Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयंत मस्जिद मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक घायल जयंत मस्जिद मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक घायल सिंगरौली। जयंत स्थित मस्जिद मार्केट में कंचन ज्वेलरी दुकान के पास दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलने के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Santosh kumar
जयंत मस्जिद मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक घायल जयंत मस्जिद मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक घायल सिंगरौली। जयंत स्थित मस्जिद मार्केट में कंचन ज्वेलरी दुकान के पास दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलने के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित पलटी, चार घायल,एक को जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द चौराहे के पास शाम करीब साढ़े 5बजे एक टेम्पो बाइक के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह टेम्पों सवारों में से चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक,टेम्पो दुद्धी की तरफ से मनबसा की ओर जा रही थी। झारोखुर्द चौराहे पर सामने से आ रही एक लूना बाइक के अचानक सामने आ जाने से चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायलों को अन्य टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण रितेश कुमार (21) पुत्र रामप्रकाश निवासी झारोकला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में चालक अनिल कुमार (26) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी झारोकला को हल्की चोटें आई हैं। टेम्पो में सवार सुनैना (50) पत्नी राजाराम निवासी कटौंधी के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है, जबकि उनकी छोटी बहन परमिला देवी (40) पत्नी शिवशंकर कुशवाहा निवासी बचरा बभनी को भी हल्की चोटें आई हैं। सीएचसी दुद्धी के डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। रितेश की सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।2
- गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान। विंढमगंज में बसपा की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर। गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान। विंढमगंज/सोनभद्र। सलैयाडीह पंचायत भवन में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बसपा जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे गरीब और आम लोगों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। बैठक में दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि जून 2026 में विंढमगंज क्षेत्र में हुई बसपा की एक अन्य समीक्षा बैठक में भी संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।1
- 17 सितंबर गुरुवार विश्वकर्मा पूजा आज है सभी राजमिस्त्री के लिए1
- जिला मिर्जापुर तहसील लालगंज थाना धवलगंज मड़वा धनवार पोस्ट कल बाबरा ओ से हम हैं उर्फ नारायण गांव यहां हम रहते हैं यहां प्रधान हो या विधायक हो एक रोड पर हंस ढंग से मिल नहीं रही है और क्याकहें1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 16.09.2026* 🔸*थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को अहम सफलता प्राप्त हुई। *घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही* अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे *₹1,60,000/- की जबरन वसूली* की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक *16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण* 01.मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर। *बरामदगी* * ₹6,920/- नगद * 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र। 2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र। 3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र। 4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र। 5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र। *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 16.09.2026* 🔸*थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को अहम सफलता प्राप्त हुई। *घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही* अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे *₹1,60,000/- की जबरन वसूली* की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक *16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण* 01.मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर। *बरामदगी* * ₹6,920/- नगद * 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र। 2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र। 3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र। 4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र। 5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र।1
- महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मण्डल दुद्धी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने सीएचसी में बांटी फल ब्रेड बिस्कुट ,मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ आयोजन दुद्धी (सोनभद्र)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को दुद्धी मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया। इस अवसर पर उनके सेवा और सुशासन के 25 वर्ष भी पूरे हुए।इस निमित्त मण्डल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत सीएचसी दुद्धी में मरीज़ों को फल ब्रेड और मिठाई खिलाकर की गई।इस अवसर दुद्धी ब्लॉक परिषर में दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल व कई जरूरी उपकरण वितरण किये गए।दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी व दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल और ब्रेड व बिस्कुट बांटी गई। इसके बाद पूरे दुद्धी मण्डल में एक दिया आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के घरों में दीपक जलाए गए तथा शाम को मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया।जिलामंत्री मनोज सिंह बबलू व कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में विकास और जनसेवा के कई काम किए हैं। कार्यकर्ताओ के द्वारा जन्मदिन पर ऐसे सेवा कार्य करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है।इस अवसर मुख्यरूप से मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।4
- क्षेत्राधिकारी घोरावल के कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट क्षेत्राधिकारी घोरावल के कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट1
- माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1