Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुरदेहात के रसघान में स्थित अटल वृंदावन गेस्ट हाउस में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती पर सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मणों ने एकत्र होकर दिया एक जुटता का संदेश, वही सपा से सिकंदरा विधानसभा विधायक प्रभाकर पांडे भी रहे उपस्थित किया ब्राह्मणों का सम्मान,
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
कानपुरदेहात के रसघान में स्थित अटल वृंदावन गेस्ट हाउस में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती पर सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मणों ने एकत्र होकर दिया एक जुटता का संदेश, वही सपा से सिकंदरा विधानसभा विधायक प्रभाकर पांडे भी रहे उपस्थित किया ब्राह्मणों का सम्मान,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शहर में परशुराम शोभा यात्रा का फूल वर्षाकर किया गया स्वागत -शोभा यात्रा मे रथों पर सवार झांकियां बनीं आकर्षण का केन्द्र -सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन दिखाई दिया मुस्तैद औरैया। शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित भूतेश्वर मंदिर से रविवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम का विग्रह पूजन किया गया। इसके उपरांत फफंूद रोड पर स्थित उमाप्रेम सत्संग आश्रम में 20 बटुकों का यज्ञोपवीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूतेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा का भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भगवान परशुराम का तिलक कर शोभा यात्रा को रवाना किया। हाजी पेट्रोल पंप रोड से होते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय होते हुए संजय गेट व सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा कानपुर रोड होते हुए सदर बाजार, लेडीज मार्केट के रास्ते संजय गेट, नुमाइश मैदान होते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के वेश में रथ पर सवार होकर चल रहा था। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। हाजी पेट्रोल पंप के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से चंदू तिवारी, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, राजन चौहान, हितेन्द्र सिंह एवं नरेन्द्र सेंगर ने परशुराम जी का माल्यापर्ण किया आर्शीवाद लिया। अस्पताल के समीप आदर्श बीज भंडार पर लालजी शुक्ला एवं आलोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों को गर्मी को देखते हुए शर्बत वितरण एवं कोल्ड डिंªक पिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से किशनजी शुक्ला, रिषी चौहान, पुष्पक चतुर्वेदी, लल्ली तिवारी, लकी अवस्थी, पप्पू चौहान, संजू चड्ढा, मोन्टू चड्ढा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद गेट के पास नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भगवान परशुराम का तिलक करके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं व आम लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही शीतल पेयजल मुहैया कराया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, रामजी बाजपेई, पिंटू सेंगर, लल्ली गुप्ता, अमित यादव, अनिल पाल प्रधान, बंगाली गुप्ता, बबलू गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह, सभासद राजवीर यादव, नामित सभासद विशाल परिवार, आदित्य चतुर्वेदी, गोपाल राजपूत, मनोज पोरवाल भी शामिल रहे। इसके अलावा शहर के सदर बाजार में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, महामंत्री अजीत मिश्रा, राजकुमार सक्सेना, मो बबलू, युवा जिलाध्यक्ष गोपालजी दुबे, अमर मिश्रा, बबलू दुबे कन्हैया पोरवाल, अमित चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, लल्ला अग्रवाल के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। शोभा यात्रा के साथ ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, परशुराम सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण दुबे, कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, राजमणि त्रिपाठी, मिथुन मिश्रा, हरिगोविंद तिवारी, देवेन्द्र त्रिपाठी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू बाजपेई, गोविंद द्विवेदी, संदीप चतुर्वेदी, रजनीकांत, हिमांशु दुबे, अमित गुप्ता, अंकित तिवारी, कृष्णकात शर्मा, गोपाल पांडेय, अंकित चतुर्वेदी, शिवगोपाल दुबे, आदर्श चतुर्वेदी, आदर्श पांडेय, नितिन अवस्थी, रवि पांडेय, गौरव बाजपेई, नीशू दुबे, दीपू शुक्ला, दीपू दुबे, हरिओम तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, रामू त्रिवेदी, रविकांत बाजपेई, शशांक त्रिपाठी, मोहित पांडेय, अर्पित दुबे, अंकित तिवारी, तरूण शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभा यात्रा के साथ सीओ सिटी अशोक कुमार के अलावा पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा जो यात्रा के साथ लगातार चलता हुआ नजर आया। इनसेट शोभा यात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शहर में कई जगहों पर स्वागत किया गया। किसी ने शर्बत वितरित करते हुए यात्रा में शामिल लोगों को राहत पहुंचाई तो किसी ने पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया। 20 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार अक्षय तृतिया के अवसर पर फफंूद रोड पर स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में आचार्य मनोज अवस्थी द्वारा 20 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया। इस दौरान उनका जनेऊ संस्कार भी किया गया। आचार्य ने बटुकांे को जनेऊ धारण करने के लाभों के बारे में भी जानकारी दी तथा उन्हें गुरूदीक्षा भी दी गई।4
- *खड़े गेहूं के खेत में लगी आग को देखते हुए पुलिस व फायर ब्रिगेड के प्रशासनिक अधिकारी*1
- Post by रवि वर्मा1
- Post by दिलीप कुमार1
- अधिवक्ताओं की बैठक में एकजुटता पर जोर, बोले कटियार—संगठन में ही सुरक्षा और शक्ति 📰 खबर: नगर में रविवार को आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कटियार ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को एकजुट रहकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए, क्योंकि एकता में ही वास्तविक शक्ति निहित होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं, ऐसे में सभी का संगठित रहना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी परिस्थिति में मजबूती से सामना किया जा सके।1
- थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।1
- राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।1
- अजीतमल,औरैया। अजीतमल क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम अमावता स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 57 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।शिविर में डॉ. रिचा त्रिवेदी (जनरल सर्जन), डॉ. रश्मि यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. शाक्य (एमडी मेडिसिन), डॉ. एस. आलम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय कुमार (एमबीबीएस) एवं डॉ. विवेक सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान सामान्य रोग, महिला रोग, हड्डी संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर रोगियों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह भी दी गई। संरक्षक दिनेश सेंगर ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।1
- Post by रवि वर्मा1