Shuru
Apke Nagar Ki App…
adv poonam Singhal
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by adv poonam Singhal1
- जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया1
- धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व हुए धार्मिक आयोजन एवं भंडारे लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में आज गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ओर प्रमुख स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं भंडारे अयोजित किए गए साथ ही कस्बा के श्री कृष्ण गौ शाला आश्रम पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं पादुका पूजन सत्संग कार्यक्रम सहित भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास सहित दूर दराज से आए सैकड़ों साधकों ने भाग लिया ओर गुरु बंदन कर सुख समृद्धि की कामना की साथ ही आश्रम के सेवादार गोपाल स्वामी ने कहा कि गुरु ही हमे गोविंद तक जाने का मार्ग बताता है इसलिए सदैव माता पिता एवं गुरु जनों का सम्मान करना चाहिए4
- सरमथुरा उपखंड कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने दिया धरना @Bharat शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर धरना मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में होगा बड़ा आंदोलन : डॉ. रनजीत मीणा सरमथुरा, 29 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा के नेतृत्व में बुधवार को उपखंड कार्यालय सरमथुरा के मुख्य द्वार पर शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण शीघ्र खोलने, सभी संवर्गों की डीपीसी कराने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, यथास्थान कार्यग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों की वेतन वसूली रोकने, उपप्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग शीघ्र कराने, एसआई एवं जीपीएफ का नगद भुगतान, एसीपी का लाभ 8/16/24/32 वर्ष पर देने, बीएलओ के अलग पद सृजित करने, केंद्र के समान वेतन निर्धारण, परिवीक्षाकाल में पूर्ण वेतन, पे-प्रोटेक्शन की समस्या का समाधान, एनटीटी शिक्षकों का ग्रेड पे ₹3600, पंचायत शिक्षकों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मध्य सत्र में पाठ्यक्रम एवं ड्रेस परिवर्तन पर रोक, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन, समसा एवं पीएमश्री विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति व्यवस्था समाप्त करने, शिक्षकों की शैडो पोस्ट जारी करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लंबित पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही बैठक में लगाने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं पर शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन जयपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण त्रुटिपूर्ण ढंग से किए गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। धरने में जिला सचिव रामवीर मीणा, प्रदेश सलाहकार भगवान दास जाटव (प्रधानाचार्य), राजवीर मीणा, संतराम मीणा, रामहंस मीणा, दीपक सिंह, धर्म सिंह मीणा, पिंटू मीणा, खेमराज मीणा, सतीश चंद मीणा, मंजू कुमारी मीणा, नीरज रामनिवास बायला, नमो मीणा, हेमराज गुर्जर, जितेंद्र चेतीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित श्री राम मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न* *धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मुख्य श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार, 28 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ*। *इस अवसर पर आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया*। *संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं ने झांझ, मंजीरे और झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया*। *मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई*। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रभु की प्रसाद ग्रहण की। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय सीताराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। पुरानी छावनी स्थित यह प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां धौलपुर आने वाले पर्यटक एवं भक्त दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सराबोर यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।4
- महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।3
- majnuo ki chargesheet bns section 74-79 in full video with punishment1
- बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस1