Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमीन विवाद में मारपीट करते दिखे ग्राम प्रधान, वीडियो चर्चा का विषय चकिया (चंदौली)। चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पचपेड़िया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ग्राम प्रधान भी मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग अब जांच की मांग कर रहे हैं
Raj india news
जमीन विवाद में मारपीट करते दिखे ग्राम प्रधान, वीडियो चर्चा का विषय चकिया (चंदौली)। चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पचपेड़िया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ग्राम प्रधान भी मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग अब जांच की मांग कर रहे हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चकिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जोड़ों ने लिए सात फेरे जनपद चन्दौली के चकिया ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 27 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में चकिया विकासखंड के 21, नगर पंचायत चकिया के 1 तथा नौगढ़ ब्लॉक के 5 जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश खरवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, भाजपा नेता उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नवदंपतियों को आवश्यक घरेलू सामग्री एवं अन्य निर्धारित लाभ भी वितरित किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाईट :- कैलाश खरवार विधायक चकिया बाईट :- अनील राय बीडीओ विकास खण्ड चकिया4
- फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji @NarendraModi #viral फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji @NarendraModi #viral1
- बहुचर्चित कोडीन सिरप मामले में लगातार दूसरी बार हुई बरामदगी के बाद सीओ पीडीडीयू नगर का बयान... बहुचर्चित कोडीन सिरप मामले में लगातार दूसरी बार हुई बरामदगी के बाद सीओ पीडीडीयू नगर का बयान सामने आया है1
- महूजी निषाद बस्ती का रास्ता जर्ज़र,गढ्ढो से भरा,100 परिवारों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड स्थित महूजी गांव की निषाद बस्ती में आवागमन का एकमात्र रास्ता जर्जर हो गया है। यह रास्ता गड्ढों से भरा है, जिससे लगभग 100 घरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता चंदौली जिले के अंतिम छोर पर अगहर विर बहुरिया नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में निषाद बस्ती की ओर जाता है। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। पिछले साल यह रास्ता गंगा कटान का हिस्सा बन गया था, जिसके बाद से गांव में आने-जाने के लिए कोई उपयुक्त मार्ग नहीं है। गंगा कटान को रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बस्ती के रास्ते की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों से रास्ते की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि कीचड़ और गड्ढों से निजात मिल सके। इस दौरान मुखलाल निषाद, पीयूष निषाद, मृत्युंजय, निरहू, विवेक, अंकित, हिमांशु, प्रिंस सहित बस्ती के कई अन्य लोग मौजूद रहे।4
- जमीन विवाद में मारपीट करते दिखे ग्राम प्रधान, वीडियो चर्चा का विषय चकिया (चंदौली)। चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पचपेड़िया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ग्राम प्रधान भी मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग अब जांच की मांग कर रहे हैं1