डूंगरपुर में लिफ्ट देने के बहाने चाकू की नोक पर लूट, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर। राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान रास्ते पर चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को वरदा थाना पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इको कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, सागवाड़ा की पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन और उसका साथी पंकज डोडियार 2 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामड़ा मोड़ पर सागवाड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान इको कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोपी कार को दौवड़ा रोड की तरफ ले गए और सुनसान जगह पर रोककर दोनों युवकों से मारपीट की। इसके बाद चाकू की नोक पर मोबाइल, रुपए, पर्स और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। अंतरिया के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो वे पाड़ला-गोकुलिया मोड़ के आगे कार छोड़कर जंगल में भाग गए, जहां से तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार कनिपा, ललित उर्फ लालचंद कलासुआ और सुभाष उर्फ बादशाह परमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।
डूंगरपुर में लिफ्ट देने के बहाने चाकू की नोक पर लूट, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर। राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान रास्ते पर चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को वरदा थाना पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इको कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, सागवाड़ा की पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन और उसका साथी पंकज डोडियार 2 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामड़ा मोड़ पर सागवाड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान इको कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोपी कार को दौवड़ा रोड की तरफ ले गए और सुनसान जगह पर रोककर दोनों युवकों से मारपीट की। इसके बाद चाकू की नोक पर मोबाइल, रुपए, पर्स और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। अंतरिया के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो वे पाड़ला-गोकुलिया मोड़ के आगे कार छोड़कर जंगल में भाग गए, जहां से तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार कनिपा, ललित उर्फ लालचंद कलासुआ और सुभाष उर्फ बादशाह परमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।
- डूंगरपुर में लिफ्ट देने के बहाने चाकू की नोक पर लूट, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर। राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान रास्ते पर चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को वरदा थाना पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इको कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, सागवाड़ा की पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन और उसका साथी पंकज डोडियार 2 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामड़ा मोड़ पर सागवाड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान इको कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोपी कार को दौवड़ा रोड की तरफ ले गए और सुनसान जगह पर रोककर दोनों युवकों से मारपीट की। इसके बाद चाकू की नोक पर मोबाइल, रुपए, पर्स और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। अंतरिया के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो वे पाड़ला-गोकुलिया मोड़ के आगे कार छोड़कर जंगल में भाग गए, जहां से तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार कनिपा, ललित उर्फ लालचंद कलासुआ और सुभाष उर्फ बादशाह परमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।1
- *टाइगर हिल कॉलोनी, डूंगरपुर में गूंजेगी माता की जयकारे, कल से शुरू होगा 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव।* गीतेश कुमार पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। *टाइगर हिल कॉलोनी, डूंगरपुर में गूंजेगी माता की जयकारे, कल से शुरू होगा 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव।* शारदीय नवरात्रि को लेकर डूंगरपुर शहर सहित टाइगर हिल कॉलोनी में भी उत्साह और उल्लास का माहौल चरम पर है। कॉलोनी वासियों के विशेष सहयोग से कल 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को हर्षोल्लास के साथ घट स्थापना की जाएगी, जिसके साथ ही 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। अंतिम चरण में रहीं तैयारियां आयोजन को लेकर कॉलोनी के युवाओं और निवासियों ने सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया है। पंडाल की सजावट, प्रकाश व्यवस्था और माता रानी के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन होंगे ये विशेष आयोजन कॉलोनी वासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के इन नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी: घट स्थापना: रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की स्थापना और घट स्थापना की जाएगी। महाआरती एवं प्रसाद: प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। डांडिया रास और गरबा: आरती के उपरांत माता रानी के भजनों और पारंपरिक गरबों की धुन पर डांडिया रास का आयोजन होगा, जिसमें कॉलोनी के महिला-पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। टाइगर हिल कॉलोनी के इस सामूहिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।3
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त। एंकर इंट्रो श्री नाथ बगलोज बलादित डॉ दीपक गोगरा के मकान में 3लाख रुपए की चोरी का पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन जिला डूंगरपुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त मामले का खुलासा करने निर्देश प्रदान किये गये जिस पर खींव सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं रूप सिह वृताधिकारी वृत डूंगरपुर के सुपरविजन में हिमांशु सिह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में तुरन्त ही एक टीम का गठन माल मुल्जिमान की तलाष प्रारम्भ की गई टीम द्वारा आसुचना संकलन, सीसीटीवी व परम्परागत पुलिसिंग का समन्वय करते हुए एक संदिग्ध कुश को डिटेन कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो आरोपी ने घटना कारीत करना स्वीकार किया एवं आरोपी ने चोरी किये रूपयो से खरीदी आई 20 कार तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया घटना अभियुक्त प्रार्थी के घर पर पूर्व में नौकर था जिसे घर की चाबीयों व रूपये कहाँ पर रहते है इस बारे में उसे पुर्ण जानकारी थी जिस कारण प्रार्थी के घर पर कोई नही होने पर मौके का फायदा उठाकर मौज शौक हेतु कार खरीदने हेतु रूपयो की आवश्यकता होने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. कुश पिता शंकर लाल ननोमा उम्र 25 साल निवासी रिछा थाना साबला हाल निवासी गली नंबर 06 लक्ष्मी नगर रवि हॉस्पीटल के पास पुलिस थाना कोतवाली जिला डुंगरपुर2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त डूंगरपुर। श्रीनाथ बैगलोज कॉलोनी में एक मकान से हुई 3 लाख रुपये की चोरी