logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इस 15 साल की बच्ची का मोदी की ट्रोल आर्मी ने जीना हराम कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री 15 साल की बच्ची से लड़ रहे हैं। ग़ज़ब हाल है।

13 hrs ago
user_बहुजन मिडिया टीवी
बहुजन मिडिया टीवी
Local Politician Sasni•
13 hrs ago

इस 15 साल की बच्ची का मोदी की ट्रोल आर्मी ने जीना हराम कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री 15 साल की बच्ची से लड़ रहे हैं। ग़ज़ब हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही यूपी-112 डेटा और गूगल मैप हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 11 बाइक और एक स्कूटी समेत 12 दोपहिया वाहन बरामद पिछले 3-4 महीनों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने हॉटस्पॉट किए थे चिन्हित। किला खाई गौशाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर पुर्जे अलग कर कबाड़ में बेचते थे आरोपी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच में जुटी। बाइट:- चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।
    2
    हाथरस-ब्रेकिंग 

हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही
हाथरस-ब्रेकिंग 
हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही
यूपी-112 डेटा और गूगल मैप हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 11 बाइक और एक स्कूटी समेत 12 दोपहिया वाहन बरामद
पिछले 3-4 महीनों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने हॉटस्पॉट किए थे चिन्हित।
किला खाई गौशाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोचा।
पूछताछ में सामने आया कि चोरी के वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर पुर्जे अलग कर कबाड़ में बेचते थे आरोपी।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच में जुटी।
बाइट:- चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इस 15 साल की बच्ची का मोदी की ट्रोल आर्मी ने जीना हराम कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री 15 साल की बच्ची से लड़ रहे हैं। ग़ज़ब हाल है।
    1
    इस 15 साल की बच्ची का मोदी की ट्रोल आर्मी ने जीना हराम कर दिया है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री 15 साल की बच्ची से लड़ रहे हैं।
ग़ज़ब हाल है।
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    13 hrs ago
  • मंडी समिति पर दो लोगों को कुछ लोगों ने इटो से हमला कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। ईंटों के हमले से दोनों युवक सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर डॉक्टरी परीक्षण किया गया। घायलों ने बताया कि मंडी समिति पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
    1
    मंडी समिति पर दो लोगों को कुछ लोगों ने इटो से हमला कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। ईंटों के हमले से दोनों युवक सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर डॉक्टरी परीक्षण किया गया। घायलों ने बताया कि मंडी समिति पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🐄 गौ सम्मान आह्वान अभियान 🙏 गौ माता केवल एक पशु नहीं, हमारी संस्कृति, करुणा और सनातन परंपरा की पहचान हैं। आइए, गौ माता के प्रति अपने सम्मान और सेवा-भाव को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उनके संरक्षण, सेवा और देखभाल के लिए अपना योगदान दें। 🌸 एक मुट्ठी चारा — सेवा का भाव 🌸 एक घूंट पानी — करुणा का भाव 🌸 एक छोटा सहयोग — गौ सेवा का बड़ा संबल आइए, मिलकर संकल्प लें कि गौ माता का सम्मान करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और गौशालाओं के सहयोग में अपनी भूमिका निभाएंगे। 🙏 गौ माता की सेवा — मानवता की सच्ची सेवा। गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। – स्वामी दीपेशानंद सरस्वती जी महाराज 🚩
    1
    🐄 गौ सम्मान आह्वान अभियान 🙏
गौ माता केवल एक पशु नहीं, हमारी संस्कृति, करुणा और सनातन परंपरा की पहचान हैं।
आइए, गौ माता के प्रति अपने सम्मान और सेवा-भाव को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उनके संरक्षण, सेवा और देखभाल के लिए अपना योगदान दें।
🌸 एक मुट्ठी चारा — सेवा का भाव
🌸 एक घूंट पानी — करुणा का भाव
🌸 एक छोटा सहयोग — गौ सेवा का बड़ा संबल
आइए, मिलकर संकल्प लें कि गौ माता का सम्मान करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और गौशालाओं के सहयोग में अपनी भूमिका निभाएंगे।
🙏 गौ माता की सेवा — मानवता की सच्ची सेवा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें।
– स्वामी दीपेशानंद सरस्वती जी महाराज 🚩
    user_स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    Voice of people इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हाथरस नगर पालिका बोर्ड बैठक में छह प्रस्ताव मंजूर, एक टला; सभासदों ने उठाए विकास और सफाई व्यवस्था पर सवाल हाथरस नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशांत तिवारी ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और दाऊजी महाराज मेला-2026 से जुड़े सात प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से छह प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया। सभासदों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर संशय जताया। इसके अलावा कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने, जलनिकासी की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि शिकायत और सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की गैरहाजिरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। बैठक में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत डीपीआर, सीवरेज एवं जलनिकासी योजना की डीपीआर, राज्य वित्त आयोग की निधि से महत्वपूर्ण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के तहत अतिरिक्त धनराशि के व्यय से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद वर्तमान में ये अधिकार एडीएम के पास हैं। सभासदों की शिकायतों पर एडीएम प्रशांत तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं को देखेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    1
    हाथरस नगर पालिका बोर्ड बैठक में छह प्रस्ताव मंजूर, एक टला; सभासदों ने उठाए विकास और सफाई व्यवस्था पर सवाल
हाथरस नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशांत तिवारी ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और दाऊजी महाराज मेला-2026 से जुड़े सात प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से छह प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया।
