logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आरोग्य मंदिर भोमा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन* सिवनी,- शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में तथा जिला आयुष अधिकारी सिवनी डॉ यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भोमा द्वारा स्वसहायता समूह की बैठक के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. निधि चौधरी (AMO) द्वारा उपस्थित 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इस अवसर पर महिलाओं को आहार-विहार, ऋतु परिवर्तन के दौरान होने वाले रोगों से बचाव के उपाय, योग एवं प्राणायाम के लाभ तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष पद्धति का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में श्रीमती सरला राहंगडाले (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एवं श्रीमती रामलता पंचेश्वर दवासाज की उपस्थिति रही। ग्रामीण महिलाओं ने शिविर को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संकल्प लिया।

6 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
f29bc7ed-969a-42b3-a8cc-ed440339ab2c

*आरोग्य मंदिर भोमा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन* सिवनी,- शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में तथा जिला आयुष अधिकारी सिवनी डॉ यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भोमा द्वारा स्वसहायता समूह की बैठक के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. निधि चौधरी (AMO) द्वारा उपस्थित 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इस अवसर पर महिलाओं को आहार-विहार, ऋतु परिवर्तन के दौरान होने वाले रोगों से बचाव के उपाय, योग एवं प्राणायाम के लाभ तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष पद्धति का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में श्रीमती सरला राहंगडाले (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एवं श्रीमती रामलता पंचेश्वर दवासाज की उपस्थिति रही। ग्रामीण महिलाओं ने शिविर को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संकल्प लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *बेलपेट से रिछी-मार्ग कच्ची मार्ग बजरी बिछाकर मार्ग बनाना भूले जिम्मेदार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत बेलपेट से रीछी सड़क मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें कच्ची मार्ग है जो शासन के द्वारा बजरी बिछाकर सड़क बनाना भूल गए हैं बताया गया कि लगभग 5 साल पहले सड़क बनाने के नाम पर बजरी बिछाकर भूल गए हैं शासन प्रशासन को ओर ध्यान देकर शीघ्र रोड बनवाये ।
    1
    *बेलपेट से रिछी-मार्ग कच्ची मार्ग  बजरी बिछाकर मार्ग बनाना भूले जिम्मेदार*
कुरई विकासखंड के अंतर्गत बेलपेट से रीछी सड़क मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें कच्ची मार्ग है जो शासन के द्वारा बजरी बिछाकर सड़क बनाना भूल गए हैं बताया गया कि लगभग 5 साल पहले सड़क बनाने के नाम पर बजरी बिछाकर भूल गए हैं शासन प्रशासन को ओर ध्यान देकर शीघ्र रोड बनवाये ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दोपहर 01 बजे जनसुनवाई में तिरोडी तहसील के ग्राम चाकाहेटी निवासी रुपसिंह दशमेर शिकायत लेकर आए थे कि उनके पुत्र आकाश का तिरोडी तहसीलदार द्वारा ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र नही दिया जा रहा है। उसके पुत्र का सीआईएसएफ में चयन हो चुका है। वर्ष 2022-23 और 2024-25 में उसका ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बन चुका है। लेकिन सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा 2026-27 का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। प्रमाण पत्र नही मिलने से उसके पुत्र का भविष्य खराब हो सकता है। कलेक्टर ने इस पर कटंगी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। बोनकट्टा निवासी जयरंजन बिंझोड़े मनरेगा कार्य का भुगतान दिलाने की मांग लेकर आए थे।
    1
    प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दोपहर 01 बजे जनसुनवाई में तिरोडी तहसील के ग्राम चाकाहेटी निवासी रुपसिंह दशमेर शिकायत लेकर आए थे कि उनके पुत्र आकाश का तिरोडी तहसीलदार द्वारा ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र नही दिया जा रहा है। उसके पुत्र का सीआईएसएफ में चयन हो चुका है। वर्ष 2022-23 और 2024-25 में उसका ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बन चुका है। लेकिन सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा 2026-27 का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। प्रमाण पत्र नही मिलने से उसके पुत्र का भविष्य खराब हो सकता है।  कलेक्टर ने इस पर कटंगी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। बोनकट्टा निवासी जयरंजन बिंझोड़े मनरेगा कार्य का भुगतान दिलाने की मांग लेकर आए थे।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनादौन के पास स्थित मढ़ई टोल वाहन चालकों से टोल तो वसूल रहा है साथ ही साथ वाहन चालकों को धमकी भी देता नजर आता है तो दूसरी ओर रोड पर घटिया निर्माण लोगों की जान भी ले रहा है सिवनी से लखनादौन के बीच रोड निर्माण कर कछुआ गति से चल रहा है जो लोगों के लिए परेशानी बना है भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने NHAI से इस और ध्यान देने के लिए कहा है..