के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने महज कुछ ही समय में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की रकम से खरीदी गई आई-20 (i20) कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर ली है। क्या थी पूरी घटना? पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक घोगरा (निवासी पाल देवल हाल श्री नाथ बैगलोज बालाडीट, थाना कोतवाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:15 बजे वे अपने अस्पताल गए थे और उनकी पत्नी व बच्चे बाजार गए हुए थे। रात लगभग 9:00 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे में बैग में रखे 3,00,000 रुपये गायब थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींव सिंह और वृत्ताधिकारी श्री रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज की जांच और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए एक संदिग्ध युवक कुश ननोमा को हिरासत में लिया। कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। मौज-शौक और कार खरीदने के लिए की थी चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश पहले प्रार्थी के घर पर नौकर के रूप में काम करता था। उसे घर की चाबियों और रुपयों के रखे होने के स्थान की पूरी जानकारी थी। मौका मिलते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किए गए रुपयों से अपने मौज-शौक के लिए आई-20 कार खरीद ली। गिरफ्तार अभियुक्त: कुश (उम्र 25 वर्ष), पिता शंकर लाल ननोमा, निवासी रिछा (थाना साबला), हाल निवासी गली नंबर 06, लक्ष्मी नगर, रवि हॉस्पिटल के पास (थाना कोतवाली, डूंगरपुर)। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: श्री हिमांशु सिंह राजावत (थानाधिकारी कोतवाली) श्री महिपाल (एएसआई) श्री लक्ष्मण सिंह (हेड कानि. 144) श्री नरेन्द्र सिंह (कानि. 730) श्री पुष्पेन्द्र सिंह (कानि. 654) श्री पंकज (कानि. 607) श्री राजवीर सिंह (कानि. 657)1
- कुएं में पानी भरने गई 20 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल माण्डव गांव में कुएं में गिरकर डूबने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई | युवती कुए पर पानी भरने गई थी और पैर फिसलने से हादसा हो गया | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |2
- डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो अवधिपार सामग्री नष्ट, नवाडेरा पाटीदार किराना स्टोर पर लाइसेंस नहीं मिला काजू-बेसन और रसगुल्ले के जांच के नमूने लिए संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में विद्यालयों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 16 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए काजू, बेसन और रसगुल्ले के नमूने भी लिए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गुरुकुल स्कूल सरोदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरपुर (सागवाड़ा) और रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूंगरपुर में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कम नमक, तेल और चीनी के सेवन की सलाह देते हुए विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ खाद्य वातावरण और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल परमार और राकेश पुष्करणा ने नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर की जांच की। यहां घी, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर सहित करीब 16 किलो अवधिपार सामग्री मिली, जिसे विक्रेता की सहमति से मौके पर नष्ट करवाया गया। प्रतिष्ठान से काजू और बेसन के नमूने भी लिए गए। टीम ने करणी बीकानेरी नमकीन भंडार का निरीक्षण कर रसगुल्ले का नमूना जांच के लिए लिया। संचालक को साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड संधारित करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों की पालना सुनिश्चित करना है।2
- वंदे भारत ट्रेन जिसका सफर करने का मौका मिला इसमें यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है सफरभी इतना मजेदार के देश की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देने को मन कर किया धन्यवाद बहुत ही शानदार और आरामदायक सफर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस को मुंबई तक चलाया जाए तो वागड़ वासियों को और अच्छी सुविधा मिल जाए और आम नागरिक को के लिए एक लोकल डिब्बे की भी व्यवस्था हो तो बेहतर रहेगा1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह से फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा गिरफ्तार, चांदी का डोला और बाइक बरामद भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह से फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा गिरफ्तार, चांदी का डोला और बाइक बरामद डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार लूट और चोरी के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 तोला वजनी चांदी का डोला लूटने के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे शातिर बदमाश एवं दोवड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा को गिरफ्तार कर लिया है। क्या थी घटना? पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को प्रार्थी धुला मीणा (निवासी गोठडा) सुबह खेत पर महुआ के फूल बिनने गए थे। सुबह लगभग 10 बजे तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और प्रार्थी को डरा-धमकाकर, उसका हाथ-मुंह दबाकर उसके हाथ में पहना हुआ करीब 20 तोला वजनी चांदी का डोला लूटकर फरार हो गए थे। ऐसे रची गई थी वारदात की साजिश जांच में सामने आया कि आरोपी श्रवण कनिपा और उसके साथियों ने 28 मार्च 2026 को गांव में रेकी की थी। सुनसान खेत में धुला मीणा को अकेला देखकर उन्होंने लूट की योजना बनाई और अगले दिन वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी मामला दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींव सिंह एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त आसपुर) श्री प्रभुलाल कुमावत के मार्गदर्शन में आसपुर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी विनोद (निवासी रामगढ़ फला डोला) को गिरफ्तार कर लिया था तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया था। मुख्य आरोपी श्रवण कनिपा (उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमल घाटी, थाना दोवड़ा) पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर रूपपोश (फरार) चल रहा था। तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वांछित आरोपी श्रवण को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया 20 तोला चांदी का डोला बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 7 आपराधिक मामलों में चालानशुदा है आरोपी गिरफ्तार आरोपी श्रवण कनिपा दोवड़ा थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, विद्युत अधिनियम, पोक्सो/दुष्कर्म और जमानत का उल्लंघन करने (धारा 229ए) के करीब 7 संगीन मामले सागवाड़ा, दोवड़ा और आसपुर थानों में दर्ज व चालानशुदा हैं। इसके अलावा यह आरोपी सागवाड़ा, ओबरी, चितरी और कोतवाली थानों के अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: श्री राकेश कुमार (स.उ.नि.) श्री आशिष (हेड कानि. 532, थाना साबला) श्री श्रीधर (कानि. नं. 877 - विशेष भूमिका) श्री कल्याण सिंह (कानि. 447) श्री दिनेश (कानि. नं. 41, थाना साबला) श्री अभिषेक सिंह (कानि. 101)1