Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा,"स्वर्गीय उमाशंकर सिंह हमें अपने छोटे भाइयों की तरह मानते थे। उन्होंने हमें हमेशा अपार स्नेह और सम्मान दिया। हमने भी हमेशा उनका सम्मान करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे हमें उससे भी अधिक प्रेम और आदर देते थे। उनका स्नेह केवल हम तक ही सीमित नहीं था। यदि आप उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी से भी बात करेंगे—चाहे छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग, कोई महिला हो या कोई परिवार—हर किसी की जुबान पर यही होगा कि 'हमने अपना बेटा खो दिया' या 'हमने अपना भाई खो दिया'..." #भावभीनी_श्रद्धांजलि #RIP #श्री_उमाशंकर_सिंह_जी_का_निधन #उत्तरप्रदेश
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा,"स्वर्गीय उमाशंकर सिंह हमें अपने छोटे भाइयों की तरह मानते थे। उन्होंने हमें हमेशा अपार स्नेह और सम्मान दिया। हमने भी हमेशा उनका सम्मान करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे हमें उससे भी अधिक प्रेम और आदर देते थे। उनका स्नेह केवल हम तक ही सीमित नहीं था। यदि आप उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी से भी बात करेंगे—चाहे छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग, कोई महिला हो या कोई परिवार—हर किसी की जुबान पर यही होगा कि 'हमने अपना बेटा खो दिया' या 'हमने अपना भाई खो दिया'..." #भावभीनी_श्रद्धांजलि #RIP #श्री_उमाशंकर_सिंह_जी_का_निधन #उत्तरप्रदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धूमधाम से मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि स्व कल्पनाथ राय की पत्नी सुधा राय व उनकी पुत्री वैष्णवी राय ने पहुंच कर माल्यार्पण किया मऊ। जनपद मऊ के विकास पुरुष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पूरे जनपद में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्व. कल्पनाथ राय की पत्नी डॉ. सुधा राय तथा उनकी पुत्री वैष्णवी राय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के साथ-साथ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके कारण उन्हें जनपद का शिल्पकार भी कहा जाता है। कार्यक्रम के दौरान उनके बताए आदर्शों और विकास के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।2
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा,"स्वर्गीय उमाशंकर सिंह हमें अपने छोटे भाइयों की तरह मानते थे। उन्होंने हमें हमेशा अपार स्नेह और सम्मान दिया। हमने भी हमेशा उनका सम्मान करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे हमें उससे भी अधिक प्रेम और आदर देते थे। उनका स्नेह केवल हम तक ही सीमित नहीं था। यदि आप उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी से भी बात करेंगे—चाहे छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग, कोई महिला हो या कोई परिवार—हर किसी की जुबान पर यही होगा कि 'हमने अपना बेटा खो दिया' या 'हमने अपना भाई खो दिया'..." #भावभीनी_श्रद्धांजलि #RIP #श्री_उमाशंकर_सिंह_जी_का_निधन #उत्तरप्रदेश2
- जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया मऊ । जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कोपागंज थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय,थाना परिसर मे लगे कैमरो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।1
- 🛺 गाज़ीपुर में अपनी जनता पार्टी की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न गाज़ीपुर, 02 अगस्त 2026। अपनी जनता पार्टी, जिला गाज़ीपुर की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक रविवार को प्रातः 11:00 बजे कुशवाहा भवन, कुशवाहा मिष्ठान भंडार के सामने, बिंदवलिया, गाज़ीपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव श्री राम ध्यान कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भारती ने किया। बैठक में जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पार्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री राम ध्यान कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से अपनी जनता पार्टी प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भारती ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने सदस्यता अभियान को तेज करने, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश सचिव – राम ध्यान कुशवाहा जिला अध्यक्ष – अनिल कुमार भारती महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष – रेनू मौर्या जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष – जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष – कमलेश सिंह कुशवाहा कार्यालय प्रभारी – जितेन्द्र सिंह मौर्य सम्यक युवा मंच के संस्थापक – अखिलेश मौर्य डॉ. विजय मौर्य बाराचवर ब्लॉक अध्यक्ष – संजय कुमार डॉ. रामाधीन कुशवाहा उमेश कुशवाहा रामा आधार कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। ✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अपनी जनता पार्टी, जिला गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) "संगठन की शक्ति ही जनशक्ति है।" 🛺 जय संविधान! • जय भारत! 🇮🇳3
- आजमगढ़ : घाघरा नदी के कटान स्थल का डीएम व एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश आजमगढ़ l सगड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम आराजी गंगापुर में घाघरा नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण करने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे और कटान क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने नदी के बढ़ते जलस्तर और किनारे पर हो रहे कटान को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किए जाएं: जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ पर्कुपाइन (Porcupine) लगाए जाएं। उनके भीतर बालू से भरे बोरों को व्यवस्थित ढंग से डाला जाए ताकि नदी की धारा का प्रभाव कम हो सके। बालू के बोरों को तार से मजबूती के साथ बाँधा जाए ताकि तेज बहाव में वे अपनी जगह से न हटें। ग्रामीणों से की गई अपील मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डीएम व एसएसपी को घाघरा नदी के लगातार बढ़ते कटान और उत्पन्न खतरे की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय वे शिवपुर, सहदेवगंज तथा बंधे पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलस्तर बढ़ने या प्रशासन का अलर्ट मिलने पर लोग समय रहते राहत शिविरों एवं शरणालयों में चले जाएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाए और बच्चों को भी इसके आसपास न फटकने दें। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन बाढ़ और नदी कटान से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी कर रहा है। राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएँ, पशु चिकित्सा और विद्युत व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी, खंड विकास अधिकारी महराजगंज सहित सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर नगर पालिका की लापरवाही पर कांग्रेस का हमला मऊ जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय, पुत्री वैष्णवी राय सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही भी देखने को मिली। प्रतिमा के आसपास जलभराव होने से श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर पालिका की उदासीनता बताते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता अनिल राय ने नगर पालिका प्रशासन की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थल के आसपास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद में इस तरह की अव्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है और इससे मंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मऊ। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय, पुत्री वैष्णवी राय सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही भी देखने को मिली। प्रतिमा के आसपास जलभराव होने से श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर पालिका की उदासीनता बताते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता अनिल राय ने नगर पालिका प्रशासन की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थल के आसपास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद में इस तरह की अव्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है और इससे मंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- गाजीपुर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, खेमनराय पट्टी स्थित बभनिया इनार के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था, जिससे महिलाओं और स्थानीय लोगों में भय और असहजता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 24 वर्षीय समर्थ सिंह, पुत्र करुणेश सिंह, निवासी गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में लगातार गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया जा रहा है।1