सभासदों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर संशय जताया। इसके अलावा कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने, जलनिकासी की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि शिकायत और सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की गैरहाजिरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।
बैठक में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत डीपीआर, सीवरेज एवं जलनिकासी योजना की डीपीआर, राज्य वित्त आयोग की निधि से महत्वपूर्ण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के तहत अतिरिक्त धनराशि के व्यय से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
गौरतलब है कि शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद वर्तमान में ये अधिकार एडीएम के पास हैं। सभासदों की शिकायतों पर एडीएम प्रशांत तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं को देखेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अलीगढ़ सर्किल बन्नादेवी आज दिनांक 1 सितम्बर 2026 सर्किल बन्नादेवी स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र संचालित हो रहा था। जहां पर फरियादियों के बैठने के प्रॉपर व्यवस्था है। कुछ फरियादियों के द्वारा अनजाने में सर्किल परिसर के बाहर नीचे बैठा गया। उनको तुरंत समझा-बुझाकर उनको प्रॉपर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई तथा परिवार परामर्श केंद्र सुचारू रूप से संचालित हुआ इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धन्नजंय सिंह द्वारा दी गई बाइट
    1
    अलीगढ़ सर्किल बन्नादेवी आज दिनांक 1 सितम्बर 2026  सर्किल बन्नादेवी स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र संचालित हो रहा था। जहां पर फरियादियों के बैठने के प्रॉपर व्यवस्था है।
कुछ फरियादियों के द्वारा अनजाने में सर्किल परिसर के बाहर नीचे बैठा गया। उनको तुरंत समझा-बुझाकर उनको प्रॉपर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई तथा परिवार परामर्श केंद्र सुचारू रूप से संचालित हुआ इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धन्नजंय सिंह द्वारा दी गई बाइट
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश गाजियाबाद अपडेट डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बंदियों को मिलेगा बुराई, नशे और दुर्भावना छोड़कर सकारात्मक बदलाव का संदेश गाजियाबाद। देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जहां श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं गाजियाबाद की डासना जेल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। डासना जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इस आयोजन की सबसे खास बात केवल उत्सव नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा बदलाव और सुधार का संदेश होगा। जेल अधीक्षक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल जेल में बंद लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने भीतर झांकने और स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि इंसान को अपने भीतर की नकारात्मक सोच, दुर्भावना और बुरे व्यवहार से दूर होने का प्रयास करना चाहिए। खास तौर पर नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए यह पर्व एक नई शुरुआत का संदेश लेकर आ सकता है। इस बार जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पुरुष बंदियों के साथ महिला बंदी भी शामिल होंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, इंसान अपने विचार और व्यवहार में बदलाव लाकर जीवन को नई दिशा दे सकता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव डासना जेल की दीवारों के भीतर सिर्फ उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का संदेश भी बनेगा, जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। संदेश साफ है—गलती जीवन का अंत नहीं, बल्कि सुधार की शुरुआत हो सकती है। *बाइट,,, सीताराम शर्मा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जेल गाजियाबाद*
    4
    डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश
गाजियाबाद अपडेट 
डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश
झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बंदियों को मिलेगा बुराई, नशे और दुर्भावना छोड़कर सकारात्मक बदलाव का संदेश
गाजियाबाद।
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जहां श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं गाजियाबाद की डासना जेल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
डासना जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
इस आयोजन की सबसे खास बात केवल उत्सव नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा बदलाव और सुधार का संदेश होगा। जेल अधीक्षक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल जेल में बंद लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने भीतर झांकने और स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर है।
उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि इंसान को अपने भीतर की नकारात्मक सोच, दुर्भावना और बुरे व्यवहार से दूर होने का प्रयास करना चाहिए। खास तौर पर नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए यह पर्व एक नई शुरुआत का संदेश लेकर आ सकता है।
इस बार जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पुरुष बंदियों के साथ महिला बंदी भी शामिल होंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, इंसान अपने विचार और व्यवहार में बदलाव लाकर जीवन को नई दिशा दे सकता है।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव डासना जेल की दीवारों के भीतर सिर्फ उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का संदेश भी बनेगा, जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।
संदेश साफ है—गलती जीवन का अंत नहीं, बल्कि सुधार की शुरुआत हो सकती है।
*बाइट,,, सीताराम शर्मा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जेल गाजियाबाद*
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मथुरा टाउन शिप नाली और पानी निकास के पीछे विवाद फा वड़ा से हमला युवक घायल
    1
    मथुरा टाउन शिप नाली और पानी निकास के पीछे विवाद फा वड़ा से हमला युवक घायल
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.