logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Episode- 0A-192 आपके समक्ष आदित्यराज सिंह... मरेगा हर कोई मरेगा-- कोई डर के मरेगा तो कोई लड़के मरेगा... देश में हर तरफ एक से एक काण्ड हो रहे हैं फिर भी उनका एनकाउंटर नहीं हुआ.... और जो सच के खिलाफ आवाज उठा दे तो उसका एनकाउंटर हो जाताहै... तो ये कहां की इंसानियत है भाई...

1 day ago
user_Vimal Kashyap
Vimal Kashyap
Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
1 day ago

Episode- 0A-192 आपके समक्ष आदित्यराज सिंह... मरेगा हर कोई मरेगा-- कोई डर के मरेगा तो कोई लड़के मरेगा... देश में हर तरफ एक से एक काण्ड हो रहे हैं फिर भी उनका एनकाउंटर नहीं हुआ.... और जो सच के खिलाफ आवाज उठा दे तो उसका एनकाउंटर हो जाताहै... तो ये कहां की इंसानियत है भाई...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित श्री राम मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न* *धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मुख्य श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार, 28 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ*। *इस अवसर पर आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया*। *संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं ने झांझ, मंजीरे और झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया*। *मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई*। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रभु की प्रसाद ग्रहण की। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय सीताराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। पुरानी छावनी स्थित यह प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां धौलपुर आने वाले पर्यटक एवं भक्त दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सराबोर यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    4
    पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर 
पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर 
धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित श्री राम मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न*
*धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मुख्य श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार, 28 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ*। *इस अवसर पर आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया*।
*संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं ने झांझ, मंजीरे और झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया*। *मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई*।
महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रभु की प्रसाद ग्रहण की।
शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय सीताराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
पुरानी छावनी स्थित यह प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां धौलपुर आने वाले पर्यटक एवं भक्त दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं।
प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सराबोर यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    3
    महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली
एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश* *महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जन-जागरूकता रैली* धौलपुर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान – सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। जन-जागरूकता रैली कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से प्रारम्भ होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा एवं संतर रोड होते हुए पुनः गुलाब बाग से कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अधिकारों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। धौलपुर पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि वे महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहें, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
    1
    *पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश*
*महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जन-जागरूकता रैली*
धौलपुर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान – सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक धौलपुर  विकास सांगवान ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ)  हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। जन-जागरूकता रैली कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से प्रारम्भ होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा एवं संतर रोड होते हुए पुनः गुलाब बाग से कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अधिकारों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। धौलपुर पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि वे महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहें, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जिला कारागृह का किया मासिक निरीक्षण, हेल्प डेस्क पर स्थित बंदियों के परिजनों की समस्याएं सुुनीं धौलपुर। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में आज जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर रेखा यादव द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, बाह्य उपचार हेतु चिकित्सकीय अनुशंसा प्राप्त बंदियों की स्थिति, उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था तथा उपचार से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिन बंदियों को चिकित्सकों द्वारा जेल के बाहर उपचार हेतु अनुशंसित किया गया था, उनके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई साथ ही एक बंदी ने नोट बुक उपलब्ध कराने तथा दो बंदियों ने अपनी बीमारी के बारे में बताया इस संबंध में जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सकों का निर्देशित किया कि बंदियों को समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सा उपचार में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा गंभीर रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, इसके लिए जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सक को आवश्यक समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान आज के भोजन के बारे में जानकारी ली निरीक्षण दौरान कारागार परिसर में संचालित मुलाकात सहायता हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया जिसमें मुलाकातियों के पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रतीक्षा व्यवस्था, सूचना उपलब्ध कराने की प्रणाली, सहायता डेस्क पर नियुक्त अधिकार मित्र/अधिवक्तागणों की उपस्थिति तथा आगंतुकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मुलाकात हेतु आने वाले परिजनों से संवाद कर उन्हें प्राप्त सुविधाओं एवं आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही अधिवक्तागणों/अधिकार मित्र को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि मुलाकातियों को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाए तथा सहायता डेस्क पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध रहे। इस मौके पर चीफ एलएडीसी अमित कमठान, डिप्टी चीफ पप्पू सिंह गुर्जर, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, राहुल डंडौतिया, डॉक्टर सुमित मित्तल, जेल विनोद सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।
    3
    जिला कारागृह का किया मासिक निरीक्षण, हेल्प डेस्क पर स्थित बंदियों के परिजनों की समस्याएं सुुनीं

