Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज दो दिन से होरही बारिश शहर में जगह जगह जल जमाओ व जल भराओ से लोग परेशान जार्जटाउन थाना हुआ जलमग्न पुलिस एवं शिकायतकर्ता हो रही परेशानी
GP News INDIA
प्रयागराज दो दिन से होरही बारिश शहर में जगह जगह जल जमाओ व जल भराओ से लोग परेशान जार्जटाउन थाना हुआ जलमग्न पुलिस एवं शिकायतकर्ता हो रही परेशानी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज दो दिन से होरही बारिश शहर में जगह जगह जल जमाओ व जल भराओ से लोग परेशान जार्जटाउन थाना हुआ जलमग्न पुलिस एवं शिकायतकर्ता हो रही परेशानी1
- hamare gav me road nahi hai road kichar se bara hai1
- *कौंधियारा में PM-CM पर अभद्र टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार* *प्रयागराज।* कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम *अकोढा* में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। ग्राम अकोढा निवासी शुभम माली ने 16 अगस्त को थाना कौंधियारा में तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे तिरंगा यात्रा के दौरान गांव का ही *असलम खान पुत्र मोहम्मद साबिर खान* ने पत्रकारों के सामने सार्वजनिक रूप से PM और CM को "कमीना" जैसे शब्द से संबोधित किया। शिकायत के आधार पर कौंधियारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुभम माली का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार की राष्ट्र विरोधी टिप्पणी से ग्रामीणों में आक्रोश है। #Prayagraj #Kaudhiara #Akodha #TirangaYatra #PM #CMYogi #Arrest #PrayagTV24 1. *कौंधियारा में तिरंगा यात्रा के दौरान PM-CM पर अभद्र टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार* 2. *स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र विरोधी बयान, अकोढा के व्यक्ति पर कार्रवाई* 3. *PM मोदी और CM योगी को "कमीना" कहा, कौंधियारा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *कौंधियारा में PM-CM पर अभद्र टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार* *प्रयागराज।* कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम *अकोढा* में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। ग्राम अकोढा निवासी शुभम माली ने 16 अगस्त को थाना कौंधियारा में तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे तिरंगा यात्रा के दौरान गांव का ही *असलम खान पुत्र मोहम्मद साबिर खान* ने पत्रकारों के सामने सार्वजनिक रूप से PM और CM को "कमीना" जैसे शब्द से संबोधित किया। शिकायत के आधार पर कौंधियारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुभम माली का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार की राष्ट्र विरोधी टिप्पणी से ग्रामीणों में आक्रोश है। #Prayagraj #Kaudhiara #Akodha #TirangaYatra #PM #CMYogi #Arrest #PrayagTV24 1. *कौंधियारा में तिरंगा यात्रा के दौरान PM-CM पर अभद्र टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार* 2. *स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र विरोधी बयान, अकोढा के व्यक्ति पर कार्रवाई* 3. *PM मोदी और CM योगी को "कमीना" कहा, कौंधियारा पुलिस ने किया गिरफ्तार*1
- प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच चली गोली... प्रयागराज का धूमनगंज इलाका, आधी रात का वक्त और अचानक सरेआम तड़तड़ाने लगती हैं गोलियां! दो हिस्ट्रीशीटर आपस में भिड़ गए, ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते बीच सड़क पर अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी गई, सोशल मीडिया पर इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके का है, जहां 14 अगस्त की रात करीब 12 बजे दो गुटों में गोली और ईट, पत्थर चले, हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंगवार को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि इलाके के दो नामी हिस्ट्रीशीटर हैं एक का नाम है रोहित सोनकर और दूसरे का मोहम्मद नबील बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 14 अगस्त की रात मोहम्मद नबील शराब के नशे में धुत होकर रोहित सोनकर के पास पहुंचा और सरेआम गाली-गलौज करने लगा, जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया, देखते ही देखते नबील ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, इसके बाद पूरे हरवारा इलाके में जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे, दहशत तब और बढ़ गई जब नबील ने 315 बोर का तमंचा निकाला और सीधे दो राउंड फायर झोंक दिए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। इस सरेआम गोलीबारी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित रोहित सोनकर की तहरीर पर धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद नबील को नेहरू पार्क गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने नबील के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी नबील पर पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज पुलिस अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवधाम में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। सेवादारों ने भजन-कीर्तन सावन के तीसरे सोमवार को शिवधाम में उमड़ा भक्ति का सैलाब ________________________ प्रयागराज। 