    1
    लखनादौन के पास स्थित मढ़ई टोल वाहन चालकों से टोल तो वसूल रहा है साथ ही साथ वाहन चालकों को धमकी भी देता नजर आता है तो दूसरी ओर रोड पर घटिया निर्माण लोगों की जान भी ले रहा है सिवनी से लखनादौन के बीच रोड निर्माण कर कछुआ गति से चल रहा है जो लोगों के लिए परेशानी बना है भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने NHAI से इस और ध्यान देने के लिए कहा है..
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिवनी नगर पालिका में नियमों की अनदेखी! विशेष सम्मेलन स्थगित करने पर भड़के कांग्रेस पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद: अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक निरस्त करने पर जताई आपत्ति, कलेक्टर से की लिखित शिकायत #SeoniNews #NagarPalikaSeoni #CongressProtest #DistrictCollectorSeoni #MPPolitics #MunicipalCouncil #LocalGovernment #PoliticalNews #BSNewsNetwork
    1
    सिवनी नगर पालिका में नियमों की अनदेखी! विशेष सम्मेलन स्थगित करने पर भड़के कांग्रेस पार्षद
कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद: अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक निरस्त करने पर जताई आपत्ति, कलेक्टर से की लिखित शिकायत
#SeoniNews #NagarPalikaSeoni #CongressProtest #DistrictCollectorSeoni #MPPolitics #MunicipalCouncil #LocalGovernment #PoliticalNews #BSNewsNetwork
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • 1️⃣ दिनदहाड़े वकील की हत्या, शिवपुरी में कानून व्यवस्था पर सवाल 2️⃣ संजय सक्सेना हत्याकांड: जमीन विवाद बना मौत की वजह? 3️⃣ सुपारी किलिंग से दहला करैरा, अधिवक्ताओं में उबाल 4️⃣ वकालत पर वार: न्याय के रखवालों की सुरक्षा कौन करेगा? 5️⃣ शॉर्टकट रास्ता बना अंतिम सफर, गोली मारकर हत्या
    1
    1️⃣ दिनदहाड़े वकील की हत्या, शिवपुरी में कानून व्यवस्था पर सवाल
2️⃣ संजय सक्सेना हत्याकांड: जमीन विवाद बना मौत की वजह?
3️⃣ सुपारी किलिंग से दहला करैरा, अधिवक्ताओं में उबाल
4️⃣ वकालत पर वार: न्याय के रखवालों की सुरक्षा कौन करेगा?
5️⃣ शॉर्टकट रास्ता बना अंतिम सफर, गोली मारकर हत्या
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • वारासिवनी । 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन भारत कभी नहीं भूल सकता, जब पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना को 7 साल बीतने के बावजूद उसके जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है। पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को याद करने व श्रद्धांजली देने के लिए श्री अमेय शक्ति महिला मंडल वारासिवनी द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वारासिवनी के वार्ड नम्बर 5 में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मौन श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वारासिवनी नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने अपने संबोधन में इसे एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समारोह कहा। उन्होंने कहा कि आज हम जो सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं, वह केवल उन जवानों की वजह से हैं, जो सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेना में जाने की उत्सुकता जगती है और उन्हें शहीद होने का वास्तविक अर्थ समझ आता है। श्री अमेय शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले 40 जांबाज सैनिकों का कर्ज यह देश कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का परिवार अपनी खुशियों का त्याग कर उन्हें सीमा पर भेजता है, इसलिए हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहे। अमेय शक्ति महिला समिति का उद्देश्य उन परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। डाक्टर श्रीमती जयश्री अरोरा ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता हैं, तो पूरा देश दुखी होता हैं। लेकिन पुलवामा जैसा हमला हर माँ के दिल को झकझोर देता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सीमा पर तैनात रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समिति की प्रमुख सदस्य मोनी निशांत बिसेन, राखी राम खंडेलवाल, निर्मला राजेश परियानी, मीना जवाहर रिजवानी, वैशाली दीपक डहरवाल, लक्ष्मी विष्णु पटले, रश्मि मोनू बिसेन, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, पार्षद मधु जायसवाल, माया पारधी, डॉ.जयश्री अरोरा, बबिता अग्रवाल, मंजू खोसला, मीना पाल, रेखा चौधरी, स्वाति वर्मा, मीना जैन, शिखा विश्वकर्मा, पूनम जैन, मीना कापसे, मोनिका बिसेन, नैंसी खंडेलवाल, अमिता पारधी, हर्षा तोलानी, सोनू जायसवाल और अरविंद पारधी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियॉ उपस्थित रही।
    1
