Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया। खाद के लिए किसान हो रहा परेशान नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जबरन किसान को दी जा रही
कुमार सुनील
औरैया। खाद के लिए किसान हो रहा परेशान नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जबरन किसान को दी जा रही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। खाद के लिए किसान हो रहा परेशान नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जबरन किसान को दी जा रही1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, तीन किलोमीटर लंबी कतारें, मेले में भी रही भारी भीड़ औरैया। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद के ऐतिहासिक एवं सिद्धपीठ देवकली मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के अलावा कन्नौज, इटावा, जालौन, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी सहूलियत मिली। मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। लंबी प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। देवकली मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक मेले में भी पूरे दिन रौनक बनी रही। पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे पूरे दिन दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लाखों शिवभक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, तीन किलोमीटर लंबी कतारें, मेले में भी रही भारी भीड़ औरैया। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद के ऐतिहासिक एवं सिद्धपीठ देवकली मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के अलावा कन्नौज, इटावा, जालौन, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी सहूलियत मिली। मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। लंबी प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। देवकली मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक मेले में भी पूरे दिन रौनक बनी रही। पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे पूरे दिन दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लाखों शिवभक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।4
- *सावन के प्रथम सोमवार पर देवकली महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब* *औरैया।* सावन मास के प्रथम सोमवार पर जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध देवकली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। प्रशासनिक व्यवस्था चौक चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। मान्यता है कि इसी माह माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है और इस दिन जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।यमुना नदी के तट के समीप स्थित देवकली महादेव मंदिर औरैया की प्रमुख धार्मिक धरोहरों में शामिल है। सरकारी अभिलेखों में इसे प्राचीन शिव मंदिर के रूप में वर्णित किया गया है, जबकि स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार गहड़वाल वंश के राजा विशोकदेव ने अपनी पत्नी देवकला की इच्छा पर इस मंदिर का निर्माण कराया था। माना जाता है कि उन्हीं के नाम पर इस स्थान का नाम "देवकली" पड़ा। श्रद्धालुओं के बीच यह भी मान्यता प्रचलित है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है तथा इसका आकार प्रतिवर्ष जौ के दाने के बराबर बढ़ता है। इसी आस्था के कारण सावन और महाशिवरात्रि पर यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन के पहले सोमवार पर औरैया के अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, जालौन तथा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवकली महादेव मंदिर पहुंचे। कई कांवड़िए यमुना नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया, पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई तथा एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी की गई। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। वहीं यमुना तट पर जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई।दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी रहा और देर शाम तक जलाभिषेक एवं दर्शन का क्रम चलता रहा। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला और "हर-हर महादेव" के जयघोष से देवकली महादेव मंदिर परिसर गूंजता रहा। *इनसेट-प्रथम सोमवार पर पुलिस व्यवस्था वही चाक चौबंद* *औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र अंतर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।2
- प्रथम सोमवार को जनपद औरैया के पौराणिक व ऐतिहासिक देवकली मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन प्रथम सोमवार को जनपद औरैया के पौराणिक व ऐतिहासिक देवकली मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन1
- पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र अंतर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।4
- देवकली मंदिर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मनोकामनाएं औरैया। सावन के पहले सोमवार को शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी पवित्र गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवक पूरे दिन सेवा भाव से जुटे रहे। उन्होंने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, कतारों का संचालन करने और श्रद्धालुओं की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।2
- बाबरपुर में बीच सड़क भिड़े दो आवारा सांड, यातायात बाधित, दो वाहन क्षतिग्रस्त अजीतमल/औरैया। बाबरपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास सोमवार को दो आवारा सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं और कई बार आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल को खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। नगरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आवारा मवेशियों को गौशाला भिजवाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रहा बुजुर्ग गंभीर घायल औरैया। शहर के सत्ती तालाब के समीप सोमवार को तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय (50 सैया अस्पताल) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।1