Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस कंप्लेंट करने वाली लड़की और लड़की
Baba tillu Gurjar
पुलिस कंप्लेंट करने वाली लड़की और लड़की
More news from राजस्थान and nearby areas
- *बांसखोह निवासी कैलाशचंद मीणा क्षेत्रपाल बने जिला अध्यक्ष* बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्रपाल बांसखोह में कार्यरत वरिष्ठ एवं आदिवासी मीणा कर्मचारी विकास समिति महामंत्री अध्यापक कैलाश चंद मीणा को आज प्रांतीय कार्यालय लाल कोठी जयपुर में सियाराम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अमोल मीणा तथा पर्यवेक्षक सियाराम शर्मा प्रांतीय प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शिक्षक संघ के निर्देशन में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।इसमें जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल बस्सी को निर्विरोध चुना गया तथा सभा अध्यक्ष पप्पू लाल मीणा कोटखावदा, मंत्री मनोज कुमार शर्मा फागी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ,महिला मंत्री मंजू स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर लाल गोस्वामी व समस्त जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया इस दौरान प्रांतीय महासमिति के सदस्य मनोहर लाल मीणा, रामजीलाल बैरवा रामलाल मीणा चाकसू ,बाबूलाल बैरवा, कल्याण सिंह महाराजपुरा,कृष्ण कुमार , अशोक कुमार मीणा लालाराम सीताराम , नरेंद्र कुमार शर्मा,भूपेंद्र चौधरी , चेतन शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, निसार मोहम्मद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे इस मौके पर माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया3
- अनुराग सेवा संस्थान के 31 वर्ष पूर्ण, सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित 31 वर्ष पूर्ण होने पर “अनुराग-31” के तहत श्री अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि. में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम स्थानीय संघ के सहयोग से विश्व चिंतन दिवस पर हुआ। विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं प्रस्तुत कर देश में अमन-चैन और सौहार्द की कामना की गई। वक्ताओं ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान गीता पुस्तकों का भी वितरण किया गया।2
- हमारे गांव में पूरा में गौशाला लेने कारण गाय की मृत्यु होने लगी है, भूख और प्यास से तड़प तड़प कर गए मर रही है2
- राजस्थान बास्केटबॉल संघ के चुनाव 22 मार्च को उदयपुर में आरबीए की साधारण सभा का आयोजन, प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष और सचिव हुए शामिल डीडवाना राजस्थान बास्केटबॉल आज भारतीय बास्केटबॉल के लिए आज एक अहम कड़ी बन चुका है, हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश भर में परचम फहरा दिया है और यह सब आप सबकी लगन, अथाह परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण भाव का ही नतीजा है । स्थानीय नगर परिषद सभागार में आयोज्य राजस्थान बास्केटबॉल संघ की प्रदेश स्तरीय साधारण सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने यह बात कही । शेखावत ने कहा कि राज्य खेल बास्केटबॉल लगातार नई बुलंदियों को छु रहा है, हम भारतीय बास्केटबॉल ही नही एशियाई खेलों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रहे है । आरबीए एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारे संघटन की सम्पूर्ण देश में एक अलग पहचान है क्योंकि हम टीम भावना और एक दूसरे के सम्मान और सहयोग का पूर्ण ख्याल रखते है । चेयरमेन विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि आज यह साधारण सभा आगामी कार्यकारिणी चुनाव को लेकर रखी गयी है जिसमे सम्पूर्ण प्रदेश से सभी जिला से जिलाध्यक्ष और सचिव का कोने कोने से डीडवाना आना दर्शाता है कि हम बास्केटबॉल के लिए समर्पित है । इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लेकर आयी टीम के खिलाड़ियों को भारतीय बास्केटबॉल संघ बीएफआई द्वारा दी गयी इनामी राशि के चैक भी वितरित किये गये । नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राजस्थान बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 22 मार्च को उदयपुर में सम्पन्न होंगे, बेरी बताया कि चुनाव चार वर्ष से होते है इस बार संघटन ने उदयपुर में यह आयोजन करने का निर्णय लिया है । जानकारी के अनुशार आगामी 22 मार्च को राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकारिणी का चुनाव होना है सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संघटन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से होता आया है उम्मीद है इस बार भी प्रदेश के समस्त बास्केटबॉल परिवार के लोग मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे । साधारण सभा में खेल अधिकारी रहे गजेंद्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह जोधपुर, शशिकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार गंगा नगर, विकास अग्रवाल हड़मानगढ़, हीरेन्द्र सिंह राठौड़ अजमेर, मोहम्मद हनीफ खान बाराँ, कैलाश भाकर पाली, महेन्द्र विक्रम सिंह, रणजीत सिंह सीकर, गंगा सिंह शेखावत बिकानेर, भगवती प्रशाद पारीक चूरू, पन्ना लाल सैनी, पुष्पेंद्र चौधरी अलवर, सत्यनारायन टोंक, जीतेन्द्र सिंह धोलपुर सहित प्रदेश के लगभग जिला से अध्यक्ष और सचिव ने इस साधारण सभा में भाग लिया ।4
- YOUTAG walleyes product4
