फानन में भराई कर दी गई है। यह नज़ारा बामौरी एसबीआई बैंक शाखा के सामने का है, जहां महीनों से बदहाल पड़ी सड़क को दौरे के चलते रातों-रात दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।" काश! नेता जी हर महीने आते... क्योंकि जब तक वीआईपी का दौरा न हो, तब तक प्रशासन को जनता के गड्ढे नज़र नहीं आते! बामौरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से ठीक पहले महीनों से खुदी पड़ी सड़कों पर अचानक मरम्मत का काम शुरू हो गया। एसबीआई शाखा के सामने के गहरे गड्ढे भर दिए गए हैं। सवाल यही है कि जो काम महीनों से अटका था, वो वीआईपी दौरे के डर से चंद घंटों में कैसे हो गया?" सिंधिया के दौरे से पहले खुली प्रशासन की नींद! कई महीनों से बदहाल सड़कों के गड्ढे रातों-रात भरे गए बामौरी: SBI शाखा के सामने सड़क सुधार का काम तेज़ जनता का सवाल: क्या केवल वीआईपी दौरे पर ही सुधरेंगी सड़कें?1
- छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं,और डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। बुधवार की रात 9:00 बजे से लेकर 11:30 तक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, इस दौरानभाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सोनू गुप्ता और BMO कमल दांगी से बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कहा 25 तारीख तक अगर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की तो हम प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद में विधायक सिंघवी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम के तहत छीपाबड़ौद में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय विधायक *प्रताप सिंह सिंघवी* के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान छबड़ा प्रधान *हरिओम नागर*, मण्डल अध्यक्ष *हितेश वैष्णव*, नगर अध्यक्ष *अशोक पारिक*, राजेश सुमन, शिवनारायण नामदेव, अर्जुन सोनी और आशिक अहमद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- गुना में खाद नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे किसानः बोले-'जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते'; सिंधिया ने कलेक्टर से कहा- पेन-पैड निकालिए, नाम-नंबर नोट करिए1
- भारत संपादक * राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*सैफ अली संपादक1
- राजगढ़ जिले की कलितलाई पंचायत के गांव किशनपुरिया में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आजादी के बाद से अब तक गांव में श्मशान घाट का उचित इंतजाम नहीं हो सका। अंतिम संस्कार के लिए मोहनपुरा बांध के किनारे जाना पड़ता है और वहां तक पहुंचने वाला रास्ता बारिश में कीचड़ से भर जाता है। यानी गांव में सड़क, नाली और दूसरी सुविधाओं के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ता नसीब नहीं है। बारिश के दिनों में शवयात्रा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऊपर से अगर मोहनपुरा बांध का जलस्तर बढ़ जाए, तो अंतिम संस्कार की जगह तक पहुंचना भी चुनौती बन सकता है। सवाल सीधा है—आजादी से अब तक गांव में श्मशान घाट क्यों नहीं बन पाया? श्मशान तक पक्का रास्ता कब बनेगा? और क्या विकास की योजनाओं में गांव के अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने की सुविधा भी शामिल है? किशनपुरिया की यह तस्वीर सिर्फ एक रास्ते की समस्या नहीं, बल्कि उन दावों पर भी सवाल है, जिनमें गांव के विकास की बात तो होती है, लेकिन अंतिम यात्रा के लिए रास्ता तक नहीं बन पाता।1
- विश्वकर्मा जयंती पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, आमजन की खुशहाली की कामना विश्वकर्मा जयंती पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, आमजन की खुशहाली की कामना छीपाबड़ौद - बारां श्री राधा कृष्ण यादव नवयुवक मंडल द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा कर क्षेत्र एवं आमजन की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के *अजय यादव* ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का प्रथम शिल्पकार माना जाता है। निर्माण, कला एवं शिल्प के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते समाज के कई लोगों ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274