18 अगस्त 2026/ सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवधाम में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। सेवादारों ने भजन-कीर्तन से दिन की शुरुआत की। यह आयोजन पूरे सावन माह तक लगातार चलेगा। इस अवसर पर गुरु मां श्रीमती ईश्वरी देवी ने श्रद्धालुओं और सेवादारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वोत्तम समय है। गुरु मां ने कहा, सच्चे मन से जो भी भक्त मनोकामना लेकर आता है, उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने में देर नहीं लगती। आशीर्वाद से भक्तों के दुख-दर्द दूर होते हैं और कल्याण का मार्ग खुलता है। गुरु मां की वाणी सुनने और दर्शन के लिए शिवधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कोलकाता तक से भक्त यहां पहुंचे। एक माह तक चलने वाले इस भजन-कीर्तन में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सेवादारों के अनुसार रोज सुबह से देर रात तक शिव नाम की गूंज से पूरा धाम गूंज रहा है...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें - तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ओठगी तरहार में सोमवार सुबह का नजारा कुछ अलग ही देखते बन रहा था। सोमवार को भोर में इतनी तेज बारिश हुई कि पश्चिम सिरे के तालाब का पानी सड़क से बहने लगा जिससे कई जगह सड़क बह गई। तालाब के बगल से लगा नाला जो पट जाने के कारण पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पाती बहुत पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क तो बनाई गई पर पुलिया सही ढंग से नहीं बनी जिससे तेज बारिश में पुलिया के ऊपर सड़क पर 3 फीट पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन जोखिम भरा हो जाता है, लोगों के घरों में पानी भर गया है। गणेश पाल के घर से प्रीतम पाल के घर तक लगभग 500 मीटर पूरी सड़क पर पानी ऐसे भरा है जैसे कोई लबालब हो जिसमें अनगिनत गड्ढे भी हैं। ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी प्रयागराज एवं उपजिलाधिकारी बारा सहित बारा विधायक डॉ वाचस्पति से सार्वजनिक जल निकासी हेतु उचित व्यवस्था कराई जाये। तहसील बारा का कोई भी अधिकारी आकर हम लोगों की मजबूरी को देखने का कष्ट करें।1
- नागपंचमी पर सोनौटी में आयोजित हुई विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के वार्ड-9 सोनौटी में नागपंचमी के शुभ अवसर पर विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रिंस भारतीया ने प्रथम, सतीश यादव ने द्वितीय तथा आकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में गगन यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय और प्रियांशु भारतीया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड-9 के पार्षद कन्हई लाल द्वारा किया गया। आयोजन में विवेक यादव, अतुल यादव, अंकित यादव, दीपू यादव और मिथुन यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुजीत पासी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, हरीशचन्द्र पहलवान, बेबू यादव, मान सिंह यादव, संजय प्रधान और अनिल यादव सोनौटी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।1
- प्रयागराज न्यूज़ आज दिनांक 17/8/26 को नैनी में न्यू यमुना ब्रिज और पुराने पुल के बीच सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के शुभ अवसर पर गहरेबाजी घुड़सवारी हो रही है जो यहां की एक प्रथा है और एक महत्वपूर्ण मान्यता भी है जहां लोग दूर दूर से अपनी अपनी बग्घी लेकर आते है और इस पर्व का आनन्द लेते है इसे देखने केलिए लोगों हुजूम भीड़ देखने मिलता है आज भी बड़ी संख्या में लोग इस गहरेबाज़ी घुड़सवारी को देखने केलिए आए और थाना नैनी SHO की देख रेख में भारी संख्या पुलिस और पुलिस मित्र के लोग व्यवस्था को संभालते हुए दिखाई दिए जीपी न्यूज़ इंडिया और आज का भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं नागपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जीपी न्यूज़ इंडिया आज का भारत के लिए चंद्रमा प्रसाद यादव की रिपोर्ट प्रयागराज नैनी सावन माह के तीसरे सोमवार को गहरेबाजी घुड़सवारी का आनंद लेते हुए लोग1