- Post by Ramkesh Nareda1
- सड़क पर युवती ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है ओर यह गुरुग्राम का है जहां एक युवक को उसकी कथित गर्लफ्रेंड द्वारा सड़क पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक को सार्वजनिक रूप से धक्का देते और मारपीट करते हुए नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक इतने समय से कथित मानसिक उत्पीड़न क्यों सहता रहा। मामला एकतरफा प्रेम संबंध का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से लाला वाला खाटू श्याम बाबा के लिए छठी पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित पंचायत समिति तूंगा के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से श्याम बाबा की आकर्षक झांकी की पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके बैंड बाजे के साथ लाला वाला खाटू श्याम बाबा के मंदिर के लिए विशाल पदयात्रा को रवाना किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई श्याम बाबा के लिए रवाना हुई इस दौरान सभी श्याम भक्तों ने हाथों में ध्वज लिए डीजे की धुन पर श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय शिकंजी नाश्ता फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन, तुंगा पुलिस प्रशासन के द्वारा पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया और पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की इस मौके पर श्याम मंदिर में आए हुए सभी पदयात्रियों का श्री श्याम सेवा समिती लाला वाला की ओर से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सम्मान किया इस दौरान श्याम मंदिर के पुजारी मुक्तानंद गिरी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की इस दौरान सभी पदयात्रियों के लिए श्याम बाबा के मंदिर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया श्री श्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों द्वारा सभी श्याम भक्तों का तिलक लगाकर श्याम बाबा की तस्वीर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व रमेश सैनी व सभी कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन व भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया4
- बड़ी खबर राजधानी जयपुर से है आज बात सिर्फ एक कॉलोनी की नहीं… बात है 350 परिवारों की जिंदगी की। उन लोगों की, जिन्होंने साल 2000 से 2010 के बीच अपनी खून-पसीने की कमाई लगाकर प्लॉट खरीदे, मकान बनाए और सपनों का घर बसाया।,लेकिन अब आरोप है कि उन्हीं प्लॉट्स के नंबर बदले गए, साइज बदले गए और जहाँ मकान खड़े हैं, वहाँ 60 फीट सड़क दिखा दी गई ये सिर्फ जमीन का मामला नहीं है, ये 350 परिवारों की जिंदगी, उनकी जमा-पूंजी और उनके सपनों का सवाल है! साल 2002… पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर कॉलोनी विकसित हुई। 90B की वैधानिक प्रक्रिया पूरी हुई। 2000 से 2010 के बीच 350 से ज्यादा लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदे। मकान बने, परिवार बसे, बुजुर्गों ने जीवन की आखिरी पूंजी यहाँ लगा दी। लेकिन… जैसे ही जमीन के दाम बढ़े, नीयत बदल गई! जिस 90B को पहले फर्जी बताकर चुनौती दी गई, वही मामला संभागीय कार्यालय, राजस्व बोर्ड और हाईकोर्ट तक गया — और हर जगह राहत नहीं मिली। बाद में हाईकोर्ट से याचिका वापस ले ली गई। सवाल उठता है — अगर 90B फर्जी थी, तो उसे वापस क्यों लिया गया? और असली खेल यहीं से शुरू होता है! उसी 2002 की 90B को मानते हुए 8 अक्टूबर 2024 को जेडीए में नया नक्शा पेश किया जाता है। कॉलोनी के भूखंडों के नंबर बदले जाते हैं, साइज बदले जाते हैं, जहाँ मकान खड़े हैं वहाँ 60 फीट की सड़क दिखा दी जाती है! प्लॉटधारियों ने आपत्तियाँ दीं… सैकड़ों आपत्तियाँ। लेकिन जेडीए के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जब अखबार में जोन-12 कार्यालय में कैंप की विज्ञप्ति आई, तो 100 से ज्यादा लोग मौके पर पहुँच गए। डीसी से मिले, एडिशनल कमिश्नर से मिले। आश्वासन मिला… लेकिन कार्रवाई नहीं। आरोप यह भी कि पूर्व डीसी राकेश मेहता के कार्यकाल में फाइलें तैयार हुईं और ट्रांसफर होते ही फाइलें सरपट दौड़ गईं। क्या यह महज संयोग है या सुनियोजित साजिश? एफआईआर दर्ज हुई। जनसुनवाई में निर्देश भी दिए गए। लेकिन आज तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं। फोरेंसिक जांच हुई — निजी लैब में। रिपोर्ट में सामान्य अंतर बताया गया। लेकिन मामला वहीं ठंडा पड़ गया। और आज स्थिति क्या है? जमीन कागजों में प्लॉटधारियों की… लेकिन कब्जा लेने नहीं दिया जा रहा! विरोध करने पर धक्का-मुक्की के आरोप… यहाँ तक कहा गया — “आधी जमीन ले लो!” क्या 50 प्रतिशत हड़पने का कोई नया कानून आ गया है? 350 परिवार… 80-85 साल के बुजुर्ग… 20 साल से दर-दर भटक रहे हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिले। स्थानीय विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिलने का प्रयास किया। सरकार से गुहार लगाई। अब कॉलोनीवासियों ने साफ ऐलान कर दिया है — यह लोकतंत्र है या जमीन माफिया का राज? यह प्रशासन है या आंख मूंदकर फाइलें पास करने की मशीन? 350 परिवार पूछ रहे हैं — अगर 90B फर्जी थी तो 2024 में उसी के आधार पर नक्शा कैसे पास हुआ? अगर वैध थी तो 20 साल तक उन्हें क्यों भटकाया गया? अब सवाल सीधे मुख्यमंत्री से है — क्या इन परिवारों को न्याय मिलेगा? या 20 साल की पीड़ा यूं ही फाइलों में दफन कर दी जाएगी?4