Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी ख़बर : चाकघाट ऑटो बनवाने आया लड़का टमस नदी में डूबा, तलाश अभियान जारी
चन्दन भइया
बड़ी ख़बर : चाकघाट ऑटो बनवाने आया लड़का टमस नदी में डूबा, तलाश अभियान जारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वायरल वीडियो : त्यौंथर 70 में हुए अधूरे विकास का अनोखा विरोध, ऐसा अंदाज कि जिसने भी देखा, तारीफ की!1
- प्रयागराज के कालिंदीपुरम सूर्य कॉलोनी में जलभराव और जर्जर सड़कों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अविलंब मरम्मत की मांग प्रयागराज के कालिंदीपुरम सूर्य कॉलोनी में जलभराव और जर्जर सड़कों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अविलंब मरम्मत की मांग* *प्रयागराज, 17 अगस्त 2026* लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रयागराज के कालिंदीपुरम स्थित सूर्य कॉलोनी में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। एक ओर बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव और टूटी-फूटी सड़कों की वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। *मुख्य समस्याएं:* - *जलभराव और बीमारी का खतरा*: कॉलोनी की गलियों में कई-कई फीट पानी भर गया है। जलजमाव के कारण मच्छर और संक्रामक बीमारियों का डर स्थानीय लोगों को सता रहा है। - *जर्जर सड़कें और गड्ढे*: बरसात से पहले विधायक जी द्वारा रोड निर्माण के लिए फंड पास होने और "बहुत जल्द काम शुरू होने" की घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। खराब सड़कों और बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - *बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कत*: सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। फिसलन और जलभराव के कारण अभिभावक भी चिंतित हैं। कालिंदीपुरम सूर्य कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि फंड पास होने के बावजूद काम न होने से लोगों में भारी आक्रोश है। बारिश शुरू होने से पहले यदि सड़क बन जाती तो आज की स्थिति नहीं होती। *निवासियों की मांग:* स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि: 1. कॉलोनी में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। 2. सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए। 3. जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी-लार्वा और दवा का छिड़काव कर बीमारियों को रोका जाए।2
- प्रयागराज दो दिन से होरही बारिश शहर में जगह जगह जल जमाओ व जल भराओ से लोग परेशान जार्जटाउन थाना हुआ जलमग्न पुलिस एवं शिकायतकर्ता हो रही परेशानी1
- **थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश** आज दिनांक **17.08.2026** को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री **सत्यनारायण** द्वारा **थाना चरवा** का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित **मिशन शक्ति केन्द्र** का निरीक्षण कर महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की जानकारी ली गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात **साइबर हेल्प डेस्क** का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया एवं की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा **विवेचना कक्ष** का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान **हवालात** की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर में **निर्माणाधीन बैरक** का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का समग्र निरीक्षण करते हुए थाना पुलिस को **जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आज दिनांक **17.08.2026** को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री **सत्यनारायण** द्वारा **थाना चरवा** का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित **मिशन शक्ति केन्द्र** का निरीक्षण कर महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की जानकारी ली गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात **साइबर हेल्प डेस्क** का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया एवं की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा **विवेचना कक्ष** का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान **हवालात** की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर में **निर्माणाधीन बैरक** का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का समग्र निरीक्षण करते हुए थाना पुलिस को **जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग** सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- *सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर डीएम-एसपी ने पक्का तालाब का किया निरीक्षण* *मूरतगंज ब्लॉक।* सावन के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी पर्व को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित कुमार पाल एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित पक्का तालाब का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पक्का तालाब परिसर स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं शिव मंदिर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को पक्का तालाब परिसर में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा,ताकि रात्रि में श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने तालाब की सीढ़ियों के दोनों ओर रस्सियां बंधवाने के निर्देश भी दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रहें और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान भीड़ एवं यातायात को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। *रवि कुमार दैनिक भास्कर* *सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर डीएम-एसपी ने पक्का तालाब का किया निरीक्षण* *मूरतगंज ब्लॉक।* सावन के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी पर्व को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित कुमार पाल एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित पक्का तालाब का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पक्का तालाब परिसर स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं शिव मंदिर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को पक्का तालाब परिसर में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा,ताकि रात्रि में श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने तालाब की सीढ़ियों के दोनों ओर रस्सियां बंधवाने के निर्देश भी दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रहें और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान भीड़ एवं यातायात को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। *रवि कुमार दैनिक भास्कर*1
- मंझनपुर डिपो में स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच" मंझनपुर डिपो में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच "मंझनपुर डिपो में स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच" मंझनपुर डिपो में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 206 की हुई जांच कौशांबी। मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के तहत मंझनपुर डिपो में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। परिवहन आयुक्त एवं डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर आयोजित शिविर में एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल और पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी मौजूद रहे। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के वाहन चालकों व परिचालकों के साथ सरकारी बस चालकों का भी स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। एमवी कॉन्वेंट, डॉ. रिजवी, बीपी पब्लिक, नंदी वाणी समेत कई विद्यालयों के चालक-परिचालक शिविर में पहुंचे। जांच के बाद सभी को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम में डॉ. संतोष कुमार, फार्मासिस्ट, मुकेश विद्यार्थी फिजियोथेरेपिस्ट और नीरज कुमार जायसवाल नेत्र तकनीशियन शामिल रहे। शिविर में करीब 206 मरीजों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।1
- बड़ी ख़बर : चाकघाट ऑटो बनवाने आया लड़का टमस नदी में डूबा, तलाश अभियान जारी1
- नहाई नदी पर जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग पल के ऊपर से बह रहा पानी मऊगंज मैं नहाई नदी मैं पल के ऊपर से वह रहा पानी लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे नदी पर शासन को देना चाहिए ध्यान ताकि कोई घटना न घाट सके हमारे मऊगंज के जननायक से निवेदन है की मऊगंज से पहाड़ी मुख्य मार्ग इसमें पुल का निर्माण कराया जाए1