बांदीकुई : सड़क पर युवती ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल। सड़क पर युवती ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है ओर यह गुरुग्राम का है जहां एक युवक को उसकी कथित गर्लफ्रेंड द्वारा सड़क पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक को सार्वजनिक रूप से धक्का देते और मारपीट करते हुए नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक इतने समय से कथित मानसिक उत्पीड़न क्यों सहता रहा। मामला एकतरफा प्रेम संबंध का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बांदीकुई : सड़क पर युवती ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल। सड़क पर युवती ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है ओर यह गुरुग्राम का है जहां एक युवक को उसकी कथित गर्लफ्रेंड द्वारा सड़क पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक को सार्वजनिक रूप से धक्का देते और मारपीट करते हुए नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक इतने समय से कथित मानसिक उत्पीड़न क्यों सहता रहा। मामला एकतरफा प्रेम संबंध का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- बोर्ड परीक्षा के बीच सरकारी स्कूल से एक छात्र को जबरन उठाते हुए वीडियो वायरल । शिक्षक और छात्र देखते रहे, कोई मदद नहीं। बच्चे पर कथित हमला, दांत और नाखून तक निकाले जाने की खबरें। राजस्थान में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े! वायरल वीडियो1
- Post by Kishori priya Ji Maharaj1
- Post by Baba tillu Gurjar1
- राजस्थान बास्केटबॉल संघ के चुनाव 22 मार्च को उदयपुर में आरबीए की साधारण सभा का आयोजन, प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष और सचिव हुए शामिल डीडवाना राजस्थान बास्केटबॉल आज भारतीय बास्केटबॉल के लिए आज एक अहम कड़ी बन चुका है, हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश भर में परचम फहरा दिया है और यह सब आप सबकी लगन, अथाह परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण भाव का ही नतीजा है । स्थानीय नगर परिषद सभागार में आयोज्य राजस्थान बास्केटबॉल संघ की प्रदेश स्तरीय साधारण सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने यह बात कही । शेखावत ने कहा कि राज्य खेल बास्केटबॉल लगातार नई बुलंदियों को छु रहा है, हम भारतीय बास्केटबॉल ही नही एशियाई खेलों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रहे है । आरबीए एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारे संघटन की सम्पूर्ण देश में एक अलग पहचान है क्योंकि हम टीम भावना और एक दूसरे के सम्मान और सहयोग का पूर्ण ख्याल रखते है । चेयरमेन विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि आज यह साधारण सभा आगामी कार्यकारिणी चुनाव को लेकर रखी गयी है जिसमे सम्पूर्ण प्रदेश से सभी जिला से जिलाध्यक्ष और सचिव का कोने कोने से डीडवाना आना दर्शाता है कि हम बास्केटबॉल के लिए समर्पित है । इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लेकर आयी टीम के खिलाड़ियों को भारतीय बास्केटबॉल संघ बीएफआई द्वारा दी गयी इनामी राशि के चैक भी वितरित किये गये । नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राजस्थान बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 22 मार्च को उदयपुर में सम्पन्न होंगे, बेरी बताया कि चुनाव चार वर्ष से होते है इस बार संघटन ने उदयपुर में यह आयोजन करने का निर्णय लिया है । जानकारी के अनुशार आगामी 22 मार्च को राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकारिणी का चुनाव होना है सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संघटन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से होता आया है उम्मीद है इस बार भी प्रदेश के समस्त बास्केटबॉल परिवार के लोग मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे । साधारण सभा में खेल अधिकारी रहे गजेंद्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह जोधपुर, शशिकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार गंगा नगर, विकास अग्रवाल हड़मानगढ़, हीरेन्द्र सिंह राठौड़ अजमेर, मोहम्मद हनीफ खान बाराँ, कैलाश भाकर पाली, महेन्द्र विक्रम सिंह, रणजीत सिंह सीकर, गंगा सिंह शेखावत बिकानेर, भगवती प्रशाद पारीक चूरू, पन्ना लाल सैनी, पुष्पेंद्र चौधरी अलवर, सत्यनारायन टोंक, जीतेन्द्र सिंह धोलपुर सहित प्रदेश के लगभग जिला से अध्यक्ष और सचिव ने इस साधारण सभा में भाग लिया ।4
- Post by Ramkesh Nareda1
- अमानीशाह नाले का दूषित पानी एशिया की सबसे बड़े कच्चे बांध में मिल रहा, ट्रीटमेंट प्लांट की मांग लालसोट। अमानीशाह नाले का दूषित पानी मोरेल नदी में मिलने से जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने इस मुद्दे को विधानसभा में नियम 295 के तहत उठाते हुए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि नदी पर बने मोरेल बांध का पानी सिंचाई में काम आता है, जो प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। कानोता या सामरिया क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर पानी को शुद्ध कर मोरेल में छोड़ने की मांग की गई है। जल संसाधन मंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है।1
- चिमनपुरा शाहपुरा में ब्रह्मलीन पद्मश्री बाबा नारायणदास महाराज की ओर से 45 वर्ष पूर्व स्थापित बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय को बीबीडी और बीएनडी नाम से अलग-अलग स्थानों पर संचालित करने तथा कला संकाय को दूर स्थानांतरित करने के आदेशों के विरोध में 5 वें दिन से विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण कॉलेज के मुख्यद्वार पर टैंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना जारी,छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार बुनकर, महेंद्र यादव,निहाल पलसानिया ने बताया कि ढाई साल पहले बाबा नारायणदास एवं बाबा भगवानदास दोनों कॉलेजों को एकीकृत कर एक ही परिसर में संचालित करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन हाल ही में बीएनडी कॉलेज के कला संकाय को अलग कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने सघर्ष समिति के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय का ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए गत दिनों उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एकीकरण बनाए रखने की मांग की थी। इस पर सुनवाई नहीं होने और कला संकाय के स्थानांतरण आदेश पर रोक नहीं लगाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों एवं छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर टैट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना जारी, धरना स्थल पर छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार बुनकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष निहाल पलसानिया , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिसोटिया, रोहिताश यादव एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हनुल चौधरी, महासचिव राहुल बागड़ी, मनिन्द्र वर्मा, प्रभु अटल, हंसराज गुर्जर, सुभाष भड़ाना, जयराम ,रवि यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे1
- UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज कि ओर से आगामी 1 मार्च को दौसा में आयोजित होने वाली को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर है , रैली को लेकर सवर्ण समाज के लोग गांव - गांव ढाणी - ढाणी जाकर प्रचार - प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील करने लगे हैं । प्रचार कर रहे लोगों ने बताया कि सवर्ण समाज के लोगों को घर-घर जाकर पीले चांवल देकर रैली में आने का न्योता दिया जा रहा है2