    वारासिवनी । 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन भारत कभी नहीं भूल सकता, जब पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना को 7 साल बीतने के बावजूद उसके जख्म आज भी  हर भारतीय के दिल में ताजा है। पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को याद करने व श्रद्धांजली देने के लिए श्री अमेय शक्ति महिला मंडल वारासिवनी द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वारासिवनी के वार्ड नम्बर 5 में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मौन श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वारासिवनी नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने अपने संबोधन में इसे एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समारोह कहा। उन्होंने कहा कि आज हम जो सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं, वह केवल उन जवानों की वजह से हैं, जो सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेना में जाने की उत्सुकता जगती है और उन्हें शहीद होने का वास्तविक अर्थ समझ आता है। श्री अमेय शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले 40 जांबाज सैनिकों का कर्ज यह देश कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का परिवार अपनी खुशियों का त्याग कर उन्हें सीमा पर भेजता है, इसलिए हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहे। अमेय शक्ति महिला समिति का उद्देश्य उन परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। डाक्टर श्रीमती जयश्री अरोरा ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता हैं, तो पूरा देश दुखी होता हैं। लेकिन पुलवामा जैसा हमला हर माँ के दिल को झकझोर देता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सीमा पर तैनात रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर समिति की प्रमुख सदस्य मोनी निशांत बिसेन, राखी राम खंडेलवाल, निर्मला राजेश परियानी, मीना जवाहर रिजवानी, वैशाली दीपक डहरवाल, लक्ष्मी विष्णु पटले, रश्मि मोनू बिसेन, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, पार्षद मधु जायसवाल, माया पारधी, डॉ.जयश्री अरोरा, बबिता अग्रवाल, मंजू खोसला, मीना पाल, रेखा चौधरी, स्वाति वर्मा, मीना जैन, शिखा विश्वकर्मा, पूनम जैन, मीना कापसे, मोनिका बिसेन, नैंसी खंडेलवाल, अमिता पारधी, हर्षा तोलानी, सोनू जायसवाल और अरविंद पारधी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियॉ उपस्थित रही।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    16 hrs ago
  • छिंदवाड़ा यदुवंशी महासंघ गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा लगातार 7 दिवसीय विशाल भंडारा 10वर्ष से महादेव के नादिया खेड़ा में मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालुगण भंडारा स्थल पर पहुंच कर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हे यह,ऐतिहासिक कार्यक्रम भंडारा का 10 वा वर्ष है भंडारा स्थल पर भोजन की व्यवस्था रात्रि मैं सैकड़ों भक्तो को रूकने की व्यवस्था बिमार पड़ने पर डाक्टर की व्यवस्था एवं रात्रि में चाय की व्यवस्था 24 घंटे जल की व्यवस्था की जाती है ।
    1
    छिंदवाड़ा 
यदुवंशी महासंघ गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा लगातार 7 दिवसीय विशाल भंडारा 10वर्ष से महादेव के नादिया खेड़ा में मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालुगण भंडारा स्थल पर पहुंच कर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हे यह,ऐतिहासिक कार्यक्रम भंडारा का 10 वा वर्ष है भंडारा स्थल पर भोजन की व्यवस्था रात्रि मैं सैकड़ों भक्तो को रूकने की व्यवस्था बिमार पड़ने पर डाक्टर की व्यवस्था एवं रात्रि में चाय की व्यवस्था 24 घंटे जल की व्यवस्था की जाती है ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • परिवहन विभाग की एक महिला अफसर मंगलवार को कटंगी क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली करते हुए नजर आई है। भाग्यश्री राजवैद्य प्रभाकर नाम की महिला अफसर को निजी दलालों के साथ मिलकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर महिला अधिकारी दो सरकारी कर्मचारी और दो निजी दलालों के साथ दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच वाहनों से अवैध वसूली करती हुई स्पॉट की गई। सरकारी खजाने को चूना लगाकर महिला अधिकारी वर्दी की आड़ में कर रही काली कमाई को निजी दलाल किशोर कुमार शिवनकर के फोन पे नंबर पर जमा करवा रही थी जो वसूली के वक्त उनके साथ वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा नाम का दलाल भी महिला कर्मचारी के साथ वसूली में शामिल दिखाई दिया।
    1
    परिवहन विभाग की एक महिला अफसर मंगलवार को कटंगी क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाकर अवैध वसूली करते हुए नजर आई है। भाग्यश्री राजवैद्य प्रभाकर नाम की महिला अफसर को निजी दलालों के साथ मिलकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर महिला अधिकारी दो सरकारी कर्मचारी और दो निजी दलालों के साथ दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच वाहनों से अवैध वसूली करती हुई स्पॉट की गई। सरकारी खजाने को चूना लगाकर महिला अधिकारी वर्दी की आड़ में कर रही काली कमाई को निजी दलाल किशोर कुमार शिवनकर के फोन पे नंबर पर जमा करवा रही थी जो वसूली के वक्त उनके साथ वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा नंद किशोर उर्फ नंदू शर्मा नाम का दलाल भी महिला कर्मचारी के साथ वसूली में शामिल दिखाई दिया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.