धौलपुर। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में आज जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर रेखा यादव द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।  साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, बाह्य उपचार हेतु चिकित्सकीय अनुशंसा प्राप्त बंदियों की स्थिति, उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था तथा उपचार से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिन बंदियों को चिकित्सकों द्वारा जेल के बाहर उपचार हेतु अनुशंसित किया गया था, उनके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई साथ ही एक बंदी ने नोट बुक उपलब्ध कराने तथा दो बंदियों ने अपनी बीमारी के बारे में बताया इस संबंध में जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सकों का निर्देशित किया कि बंदियों को समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सा उपचार में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा गंभीर रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, इसके लिए जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सक को आवश्यक समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान आज के भोजन के बारे में जानकारी ली  निरीक्षण दौरान कारागार परिसर में संचालित मुलाकात सहायता हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया जिसमें मुलाकातियों के पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रतीक्षा व्यवस्था, सूचना उपलब्ध कराने की प्रणाली, सहायता डेस्क पर नियुक्त अधिकार मित्र/अधिवक्तागणों की उपस्थिति तथा आगंतुकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मुलाकात हेतु आने वाले परिजनों से संवाद कर उन्हें प्राप्त सुविधाओं एवं आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही अधिवक्तागणों/अधिकार मित्र को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि मुलाकातियों को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाए तथा सहायता डेस्क पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध रहे।  इस मौके पर चीफ एलएडीसी अमित कमठान, डिप्टी चीफ पप्पू सिंह गुर्जर, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, राहुल डंडौतिया, डॉक्टर सुमित मित्तल, जेल विनोद सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
    4
    धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Episode- 0A-205 भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था... आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....
    1
    Episode- 0A-205
भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... 
उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... 
क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... 
विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था...
आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... 
ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by adv poonam Singhal
    1
    Post by adv poonam Singhal
    user_ adv poonam Singhal
    adv poonam Singhal
    Lawyer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के दौरे पर बोले विधायक रोहित बोहरा, नई सौगात नहीं, पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया पार्वती बांध, जलभराव, सड़क, पेयजल और खनन सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धौलपुर और राजाखेड़ा की सुध लेने के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिले को कोई बड़ी नई सौगात नहीं मिली। राजाखेड़ा के लिए पुल की मंजूरी का स्वागत करते हुए उन्होंने अन्य अधिकांश घोषणाओं को पूर्व की बजट घोषणाओं का दोहराव बताया। विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी की घोषणा करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन आज तक न तो भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इनमें से कई कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुके थे तथा कुछ पर पहले से ही काम चल रहा था। पार्वती बांध के गेटों के रिनोवेशन के प्रस्ताव पर भी विधायक ने चिंता जताई। उनका कहना था कि यदि बांध के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो कई गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले विस्तृत सर्वे कराया जाना आवश्यक है। रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि धौलपुर शहर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष पैकेज या योजना की घोषणा नहीं की गई। प्रेसवार्ता में विधायक ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायतों और नगर निकायों को समय पर बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
    1
    मुख्यमंत्री के दौरे पर बोले विधायक रोहित बोहरा, नई सौगात नहीं, पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया

पार्वती बांध, जलभराव, सड़क, पेयजल और खनन सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धौलपुर और राजाखेड़ा की सुध लेने के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिले को कोई बड़ी नई सौगात नहीं मिली। राजाखेड़ा के लिए पुल की मंजूरी का स्वागत करते हुए उन्होंने अन्य अधिकांश घोषणाओं को पूर्व की बजट घोषणाओं का दोहराव बताया।
विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी की घोषणा करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन आज तक न तो भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इनमें से कई कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुके थे तथा कुछ पर पहले से ही काम चल रहा था।
पार्वती बांध के गेटों के रिनोवेशन के प्रस्ताव पर भी विधायक ने चिंता जताई। उनका कहना था कि यदि बांध के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो कई गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले विस्तृत सर्वे कराया जाना आवश्यक है।
रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि धौलपुर शहर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष पैकेज या योजना की घोषणा नहीं की गई।
प्रेसवार्ता में विधायक ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायतों और नगर निकायों को समय पर बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.